• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सईवी 9एस: जानिए कैसे यह 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी हर किसी की ईवी खरीदने की आदत क्यों बदल सकती है?

    भारत के एसयूवी-प्रेमी लोगों के लिए जो स्पेस या कंफर्ट से समझौता किए बिना इलेक्ट्रिक वाहन अपनाना चाहते हैं, एक्सईवी 9एस वह मॉडल हो सकता है जो अंततः इस बदलाव को प्रैक्टिकल बनाएगा। 

    अमित
    अमित
    Published On नवंबर 26, 2025 19:46 ist
    info icon
    published onNov 26, 2025 19:46 IST
    last updated onNov 26, 2025 19:46 IST
    272 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XEV9S

    महिंद्रा अपनी जल्द ही आने वाली एक्सईवी 9एस के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में बड़ा धमाका करने जा रही है, जिसका ग्लोबल प्रीमियर 27 नवंबर को होगा। इस लॉन्च को खास बनाने वाली बात सिर्फ यह नहीं है कि यह एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी है; इसे भारत की पहली असल 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसे महिंद्रा के बिल्कुल नए इंग्लो प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है।

    महिंद्रा के इलेक्ट्रिक कारें तैयार करने का अब तक ऐसा रहा है सफर

    एक्सईवी 9एस से पहले, महिंद्रा ने एक्सयूवी400 और बॉर्न इलेक्ट्रिक लाइनअप जैसे मॉडलों के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी विश्वसनीयता बनानी शुरू कर दी थी। भारतीय सड़कों पर 30,000 से ज़्यादा इलेक्ट्रिक एसयूवी बेचकर अब यह ब्रांड अब बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इस्तेमाल का अनुभव रखने वाले गिने-चुने ब्रांडों में से एक बन गया है।

    Mahindra XEV9e

    महिंद्रा का लक्ष्य एक्सईवी 9S के साथ उस अनुभव को उस सेगमेंट में लाना है जहां वर्तमान में कोई प्रतिद्वंद्वी मौजूद नहीं है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 7 कंफर्टेबल सीटें, प्रीमियम फीचर्स, और लंबी ड्राइविंग रेंज दी गई है।

    सभी को पसंद आने वाला डिज़ाइन, इनोवशन पर बेस्ड

    एक्सईवी 9एस, महिंद्रा के इंग्लो स्केटबोर्ड प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड है, जो एक इलेक्ट्रिक-फर्स्ट आर्किटेक्चर है जो कारों के डिज़ाइन के तरीके को बदल रहा है। बैटरियों को ज़मीन के नीचे सपाट रखकर, यह सेटअप इंटीरियर को मुक्त करता है और सेंटर ऑफ ग्रेविटी को नीचे रखता है, जिससे राइड क्वालिटी और हैंडलिंग स्टेबिलिटी दोनों में सुधार होता है।

    Mahindra XEV9S Exterior

    यह बेहतर पैकेजिंग की भी सुविधा देता है, जिसमें एक सपाट केबिन फ़्लोर, एक स्लाइडिंग सेकंड रो और एक पूरा फ्रंक (सामने का ट्रंक) भी शामिल है। बेहतर स्टोरेज इसे बढ़ते परिवारों या लंबी यात्राओं के लिए उपयुक्त बनाते हैं। 

    Mahindra XEV9S Exterior Design

    स्केटबोर्ड डिज़ाइन एक्सिडेंटल सेफ्टी को भी बढ़ाता है क्योंकि बैटरियां एक मज़बूत, दमदार बेस का हिस्सा बनती हैं जो एसयूवी के स्ट्रक्चर को बेहतर बनाती हैं।

    अंदर से प्रीमियम, बाहर से इलेक्ट्रिक

    हालांकि महिंद्रा ने अभी तक कार का पूरा इंटीरियर शोकेस नहीं किया है, लेकिन टीज़र में कुछ खास बातें सामने आई हैं। एक्सईवी 9एस में तीन-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड सेटअप होगा, जिसमें एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए, दूसरा इंफोटेनमेंट के लिए और एक डेडिकेटेड पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है।

