• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    प्रीमियम एमपीवी कार वेटिंग पीरियड: जानिए नवंबर में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, इनोवा क्रिस्टा, मारुति इनविक्टो, और किआ कैरेंस को घर लाने के लिए कितना करना पड़ रहा है इंतजार

    इस लिस्ट की बाकी सभी कार के मुकाबले मारुति इनविक्टो पर सबसे कम वेटिंग पीरियड है

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 20, 2024 13:17 ist
    info icon
    published onNov 20, 2024 13:17 IST
    last updated onNov 20, 2024 13:17 IST
    819 Views
    • Write a कमेंट

    waiting period on premium MPVs

    अगर आप नवंबर 2024 में प्रीमियम एमपीवी कार लेने की सोच रहे हैं और आपकी पहली पसंद टोयोटा कार है तो आपको इसकी डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर मारुति इनविक्टो पर सबसे कम वेटिंग पीरियड है और कुछ शहरों में तो ये तुरंत डिलीवरी के लिए भी उपलब्ध है। यहां हमनें भारत के टॉप 20 शहर में प्रीमियम एमपीवी कार पर चल रहे वेटिंग पीरियड की लिस्ट तैयार की है, जिस पर आप भी डालिए एक नजर:

    शहर

    मारुति इनविक्टो

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

    किआ कैरेंस

    नई दिल्ली

    0.5-1 महीना

    3 महीने

    8-10 महीने

    1.5 महीने

    बेंगलुरु

    वेटिंग नहीं

    2 महीने

    10 महीने

    1 सप्ताह

    मुंबई

    वेटिंग नहीं

    2-3 महीने

    3-4 महीने

    वेटिंग नहीं 

    हैदराबाद

    वेटिंग नहीं

    2 महीने

    1 साल

    वेटिंग नहीं 

    पुणे

    1 महीना

    1 महीना

    1 साल

    वेटिंग नहीं 

    चेन्नई

    वेटिंग नहीं

    4 महीने

    4 महीने

    1 महीना

    जयपुर

    1 सप्ताह

    6 महीने

    8-10 महीने

    1 महीना

    अहमदाबाद

    वेटिंग नहीं

    3 महीने

    8-10 महीने

    1 महीना

    गुरुग्राम

    वेटिंग नहीं

    2-3 महीने

    1 साल

    वेटिंग नहीं 

    लखनऊ

    1 महीना

    2 महीने

    7-8 महीने

    0.5 महीना

    कोलकाता

    0.5-1 महीना

    1 महीना

    10-12 महीने

    वेटिंग नहीं 

    ठाणे

    वेटिंग नहीं

    3 महीने

    10-12 महीने

    वेटिंग नहीं 

    सूरत

    वेटिंग नहीं

    4 महीने

    4-6 महीने

    1 महीना

    गाजियाबाद

    1 महीना

    4 महीने

    7 महीने

    1 महीना

    चंडीगढ़

    1 सप्ताह

    3 महीने

    10-12 महीने

    2 महीने

    कोयंबटूर

    वेटिंग नहीं

    2-3 महीने

    10 महीने

    1 महीना

    पटना

    1 महीना

    2 महीने

    5 महीने

    0.5 महीना

    फरीदाबाद

    1 महीना

    2 महीने

    10 महीने

    1 महीना

    इंदौर

    1 महीना

    3 महीने

    6 महीने

    0.5 महीना

    नोएडा

    1 महीना

    2 महीने

    8 महीने

    1 महीना

    औसत वेटिंग पीरियड

    0.5

    3

    9

    1

    Maruti Invicto

    • टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का री-बैज वर्जन मारुति इनविक्टो एकमात्र प्रीमियम एमपीवी कार है जो इस महीने सबसे जल्दी डिलीवरी के लिए उपलब्ध है। इस पर औसत वेटिंग पीरियड करीब आधा महीने है, जबकि बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, और कोयंबटूर में ग्राहक इसकी तुरंत डिलीवरी ले सकते हैं। नोएडा, पुणे, और लखनऊ में इस कार को घर लाने के लिए एक महीने का इंतजार करना होगा।

    Toyota Innova Crysta

    • जो ग्राहक जयुपर में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा खरीदना चाहते हैं उन्हें इसके लिए 6 महीने तक का इंतजार करना होगा। वहीं पुणे और कोलकाता में इसे एक महीने में घर लाया जा सकता है। भारत के टॉप 20 शहर में इनोवा क्रिस्टा पर औसत वेटिंग पीरियड 3 महीने है।

    Toyoto Innova Hycross

    • इस सेगमेंट की सभी कार में से टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है। हैदराबाद, गुरुग्राम, और चंडीगढ़ में इस पर 9 महीने तक का वेटिंग पीरियड है, वहीं मुंबई और चेन्नई में इसे घर लाने के लिए 4 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

    Kia Carens

    • किआ कैरेंस मुंबई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, और ठाणे में तुरंत डिलीवरी के लिए उपलब्ध है। भारत के टॉप शहर में इस पर औसत वेरिएंट पीरियड करीब एक महीने है। हालांकि चंडीगढ़ के ग्राहकों को किआ एमपीवी कार घर लाने के लिए 2 महीने का इंतजार करना होगा।

    नोट: आपके द्वारा चुने गए वेरिएंट, कलर, और डीलरशिप पर उपलब्ध स्टॉक के आधार पर वास्तविक वेटिंग पीरियड अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी कार शोरूम पर संपर्क करने की सलाह देते हैं।

    यह भी देखें: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Invicto पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है