• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व vs टाटा कर्व ईवीः एक्सटीरियर डिजाइन कंपेरिजन

    कर्व इलेक्ट्रिक में कुछ ईवी स्पेसिफिक डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं जिनमें एयरोडायनामिक स्टाइल अलॉय व्हील और क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल शामिल है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 29, 2024 13:45 ist
    info icon
    published onJul 29, 2024 13:28 IST
    last updated onJul 29, 2024 13:45 IST
    220 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv vs Tata Curvv EV: Exterior Design Comparison

    टाटा कर्व और टाटा कर्व ईवी से पर्दा उठ चुका है, वहीं 7 अगस्त 2024 को इस एसयूवी-कूपे के इलेक्ट्रिक वर्जन की प्राइस और अन्य डीटेल्स का खुलासा किया जाएगा। टाटा कर्व भारत की पहली मास मार्केट एसयूवी-कूपे होगी जिसकी टक्कर सिट्रोएन बसाल्ट से रहेगी। यहां हमनें टाटा कर्व आईसीई और कर्व ईवी के एक्सटीरियर डिजाइन का कंपेरिजन किया है, जिसके बारे में विस्तार से जानेंगे आगेः

    आगे का डिजाइन

    टाटा कर्व आईसीई में कई स्टाइल एलिमेंट्स नई टाटा हैरियर वाले दिए गए हैं। ग्रिल, एयर डैम, और हेडलाइट का डिजाइन हैरियर एसयूवी जैसा है। हालांकि टाटा कर्व ईवी में नेक्सन ईवी की तरह फ्रंट बंपर पर वर्टिकल स्लेट और क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल दी गई है। कर्व और कर्व ईवी दोनों में नेक्सन इलेक्ट्रिक जैसी एलईडी डीआरएल दी गई है, और इनमें वेलकम व गुडबाय एनिमेशन भी मिलते हैं।

    साइड प्रोफाइल

    साइड से कर्व और कर्व ईवी दोनों का डिजाइन और शेप एक जैसा है। कर्व ईवी में एयरोडायनामिक स्टाइल अलॉय व्हील दिए गए हैं, वहीं रेगुलर टाटा कर्व में ड्यूल-टोन पेटल शेप अलॉय व्हील दिए गए हैं। दोनों एसयूवी-कूपे में फ्लश-टाइप डोर हैंडल दिए गए हैं जो टाटा कार में पहली बार मिलने जा रहे हैं।

    पीछे का डिजाइन

    पीछे से टाटा कर्व और कर्व ईवी का डिजाइन एक जैसा ही है। इन दोनों में वेलकम और गुडबाय एनिमेशन के साथ कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट सेटअप दिया गया है। इसके अलावा दोनों एसयूवी कूपे कार में ब्लैक रियर बंपर और सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है। कर्व के दोनों वर्जन में एक्सटेंडेड रूफ स्पॉइलर भी दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: टाटा कर्व vs सिट्रोएन बेसाल्ट: एक्सटीरियर डिजाइन कंपेरिजन

    पावरट्रेन

    टाटा कर्व में नए 1.2-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो-पेट्रोल) इंजन, और टाटा नेक्सन वाले 1.5-लीटर डीजल इंजन की चॉइस मिलेगी, जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैः

    इंजन

    1.2-लीटर टी-जीडीआई टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    125 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    225 एनएम

    260 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी (संभावित)

    6-स्पीड एमटी

    डीसीटीः ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    टाटा ने अभी तक कर्व ईवी के बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा नहीं की है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसमें दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिल सकता है और इसकी फुल चार्ज में रेंज करीब 500 किलोमीटर हो सकती है। कर्व इलेक्ट्रिक टाटा के एक्टि.ईवी प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी जिस पर पंच ईवी भी बनी है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    टाटा कर्व ईवी को सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी और अपकमिंग हुंडई क्रेटा ईवीमारुति ईवीएक्स से रहेगा। टाटा कर्व आईसीई को कर्व ईवी के बाद उतारा जाएगा और इसकी कीमत 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला सिट्रोएन बसाल्ट से रहेगा। इसके अलावा इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर, और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार से भी रहेगी।

    was this article helpful ?

    टाटा कर्व पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    L
    loyid jacob
    Jul 27, 2024, 6:32:43 PM

    It’s a cool design

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है