• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस ने भारत में एक लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा किया पार

    इनोवा हाईक्रॉस को एक लाख बिक्री का आंकड़ा पार करने में लॉन्च से लेकर अब तक करीब दो साल लगे हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 22, 2024 16:24 ist
    info icon
    published onNov 22, 2024 16:24 IST
    last updated onNov 22, 2024 16:24 IST
    4.9K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Hyrcross Crosses 1 Lakh Sales In India

    • फरवरी 2024 में इनोवा हाईक्रॉस ने 50,000 यूनिट सेल्स का आंकड़ा पार किया था।

    • आखिरी 50,000 सेल्स के लिए करीब 9 महीने लगे हैं।

    • इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और एक वायरलेस फोन चार्जर दिया गया है।

    • सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    • यह 2-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल और नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।

    • यह 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध है और इसकी कीमत 19.77 लाख रुपये से 30.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है।

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस ने भारत में एक लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा कर लिया है, और कंपनी को इस मुकाम पर पहुंचने में करीब दो साल लगे हैं। इससे पहले फरवरी 2024 में इनोवा हाईक्रॉस ने 50,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया था और दूसरी 50,000 यूनिट बिकने में करीब 9 महीने लगे। 

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस: ओवरव्यू

    Toyoto Innova Hycross Front

    यह इनोवा कार का थर्ड जनरेशन मॉडल है जिसमें कई चीजें पहली बार शामिल हुईं, जिनमें पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन, और फ्रंट-व्हील-ड्राइव ऑप्शन शामिल है, हालांकि इसे पहले की तरह मोनोकॉक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है।

    Toyota Innova Hycross Interior

    टोयोटा की प्रीमियम एमपीवी कार में 10.1-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, और वायरलेस फोन चार्जर भी दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: प्रीमियम एमपीवी कार वेटिंग पीरियड: जानिए नवंबर में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, इनोवा क्रिस्टा, मारुति इनविक्टो, और किआ कैरेंस को घर लाने के लिए कितना करना पड़ रहा है इंतजार

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इनोवा हाईक्रॉस में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत लेन कीप असिस्ट, और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फंक्शन मिलते हैं।

    Toyota Innova Hycross Engine

    इनोवा हाईक्रॉस दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    इंजन

    2-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल

    2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    186 पीएस

    175 पीएस

    टॉर्क

    188 एनएम (इंजन) / 206 एनएम इलेक्ट्रिक मोटर)

    209 एनएम

    गियरबॉक्स

    ई-सीवीटी

    सीवीटी

    माइलेज

    23.24 किलोमीटर प्रति लीटर

    16.13 किलोमीटर प्रति लीटर

    प्राइस और कंपेरिजन

    Toyota Innova Hycross Rear

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की कीमत 19.77 लाख रुपये से 30.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है। इसका मुकाबला मारुति इनविक्टो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से है। इसे किआ कैरेंस और मारुति अर्टिगा/टोयोटा रुमियन से प्रीमियम कार के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखें: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है