• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई 2023 में हुंडई की कारों पर पाएं 50,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर

    नकद डिस्काउंट के अलावा ग्राहक इन पर एक्सचेंज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 08, 2023 16:19 ist
    info icon
    published onMay 08, 2023 16:19 IST
    last updated onMay 08, 2023 16:19 IST
    411 Views
    • Write a कमेंट

    • कोना इलेक्ट्रिक पर सबसे ज्यादा 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • ग्रैंड आई10 निओस पर 38,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • आई20 एन लाइन पर सबसे कम 15,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
    • यह डिस्काउंट ऑफर मई के आखिर तक मान्य है।

    हर महीने की शुरूआत में कार कंपनियां अपनी गाड़ियों पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश करती है। इस महीने टाटा मोटर्स, मारुति और रेनो पहले ही डिस्काउंट ऑफर की घोषणा कर चुकी है, अब हुंडई ने भी अपने कुछ मॉडल्स पर ऑफर निकाले हैं।

    यह भी पढ़ें: हुंडई एक्सटर से उठा पर्दा: बुकिंग हुई शुरू, जल्द टाटा पंच की टक्कर में होगी लॉन्च

    यहां देखिए हुंडई की किस कार पर मिल रही है कितनी छूटः

    ग्रैंड आई10 निओस

    Hyundai Grand i10 Nios

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये तक

    कुल बचत

    38,000 रुपये तक

    • स्पोर्ट्ज मैनुअल वेरिएंट पर ऊपर बताए सभी फायदे मिल रहे हैं।
    • सीएनजी और अन्य मैनुअल वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है और एएमटी वेरिएंट्स पर कोई नकद छूट नहीं दी जा रही है।
    • सभी वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • ग्रैंड आई10 निओस की प्राइस 5.73 लाख रुपये से 8.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    ऑरा

    Hyundai Aura

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये तक

    कुल बचत

    33,000 रुपये तक

    • इस सेडान कार के सीएनजी वेरिएंट पर अधिकांश ऑफर मिल रहे हैं। इसके अन्य सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • सभी वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट यही मान्य है।
    • हुंडई ऑरा की कीमत 6.33 लाख रुपये से 8.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    आई20

    Hyundai i20

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    कुल बचत

    20,000 रुपये तक

    • केवल मैग्ना और स्पोर्ट्ज वेरिएंट्स पर ये ऑफर मान्य है।
    • आई20 पर केवल 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
    • हुंडई आई20 की कीमत 7.46 लाख रुपये से 11.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    आई20 एन लाइन

    Hyundai i20 N Line

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    कुल बचत

    15,000 रुपये तक

    • आई20 के एन लाइन वर्जन पर केवल नकद डिस्काउंट मिल रहा है और यह ऑफर इसके केवल आईएमटी वेरिएंट्स पर मान्य है।
    • हुंडई आई20 एन लाइन की कीमत 10.19 लाख रुपये से 12.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    कोना इलेक्ट्रिक

    Hyundai Kona Electric

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    50,000 रुपये तक

    कुल बचत

    50,000 रुपये तक

    • कोना इलेक्ट्रिक पर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • इस कार पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं मिल रहा है, इस पर केवल 50,000 रुपये तक की नकद छूट दी जा रही है।
    • कोना इलेक्ट्रिक की कीमत 23.84 लाख रुपये से 24.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढ़ें: हुंडई की सभी कारों को ये सेफ्टी फीचर देकर किया गया अपग्रेड

    नोटः यह डिस्काउंट ऑफर आपके शहर और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में डिस्काउंट की सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी हुंडई डीलरशिप पर संपर्क करें।

    was this article helpful ?

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है