• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ग्लैंजा जी : क्या ये वेरिएंट लेना है पैसा वसूल डील?

    टोयोटा ग्लैंजा 'जी' वेरिएंट टॉप से नीचे वाला वेरिएंट है। इसकी प्राइस एस वेरिएंट से करीब एक लाख रुपए ज्यादा है। हालांकि, इस वेरिएंट में ज्यादा प्राइस पर कहीं ज्यादा अच्छे सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स जरूर मिल पाते हैं। क्या ग्लैंजा के जी वेरिएंट को चुनना सही है, इसके बारे में हम जानेंगे यहां :- 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 22, 2022 10:58 ist
    info icon
    published onMar 22, 2022 10:25 IST
    last updated onMar 22, 2022 10:58 IST
    113 Views
    • Write a कमेंट

    toyota glanza

    टोयोटा ग्लैंजा 'जी' वेरिएंट टॉप से नीचे वाला वेरिएंट है। इसकी प्राइस एस वेरिएंट से करीब एक लाख रुपए ज्यादा है। हालांकि, इस वेरिएंट में ज्यादा प्राइस पर कहीं ज्यादा अच्छे सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स मिलते हैं। क्या ग्लैंजा के जी वेरिएंट को चुनना सही है, इसके बारे में हम जानेंगे यहां :-  

    वेरिएंट 

    1.2-लीटर पेट्रोल एमटी 

    1.2-लीटर पेट्रोल एएमटी 

    जी 

    8.24 लाख रुपए 

    8.74 लाख रुपए 

    वी 

    9.19 लाख रुपए 

    9.69 लाख रुपए 

    अंतर 

    95,000 रुपए 

    95,000 रुपए 

    ग्लैंजा जी वेरिएंट को क्यों चुनें? 

    यह एक वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट है। इसमें ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैंप, अलॉय व्हील, लिमिटेड रिमोट ऑपरेशन के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रियर पार्किंग कैमरा, रियर एसी वेंट और छह एयरबैग जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिल पाते हैं। इन सभी फीचर्स को लेकर हम ग्लैंजा के जी वेरिएंट को पिक करना जरूर रिकमंड करेंगे।   

    toyota glanza

    यहां देखें इस वेरिएंट में मिलने वाले फीचर्स :-

     

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    कम्फर्ट 

    इंफोटेनमेंट 

    सेफ्टी 

    हाइलाइट फीचर्स 

    • एलईडी हेडलाइट्स और टेल लैंप

    • 16 इंच अलॉय व्हील

    • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    • फ्रंट आर्मरेस्ट

    • 60:40 स्प्लिट रियर सीट

    • रियर एसी वेंट्स  चार्ज पोर्ट के साथ 

    • पुश बटन स्टार्ट / स्टॉप

    • 4.2-इंच टीएफटी एमआईडी

    • 7-इंच स्मार्ट प्लेकास्ट 

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 

    • 6 स्पीकर

    • 6 एयरबैग

    • रियरव्यू कैमरा

    • रियर वाइपर और वॉशर

    अन्य फीचर्स 

    • डोर हैंडल, बूटलिड पर क्रोम गार्निश 

    • फ्रंट और रियर एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    • फ्रंट फुटवेल लैंप

    • ऑटो हेडलाइट्स

    • पावर फोल्डिंग ओआरवीएम्स

    • ऑटो एसी

    • एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले 

    • स्मार्टफोन के जरिए ओटीए अपडेट

    • हिल होल्ड के साथ ईएसपी (केवल एएमटी)

    इन फीचर्स के लिए वी वेरिएंट को चुनें  

    • यूवी कट ग्लास

    • एलईडी फॉग लैंप

    • एलईडी डीआरएल

    • लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    • क्रूज कंट्रोल 

    • हेडअप डिस्प्ले

    • 9 इंच का स्मार्ट प्लेकास्ट

    • आर्केमि ट्यूंड साउंड सिस्टम

    • 360-डिग्री कैमरा

    toyota glanza

    ग्लैंजा जी वेरिएंट को क्यों स्किप करें? 

    ग्लैंजा जी एक वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट जरूर है, लेकिन इसमें सभी प्रीमियम फीचर्स नहीं दिए गए हैं। हम आपको हेडअप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा और नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स के लिए इसके टॉप वेरिएंट वी को चुनने की सलाह देंगे।    

    वेरिएंट

    निष्कर्ष

    जरूरत के सभी बेसिक फंक्शंस दिए गए हैं इसमें,टाइट बजट वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन

    एस

    कुछ एक्सट्रा बेसिक फीचर्स दिए गए हैं इसमें और एएमटी गियरबॉक्स की भी दी गई है चॉइस,मगर कीमत ज्यादा

    जी

    ये वेरिएंट है काफी अच्छा ऑप्शन। इसमें दिए गए हैं जरूरी सेफ्टी,स्टाइलिंग और कंफर्ट फीचर्स 

    वी

    360 डिग्री कैमरा,हेड्स अप डिस्प्ले और कुछ कूल फीचर्स दिए गए हैं इसमें। इन फीचर्स के ना होने से भी चल सकता है आपका काम

    यह भी पढ़ें : टोयोटा ग्लैंजा एस: क्या बेस वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा कीमत देकर सही रहेगा ये वेरिएंट लेना? जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा ग्लैंजा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है