• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन वर्टस की बुकिंग हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    फोक्सवैगन ने वर्टस सेडान से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इस अपकमिंग कार की ऑफिशियल बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी के डीलरशिप से या फिर ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं। भारत में इसे मई में लॉन्च किया जा सकता है।

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 08, 2022 18:31 ist
    info icon
    published onMar 08, 2022 18:31 IST
    last updated onMar 08, 2022 18:31 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    फोक्सवैगन वर्टस को वेंटो सेडान से रिप्लेस किया जाएगा।

    volkswagen virtus

    • इसकी प्राइस से मई में पर्दा उठेगा।
    • यह डायनामिक और परफॉर्मेंस (जीटी) लाइन वेरिएंट में मिलेगी।
    • इसमें 115पीएस 1.0 लीटर और 150पीएस 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा।
    • इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.1 इंच टचस्क्रीन, इलेक्ट्रिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर दिए जाएंगे।
    • इसकी प्राइस 10.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

    फोक्सवैगन ने वर्टस सेडान से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इस अपकमिंग कार की ऑफिशियल बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी के डीलरशिप से या फिर ऑनलाइन बुक करवा सकते हैं। भारत में इसे मई में लॉन्च किया जा सकता है।

    volkswagen virtus

    फोक्सवैगन वर्टस को भारत में वेंटो सेडान से रिप्लेस किया जाएगा। यह स्कोडा-फोक्सवैगन ग्रुप के एमक्यूबी ए0 इन प्लेटफार्म पर बेस्ड है। इसी प्लेटफार्म पर हाल ही में लॉन्च हुई स्कोडा स्लाविया भी बनी है।

    फोक्सवैगन की यह सेडान कार दो वेरिएंट डायनामिक और परफॉर्मेंस (जीटी) लाइन में उपलब्ध होगी। इसमें स्लाविया वाले 115पीएस 1.0 लीटर और 150पीएस 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस मिलेगी। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा, वहीं 1.0 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड एटी और 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा।

    volkswagen virtus

    वर्टस कार में ऑटोमेटिक एलईडी हेडलैंप्स, 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, 8 स्पीकर साउंड सिस्टम वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, 8 इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इस फोर व्हीलर गाड़ी में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग कैमरा और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।

    फोक्सवैगन वर्टस की प्राइस 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन होंडा सिटी, हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया और मारुति सुजुकी सियाज से होगा।

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन वर्टस पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन वर्टस

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है