• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर की ऑफलाइन बुकिंग हुई शुरू, 1 जुलाई को उठेगा पर्दा

    टोयोटा की हाइब्रिड एसयूवी कार से 1 जुलाई को पर्दा उठेगा।  इस गाड़ी में माइल्ड-हाइब्रिड और सेगमेंट फर्स्ट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन स्टैंडर्ड दिया जाएगा।  बीएस6 नॉर्म्स लागू होने से पहले रेनो डस्टर इकलौती कॉम्पेक्ट एसयूवी कार थी जो ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन के साथ आती थी।  मारुति सुजुकी भी हाइराइडर का क्रॉसबैज वर्जन उतारेगी जिससे कुछ दिनों बाद पर्दा उठेगा।   इन दोनों ही एसयूवी कारों का प्रोडक्शन टोयोटा के बिदादी प्लांट में अगस्त से शुरू होगा।  टोयोटा की अपकमिंग एसयूवी को सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान कि इसकी प्राइस 10.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 29, 2022 18:55 ist
    info icon
    published onJun 29, 2022 18:55 IST
    last updated onJun 29, 2022 18:55 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Urban Cruiser Hyryder

    • टोयोटा की हाइब्रिड एसयूवी कार से 1 जुलाई को पर्दा उठेगा। 

    • इस गाड़ी में माइल्ड-हाइब्रिड और सेगमेंट फर्स्ट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन स्टैंडर्ड दिया जाएगा। 

    • बीएस6 नॉर्म्स लागू होने से पहले रेनो डस्टर इकलौती कॉम्पेक्ट एसयूवी कार थी जो ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन के साथ आती थी। 

    • मारुति सुजुकी भी हाइराइडर का क्रॉसबैज वर्जन उतारेगी जिससे कुछ दिनों बाद पर्दा उठेगा।  

    • इन दोनों ही एसयूवी कारों का प्रोडक्शन टोयोटा के बिदादी प्लांट में अगस्त से शुरू होगा। 

    • टोयोटा की अपकमिंग एसयूवी को सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान कि इसकी प्राइस 10.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑल-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन के साथ आने वाले कम ही मॉडल्स मौजूद हैं। जैसे की हमनें पहले बताया था टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर सेगमेंट-फर्स्ट एडब्ल्यूडी ऑप्शन के साथ आएगी, अब कंपनी ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि इस कार में ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ ऑप्शनल मिलेगा। इस गाड़ी की ऑफलाइन बुकिंग कंपनी के चुनिंदा डीलरशिप्स पर शुरू हो गई है।  

    टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड (103 पीएस) और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (116 पीएस) दोनों ऑप्शन दिए जाएंगे। इस अपकमिंग कार में ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन केवल माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ मिलेगा। बता दें कि बीएस6 नॉर्म्स लागू होने से पहले रेनो डस्टर इकलौती कॉम्पेक्ट एसयूवी कार थी जिसमें ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन (मैनुअल गियरबॉक्स के साथ) दिया गया था। हालांकि, यह ऑप्शन इस कार में केवल डीजल वेरिएंट के साथ ही मिलता था। वर्तमान में अर्बन क्रूज़र हाइराइडर के मुकाबले में मौजूद सभी कारों में केवल फ्रंट-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन ही मिलती है। 

    Toyota Hyryder teased   

    टोयोटा की इस अपकमिंग एसयूवी कार में इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की चॉइस दी जाएगी। वहीं,  इसकी सेल्फ चार्जिंग यूनिट के साथ केवल ई-सीवीटी (सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स मिलेगा। 

    मारुति सुजुकी भी हाइराइडर का क्रासबैज वर्जन उतारेगी। इन दोनों ही एसयूवी कारों को सुजुकी वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। टोयोटा की अपकमिंग एसयूवी से भारत में 1 जुलाई को पर्दा उठेगा, जबकि इस कॉम्पेक्ट एसयूवी के मारुति वर्जन को कुछ समय बाद शोकेस किया जाएगा। इन दोनों ही मॉडल्स का प्रोडक्शन टोयोटा के बिदादी प्लांट में अगस्त से शुरू होगा। 

    Toyota Urban Cruiser Hyryder

    अनुमान है कि भारत में टोयोटा हाइराइडर की बिक्री सितंबर से शुरू हो सकती है। टोयोटा की इस अपकमिंग कार की शुरूआती प्राइस 10.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है।  सेगमेंट में अर्बन क्रूज़र हाइराइडर का मुकाबला एमजी एस्टर, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक से होगा। 

    यह भी पढ़ें : टोयोटा के बिदादी प्लांट में नई प्रोडक्शन लाइन की हुई शुरुआत, अर्बन क्रूज़र और हाइराइडर के हाइब्रिड पावरट्रेन के पार्ट्स होंगे तैयार

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    G
    gb muthu
    Jun 30, 2022, 6:26:59 AM

    1.2 liter engine is crucial. If not in the full hybrid atleast the mild hybrid with the indipendent ICE & electric motor per axle should benifit from a 1.2 liter engine tax structure.

    जवाब
    Write a Reply
    2
    P
    partha pratim pal
    Jul 13, 2022, 9:43:50 PM

    It is only available in JEEP 4xe

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है