• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    आपकी कार में कहां होते हैं एयरबैग्स? जानिए यहां

    आपकी कार में कहां होते हैं ये एयरबैग्स ये हमने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम रील के जरिए समझाने की कोशिश की है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 24, 2024 13:25 ist
    info icon
    published onJul 24, 2024 13:25 IST
    last updated onJul 24, 2024 13:25 IST
    656 Views
    • Write a कमेंट

    Airbag placement in a car feat. Tata Safari

    कारों में एयरबैग्स काफी जरूरी सेफ्टी फीचर बन गया है। सरकार की ओर से अब कारों में कम से कम 6 एयरबैग्स अनिवार्य करने की प्लानिंग कर रही है।   इसके लिए हमनें टाटा सफारी का इस्तेमाल किया है जिसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं और इसके टॉप वेरिएंट्स में एक एडिशनल एयरबैग भी दिया गया है। 

    इस रील में क्या बताया गया है?

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    भारत एनकैप के इवेल्यूएशन के बाद टाटा मोटर्स ने एक चीज हाइलाइट करते हुए एक कटआउट मॉडल शोकेस किया जिसमें सफारी के सेफ्टी फीचर्स को अपडेट किया गया था। इस कटआउट में एयरबैग्स को इंस्टॉल किए जाने की सभी लोकेशंस को दर्शाया गया है। अब आगे जानिए कहां लगाए गए हैं ये एयरबैग्स:

    ड्राइवर साइड 

    पैसेंजर साइड

    ड्राइवर साइड एयरबैग स्टीयरिंग व्हील की तरफ से खुलता है।

    पैसेंजर साइड एयरबैग डैशबोर्ड की तरफ होता है। 

    कर्टेन एयरबैग ए पिलर की लंबाई से होता हुआ सी पिलर तक जाता है और ऐसे ही अंदर की तरफ खुलता है। 

    कर्टेन एयरबैग अंदर से ए पिलर से लेकर सी पिलर या डी पिलर तक जाता है। 

    साइड एयरबैग ड्राइवर सीट की तरफ होता है। 

    साइड एयरबैग पैसेंजर सीट की साइड में होता है।

    एडिशनल नी एयरबैग

     

    कैसे काम करते हैं एयरबैग्स?

    एयरबैग्स पैसेंजर्स के सिर,गर्दन और छाती को सड़क दुर्घटना के दौरा सुरक्षा देता है। ये एक सेंसर के जरिए एक्टिवेट होते हैं जो 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के दौरान होने वाली भिड़ंत को डिटेक्ट कर लेता है और बहुत ही कम सेकंड्स में ये एयरबैग्स खुल जाते हैं। कम बजट वाली कारों में दो ही एयरबैग्स दिए जाते हैं जो स्टीयरिंग और डैशबोर्ड के अंदर होते हैं और इनके साथ फ्रंट बंपर के पास सेंसर दिया जाता है। महंगी कारों में 10 एयरबैग्स तक दिए जाते हैं जिनमें दरवाजों के अंदर सेंसर के साथ साइड एयरबैग्स दिए जाते हैं। 

    एयरबैग्स का इतिहास

    Maruti Swift With No Airbags

    आज से 10 साल पहले कारों में एयरबैग्स मुश्किल से ही दिए जाते हैं और ज्यादातर महंगी कारों में ही ये फीचर दिया जाता था। बजट कारों में तो एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर तक नहीं दिया जाता था। ऐसे फीचर्स ना होने से हाई स्पीड पर छोटी कारों में पैसेंजर के सिर टकरा जाते थे। ऐसे में सेफ्टी के प्रति जागरूकता बढने के बाद कई बजट कारों में एयरबैग्स को स्टैंडर्ड कर दिया गया। 2019 में सरकार ने सभी कारों में ड्राइवर एयरबैग्स को अनिवार्य कर दिया था। जनवरी 2022 में सभी कारों में ड्युअल एयरबैग्स को स्टैंडर्ड कर दिया गया और अब जल्द ही भारत में 6 एयरबैग्स अनिवार्य किए जाने की प्लानिंग की जा रही है। 

    कारों में कितनी होनी चाहिए एयरबैग्स की संख्या?कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा सफारी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है