• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ग्लैंजा का कौनसा वेरिएंट लेना रहेगा बेहतर,जानिए यहां

    इसे वो तमाम अपडेट्स दिए गए हैं जो बलेनो को मिले हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 21, 2022 15:45 ist
    info icon
    published onMar 21, 2022 15:45 IST
    last updated onMar 21, 2022 15:45 IST
    763 Views
    • Write a कमेंट

    toyota glanza

    टोयोटा ने अपनी ग्लैंजा हैचबैक को नया डिजाइन,नए फीचर्स,नए इंजन और अपडेटेड सस्पेंशन सेटअप देकर नए मॉडल के तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस अपडेटेड हैचबैक की कीमत अब 6.39 लाख रुपये से लेकर 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) हो गई है। हालांकि इसबार इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर की स्टाइलिंग बलेनो से थोड़ी अलग रखी गई है। 

    ग्लैंजा 4 ट्रिम्स: ई (नया), एस (नया), जी, और वी में उपलब्ध है। इसके वेरिएंट्स का एक्सप्लेनेशन देखने से पहले नजर डालिए इसके स्पेसिफिकेशन पर एक नजर:

    toyota glanza

    इंजन

    1.2-लीटर पेट्रोल

    पावर

    90पीएस

    टॉर्क

    113 एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल/ 5-स्पीड एएमटी

    दावाकृत माइलेज

    22.35 किलोमीटर प्रति लीटर (मैनुअल), 22.94 किलोमीटर प्रति लीटर (एएमटी)

    ग्लैंजा कार में लेटेस्ट के सीरीज 1.2 लीटर ड्युअल जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसबार इस इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी नहीं दी गई है जो इसके प्री फेसलिफ्ट मॉडल में दिया जा रहा था। हालांकि इसबार इसमें इंजन आइडल स्टार्ट/स्टॉप का फीचर दे दिया गया है। नई ग्लैंजा में 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शंस रखे गए हैं। अपने सेगमेंट में ग्लैंजा सबसे फ्यूल एफिशिएंट हैचबैक साबित होगी। 

    डायमेंशंस

    लंबाई x चौड़ाई x उंचाई

    3990 मिलीमीटर x 1745 मिलीमीटर x 1500 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2520 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    318 लीटर

    अपने प्री फेसलिफ्ट मॉडल के मुकाबले नई ग्लैंजा 2022 लंबाई और उंचाई में कम हो गई है। इसके अलावा अब इसमें पहले के मुकाबले 21 लीटर कम बूट स्पेस मिलेगा। 

    toyota glanza

    टोयोटा ग्लैंजा को 5 कलर ऑप्शंस: स्पोर्टिंग रेड, गेमिंग ग्रे, एंटिकिंग सिल्वर, इंस्टा ब्लू और कैफे व्हाइट में पेश किया गया है। इस हैचबैक की वेरिएंट वाइज प्राइसिंग इस प्रकार से है:

    वेरिएंट

    1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल

    1.2-लीटर पेट्रोल एएमटी

    6.39 लाख रुपये

     

    एस

    7.29 लाख रुपये

    7.79 लाख रुपये

    जी

    8.24 लाख रुपये

    8.74 लाख रुपये

    वी

    9.19 लाख रुपये

    9.69 लाख रुपये

    हमनें नीचे इस कार के वेरिएंट का ​एक लाइन में निष्कर्ष दिया है। आप दिए गए लिंक पर क्लिक कर इन सभी वेरिएंट्स के बारे में ज्यादा डीटेल्स के साथ जानकारी ले सकते हैं। 

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    जरूरत के सभी बेसिक फंक्शंस दिए गए हैं इसमें,टाइट बजट वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन

    एस

    कुछ एक्सट्रा बेसिक फीचर्स दिए गए हैं इसमें और एएमटी गियरबॉक्स की भी दी गई है चॉइस,मगर कीमत ज्यादा

    जी

    ये वेरिएंट है काफी अच्छा ऑप्शन। इसमें दिए गए हैं जरूरी सेफ्टी,स्टाइलिंग और कंफर्ट फीचर्स 

    वी

    360 डिग्री कैमरा,हेड्स अप डिस्प्ले और कुछ कूल फीचर्स दिए गए हैं इसमें। इन फीचर्स के ना होने से भी चल सकता है आपका काम

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा ग्लैंजा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है