    Mahindra XEV9S Interior

    एक्सईवी 9ई में भी टॉप के फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें डॉल्बी सराउंड साउंड वाला हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, मेमोरी वाली पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, और बीई 6 और एक्सईवी 9ई वाले टॉगल-स्टाइल कंट्रोल शामिल है। पैकेज में शामिल होने वाली अतिरिक्त कंफर्ट फीचर्स में वेंटिलेटेड और मसाजिंग फ्रंट सीटें, ट्राई-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और एम्बिएंट लाइटिंग शामिल हैं।

    Mahindra XEV9S Features

    और हां, इसमें पैनोरमिक स्काईरूफ भी दी गई है, जो इसके डिजाइन की एक बड़ी हाइलाइट है जिसे महिंद्रा ने "स्काई लाउंज" नाम दिया है, जिसका उद्देश्य हर ड्राइव में ज्यादा खुलापन और प्रीमियम महसूस कराना है।

    सुरक्षा के लिए बनाई

    Mahindra XEV9S

    महिंद्रा अपनी बॉर्न इलेक्ट्रिक रेंज के साथ सेफ्टी पर बहुत ध्यान देती है। एक्सईवी 9एस में लेवल 2 एडीएएस, सात एयरबैग, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, और 360 डिग्री कैमरा सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर मिलने की उम्मीद है।

    इंग्लो प्लेटफॉर्म टक्कर की स्थिति में एनर्जी को बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब करने में मदद करता है, जिससे एसयूवी पारंपरिक इलेक्ट्रिक कार की तुलना में बनावट के मामले में ज्यादा सुरक्षित हो जाती है। महिन्द्रा ने संकेत दिए हैं कि वह इंग्लो प्लेटफॉर्म पर बनी सभी कार के लिए 5-स्टार ग्लोबल सेफ्टी रेटिंग हासिल करने का लक्ष्य बना रही है।

    यह जरूरी क्यों है?

    अभी तक इलेक्ट्रिक एसयूवी को शहरों में उनके स्टाइल और इको फ्रेंडली पहचान की बदौलत अधिकांश ग्राहक मिले हैं। लेकिन एक्सईवी 9एस के मामले में चीजें अलग है, इसे उन लोगों के लिए बनाया गया है जो रोजाना शहर से हाईवे तक ड्राइव के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ी लेना चाहते हैं।

    XEV9S Frunk

    महिंद्रा की टफ एसयूवी वाली पहचान को मॉडर्न इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी के साथ मिलाकर एक्सईवी 9एस इलेक्ट्रिक गाड़ी में एक बिना एक्सपेरिमेंट वाले नैचुरल बदलाव का वादा करती है।

    स्क्रीम इलेक्ट्रिक क्यों?

    महिंद्रा एक्सईवी 9एस से 27 नवंबर को ‘स्क्रीम इलेक्ट्रिक’ इवेंट में पर्दा उठाएगी, जहां हमें इसके डिजाइन, केबिन और प्राइस के बारे में साफ जानकारी मिलेगी। इलेक्ट्रिक कार के प्रति ग्राहकों के बढ़ते रूझान को देखते हुए यह महिंद्रा का एक्सयूवी700 के बाद सबसे खास लॉन्च हो सकता है।

    अगर यह कीमत और वास्तविक परफॉर्मेंस पर खरा उतरती है तो एक्सईवी 9एस सच में भारत की मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक एसयूवी बन सकती है, जो 30 लाख रुपये के बजट को तोड़े बिना स्पेस, रेंज और प्रैक्टिकैलिटी में बैलेंस बनाएगी।

    Mahindra Scream Electric

    इसे कल लॉन्च किया जाएगा, तो क्या आप महिंद्रा एक्सईवी 9एस के लिए ज्यादा एक्साइटेड हैं? हमें नीचे कमेंट में बताएं।

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    महिंद्रा एक्सईवी 9एस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है