• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन टाइगन और वर्टस साउंड एडिशन का टीजर हुआ जारी, कल होगी लॉन्च

    फोक्सवैगन टाइगन के जीटी ऐज ट्रेल एडिशन को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार के नए स्पेशल एडिशन मॉडल 'साउंड एडिशन' का टीजर जारी किया है। 'साउंड एडिशन' मॉडल फोक्सवैगन वर्टस के साथ भी उपलब्ध रहेगा। भारत में इस स्पेशल एडिशन मॉडल को कल लॉन्च किया जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 20, 2023 18:23 ist
    info icon
    published onNov 20, 2023 18:23 IST
    last updated onNov 20, 2023 18:23 IST
    593 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Virtus and Taigun Sound edition

    • 'साउंड एडिशन' इस एसयूवी कार का नया स्पेशल एडिशन मॉडल है जो जीटी ऐज ट्रेल एडिशन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

    • जीटी ऐज ट्रेल एडिशन की तरह ही इनमें भी स्पेशल एडिशन डेकल्स दिए जा सकते हैं।

    • वर्टस और टाइगन साउंड एडिशन के इंजन में बदलाव नहीं किए जाएंगे। फोक्सवैगन की इन दोनों कारों में 1-लीटर और 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस मिलने जारी रहेंगे।

    फोक्सवैगन टाइगन के जीटी ऐज ट्रेल एडिशन को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार के नए स्पेशल एडिशन मॉडल 'साउंड एडिशन' का टीजर जारी किया है। 'साउंड एडिशन' मॉडल फोक्सवैगन वर्टस के साथ भी उपलब्ध रहेगा। भारत में इस स्पेशल एडिशन मॉडल को कल लॉन्च किया जाएगा।

    क्या कुछ मिलेगा खास?

    अनुमान है कि कंपनी इस कॉम्पेक्ट एसयूवी और सेडान कार के नए स्पेशल एडिशन मॉडल में ऑडियो और म्यूजिक सिस्टम से जुड़े कई बदलाव कर सकती है। बता दें कि वर्तमान में टाइगन और वर्टस कार के केवल जीटी प्लस और जीटी ऐज वेरिएंट में ही सबवूफर और एम्प्लिफायर मिलता है, जो हमें लगता है कि कंपनी अब डायनामिक लाइन के टॉप वेरिएंट्स में जोड़ सकती है।

    चूंकि यह स्पेशल एडिशन मॉडल्स हैं, ऐसे में इनमें कई कॉस्मेटिक बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे जिनमें टाइगन के जीटी ऐज ट्रेल एडिशन की तरह ही स्पेशल डेकल्स शामिल होंगे। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह स्पेशल एडिशन मॉडल्स फोक्सवैगन के 2023 के शुरुआत में शोकेस हुए मॉडल्स से काफी अलग होंगे। भारतीय बाजार में दूसरी कार कंपनियों का फोकस कॉस्मेटिक बदलावों वाले स्पेशल एडिशन मॉडल्स को उतारने पर रहता है, जबकि फोक्सवैगन इकलौती ऐसी कार कंपनी है जो साउंड स्पेसिफिक एडिशन उतारने जा रही है।

    इंजन में बदलाव नहीं

    Volkswagen 1-litre turbo-petrol engine

    वर्टस और टाइगन के नए स्पेशल एडिशन मॉडल्स के इंजन में कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे। फोक्सवैगन टाइगन और वर्टस कार में दो टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस : 1-लीटर 3-सिलेंडर इंजन (115 पीएस/178 एनएम) और 1.5-लीटर इंजन (150 पीएस/250 एनएम) दिए गए हैं। इन दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। इन दोनों कारों में 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड एटी ऑप्शनल भी दिया गया है, जबकि 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन) ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

    यह भी पढ़ें: 20 लाख रुपये से कम बजट में इन पांच एसयूवी कारों में मिल रही है फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, देखिए पूरी लिस्ट

    कीमत व मुकाबला

    Volkswagen Taigun and Virtus

    भारत में फोक्सवैगन वर्टस का मुकाबला होंडा सिटी, हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया और मारुति सियाज से है, जबकि फोक्सवैगन टाइगन का कंपेरिजन किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर और सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से है।

    वर्टस सेडान की कीमत 11.48 लाख रुपये से 19.29 लाख रुपये के बीच है, जबकि फोक्सवैगन टाइगन एसयूवी की प्राइस 11.62 लाख रुपये से शुरू होकर 19.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    यह भी देखेंः फोक्सवैगन टाइगन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है