• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन टाइगन और फोक्सवैगन वर्टस जीटी लाइन में नया फ्लैश रेड एक्सटीरियर कलर हुआ शामिल

    यह फ्लैश रेड फोक्सवैगन पोलो के चमकीले रेड कलर की याद दिलाता है

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 05, 2025 14:23 ist
    info icon
    published onAug 05, 2025 14:23 IST
    last updated onAug 05, 2025 14:23 IST
    89 Views
    • Write a कमेंट

    फोक्सवैगन वर्टस जीटी लाइन और फोक्सवैगन टाइगन जीटी लाइन में नया फ्लैश रेड एक्सटीरियर कलर का विकल्प शामिल किया गया है, हालांकि यह कलर कुछ यूनिट तक ही सीमित होगा। दोनों कार में पहले से उपलब्ध चेरी रेड के विपरीत नया फ्लैश रेड ज्यादा शानदार और स्पोर्टी लगता है। यह नया कलर फोक्सवैगन पोलो के चटक लाल रंग की याद दिलाता है।

    टाइगन जीटी लाइन और वर्टस जीटी लाइन खासकर उन लोगों के लिए है जो 1-लीटर टबो-पेट्रोल इंजन के साथ एक स्पोर्टी दिखने वाली कार चाहते हैं। इनमें कई ब्लैक एलिमेंट्स और व्हील दिए गए हैं जो इन्हें शानदार लुक देते हैं। इसके अलावा टाइगन में ड्यूल-टोन ब्लैक छत भी दी गई है जो इसे अच्छा कॉन्ट्रास्ट देती है।

    दोनों कार के डिजाइन में और कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए इनके फीचर और स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं:

    फोक्सवैगन वर्टस और टाइगन जीटी लाइन फीचर और सेफ्टी

    Volkswagen Virtus Dashboard

    दोनों कार के कॉमन फीचर में एक 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, सिंगल-पैन सनरूफ, क्रूज कंट्राल, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, और पेडल शिफ्टर्स (केवल ऑटोमैटिक) शामिल है। वर्टस जीटी में एक 8-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है, जबकि टाइगन जीटी लाइन में 6-स्पीकर सेटअप मिलता है।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए दोनों फोक्सवैगन कार में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट, पीछे पार्किंग सेंसर के साथ पीछे पार्किंग कैमरा, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएम), ऑटो हेडलैंप्स और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    इंजन

    फोक्सवैगन टाइगन जीटी लाइन और वर्टस जीटी लाइन में एक ही इंजन  दिया गया है, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    इंजन

    1-लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल

    पावर

    115 पीएस

    टॉर्क

    178 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी*

    *एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    प्राइस और कंपेरिजन

    फोक्सवैगन टाइगन और वर्टस के जीटी लाइन वेरिएंट की प्राइस इस प्रकार है:

    वेरिएंट

    कीमत

    वर्टस जीटी लाइन एमटी

    14.08 लाख रुपये

    वर्टस जीटी लाइन एटी

    15.18 लाख रुपये

    टाइगन जीटी लाइन एमटी

    14.80 लाख रुपये

    टाइगन जीटी लाइन एटी

    15.90 लाख रुपये

    *सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    टाइगन का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, स्कोडा कुशाक और होंडा एलिवेट से है। वर्टस की टक्कर हुंडई वरना, होंडा सिटी और स्कोडा स्लाविया से है।

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है