English | हिंदी
यदि 20 लाख रुपये के बजट में लेना चाह रहे हैं फ्रंट वेंटिलेटेड सीट वाली कार तो ये मॉडल्स हैं बेस्ट चॉइस
यदि आप कार में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट फीचर की चाहते रखते हैं और 20 लाख रुपए के बजट में ही इस फीचर वाली कार लेने चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कई सारे ऑप्शंस लेकर आए हैं:-
1.7K Views
- Write a कमेंट

पिछले कुछ सालों में हमने प्रीमियम से लेकर अफोर्डेबल मास मार्केट कारों में कई सारे एडवांस फीचर्स देखे हैं जिनमें बड़े टचस्क्रीन से लेकर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। इसके अलावा कारों में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट फीचर भी ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर हुआ है।
भारत के ट्रॉपिकल क्लाइमेट को देखते हुए यह आने वाले वर्षों में कारों में दिए जाने वाले सबसे जरूरी फीचर के तौर पर शामिल होगा।
यदि आप भी कार में इस फीचर की चाहते रखते हैं और 20 लाख रुपए के बजट में ही इस फीचर वाली कार लेने चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कई सारे ऑप्शंस लेकर आए हैं:-
किया सोनेट

- किया की यह सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की एकमात्र कार है जिसमें फ्रंट सीट वेंटिलेशन फीचर दिया गया है।
- यह फीचर इस गाड़ी के केवल टॉप जीटी वेरिएंट में ही दिया गया है।
- भारत में सोनेट जीटी लाइन की प्राइस 12 लाख रुपए से 14 लाख रुपए के बीच है।
हुंडई वरना

- यह फीचर स्टैंडर्ड वरना और वरना टर्बो के केवल टॉप वेरिएंट एसएक्स (ओ) में ही दिया गया है।
- हुंडई की इस सेडान कार के एसएक्स (ओ) वेरिएंट की प्राइस 12 लाख रुपए से 16 लाख रुपए के बीच है।
फोक्सवैगन टाइगन

- स्कोडा कुशाक की तरह फोक्सवैगन टाइगन में भी वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं।
- हालांकि, यह फीचर डायनामिक लाइन के टॉप वेरिएंट टॉपलाइन में ही मिलता है। यह फीचर परफॉर्मेंस लाइन के साथ नहीं दिया गया है।
- फोक्सवैगन के टॉपलाइन वेरिएंट की कीमतें 14 लाख रुपए से 16 लाख रुपए के बीच है।
स्कोडा स्लाविया

- इस लिस्ट की दूसरी कॉम्पेक्ट सेडान कार स्लाविया है जिसके साथ भी वेंटिलेटेड सीटें मिलेगी। भारत में इस कार को जल्द ही लॉन्च किया जाना है।
- हम इस बात को लेकर कन्फर्म नहीं है कि यह फीचर स्लाविया के किस वेरिएंट में दिया जाएगा। हालांकि हमारा मानना है कि कंपनी कुशाक की तरह इसके भी टॉप मॉडल में यह फीचर दे सकती है।
- उम्मीद है कि इस फीचर वाले वेरिएंट की कीमतें 14 लाख रुपए से 17 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है।
स्कोडा कुशाक

- कुशाक का टॉप स्टाइल एकमात्र वेरिएंट है जो इस फीचर के साथ आता है।
- स्कोडा के कुशाक स्टाइल वेरिएंट की प्राइस 14 लाख रुपए से 18 लाख रुपए के बीच है।
किया सेल्टोस

- सेल्टोस के एचटी लाइन में एचटीएक्स प्लस डीजल और जीटी लाइन के सभी वेरिएंट में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट दी गई है।
- किया सेल्टोस के जीटी वेरिएंट की प्राइस 15 लाख रुपए से शुरू होकर 18 लाख रुपए तक जाती है।
हुंडई क्रेटा

- क्रेटा में यह फीचर फर्स्ट जनरेशन मॉडल से मिलना शुरू हुआ था।
- सेकंड जनरेशन क्रेटा में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट की चॉइस टॉप वेरिएंट एसएक्स(ओ) में मिलती है।
- हुंडई क्रेटा एसएक्स (ओ) की प्राइस 16 लाख रुपए से 18 लाख रुपए के बीच है।
एमजी हेक्टर

- एमजी हेक्टर को नया अपडेट 2021 में मिला था। इसमें नए फीचर्स दिए गए थे जिनमें फ्रंट सीट वेंटिलेशन भी शामिल था।
- हालांकि, यह फीचर इसके टॉप शार्प वेरिएंट में ही दिया गया है।
- एमजी ने इन वेरिएंट की प्राइस 17 लाख रुपए से 20 लाख रुपए के बीच रखी है।
एमजी हेक्टर प्लस

- एमजी हेक्टर प्लस इस लिस्ट की दूसरी थ्री-रो एसयूवी कार है जिसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलती है।
- इस गाड़ी के केवल टॉप 6-सीटर वेरिएंट शार्प (7-सीटर वेरिएंट में नहीं) में ही यह फीचर दिया गया है।
- एमजी हेक्टर 6-सीटर प्लस शार्प वेरिएंट की प्राइस 18 लाख रुपए से 20 लाख रुपए के बीच है।
हुंडई अल्कजार

- हुंडई अल्कजार में यह फीचर टॉप सिग्नेचर वेरिएंट में मिलता है।
- इस थ्री-रो एसयूवी कार के सिग्नेचर वेरिएंट की प्राइस 18 लाख रुपए से 21 लाख रुपए के बीच है।
- हाल ही में इस कार के सिग्नेचर (ओ) एटी वेरिएंट में सात सीटों का ऑप्शन भी शामिल किया गया है।
टाटा सफारी

- टाटा ने सितंबर 2021 में सफारी के गोल्ड एडिशन को कई सारे कॉस्मेटिक अपग्रेड और फीचर एडिशन के साथ (फ्रंट सीट वेंटिलेशन समेत) लॉन्च किया था।
- सफारी गोल्ड एडिशन इस लिस्ट का एकमात्र मॉडल है जिसमें यह फीचर सेकंड रो सीटों के साथ दिया गया है।
- टाटा सफारी गोल्ड एडिशन की प्राइस 21 लाख रुपए से 23 लाख रुपए के बीच है।
was this article helpful ?
<p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें














