• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा स्लाविया और ऑक्टाविया के बीच हैं ये पांच बड़े अंतर

    स्कोडा ने अपनी अपकमिंग स्लाविया सेडान से पर्दा उठा दिया है। इस कार का मुकाबला होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज़ और हुंडई वरना से होगा। भारत में इस कार को मार्च 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसकी डिलीवरी अप्रैल से शुरू होगी। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 01, 2021 13:41 ist
    info icon
    published onDec 01, 2021 13:36 IST
    last updated onDec 01, 2021 13:41 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा ने अपनी अपकमिंग स्लाविया सेडान से पर्दा उठा दिया है। इस कार का मुकाबला होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज़ और हुंडई वरना से होगा। भारत में इस कार को मार्च 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसकी डिलीवरी अप्रैल से शुरू होगी।

    स्कोडा स्लाविया कई मामलों में ऑक्टाविया जैसी है लेकिन इनके बीच अंतर भी काफी है। यहां हम स्लाविया और ऑक्टाविया के पांच बड़े अंतर के बारे में जानेंगे:-

    ऑक्टाविया है प्रीमियम सेगमेंट की कार

    स्लाविया की प्राइस 10 लाख से 17 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। वहीं, ऑक्टाविया की कीमत 26.29 लाख रुपए से शुरू होकर 29.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है। स्लाविया एक कॉम्पेक्ट सेडान है, वहीं ऑक्टाविया मिड साइज़ और एग्ज़िक्युटिव सेडान सेगमेंट की कार है।

    ऑक्टाविया में दिया गया है पावरफुल इंजन

    स्पेसिफिकेशन

    स्लाविया

    ऑक्टाविया

    इंजन

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल  

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल  

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल  

    पावर  

    115 पीएस

    150 पीएस

    190 पीएस

    टॉर्क

    175 एनएम

    250 एनएम

    320 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-एमटी/6-एटी

    6- एमटी /7- डीएसजी *

    7-डीएसजी*

    *ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक  

    ऑक्टाविया में सुपर्ब वाला पावरफुल 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (190 पीएस) दिया गया है। वहीं, स्लाविया में कम क्षमता वाला 1.0-लीटर (115 पीएस) और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150 पीएस) दिया जाएगा। स्लाविया में सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें फोक्सवैगन/स्कोडा वाले टीएसआई इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

    ऑक्टाविया है एक नॉचबैक कार

    स्कोडा स्लाविया ऑक्टाविया से काफी इंस्पायर्ड लगती है। इन दोनों ही कारों की एक्सटीरियर स्टाइलिंग कूपे कार जैसी है और यह रेकड रूफलाइन के साथ आती है। इनके बूट पर स्कोडा इंस्क्रिप्शन दी गई है। ऑक्टाविया अपनी नॉचबैक स्टाइलिंग के चलते ज्यादा स्पोर्टी लगती है, वहीं स्लाविया थ्री-बॉक्स डिज़ाइन के साथ आती है और इसमें स्टैंडर्ड सेडान कार जैसा बूट दिया गया है।

    ऑक्टाविया है कई प्रीमियम फीचर्स से लैस

    इन दोनों ही सेडान कारों में एलईडी हेडलैंप्स, वायरलैस चार्जिंग, वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, छह एयरबैग (ऑक्टाविया में स्टैंडर्ड), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रेन व लाइट सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिए गए हैं।

    हालांकि, ऑक्टाविया में अतिरिक्त फीचर्स के तौर पर ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लंबर सपोर्ट और मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीटे, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, एंटी स्लिप रेगुलेशन, रियर डिस्क ब्रेक और हैंड्स फ्री पार्किंग असिस्ट मिलते हैं। वहीं, स्लाविया में ऑक्टाविया के मुकाबले वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ भी मिलता है।

    ऑक्टाविया है ज्यादा लंबी व चौड़ी कार

    साइज

    स्लाविया

    ऑक्टाविया 

    अंतर

    लंबाई   

    4541 मिलीमीटर

    4689 मिलीमीटर

    148 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1752 मिलीमीटर

    1829 मिलीमीटर

    77 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1487 मिलीमीटर

    1469 मिलीमीटर

    (18 मिलीमीटर )

    व्हीलबेस

    2651 मिलीमीटर

    2680 मिलीमीटर

    29 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    521 लीटर

    600 लीटर

    79 लीटर

    स्लाविया कार ऑक्टाविया से ज्यादा छोटी और कम चौड़ी है, लेकिन इनके बीच अंतर इतना ज्यादा भी नहीं है। यह कॉम्पेक्ट सेडान ऑक्टाविया से ज्यादा ऊंची है। स्लाविया पहली जनरेशन की ऑक्टाविया से बड़ी है जिसे करीब दो दशक पहले लॉन्च किया गया था।

    अतिरिक्त पैसे खर्च करके आप ऑक्टाविया में बड़ा केबिन, पावरफुल इंजन और अतिरिक्त फीचर्स का फायदा ले सकते हैं। हालांकि, दोनों ही कारों के बीच अंतर देखें तो स्लाविया एकदम मिनी ऑक्टाविया जैसी लगती है। इसके केबिन में कई सारे प्रीमियम फीचर्स और पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका साइज़ भी काफी अच्छा है। स्लाविया सेगमेंट की सबसे चौड़ी कार है। इसके व्हीलबेस का साइज़ और बूट कैपेसिटी भी काफी ज्यादा है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा स्लाविया पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    santhosh narayan
    Jan 2, 2022, 5:18:01 PM

    What is the weight of the Slavia? Which one has a better power/torque to weight ratio?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      sandeep seth
      Dec 8, 2021, 9:58:19 PM

      It’s a better option in 1.5 ltr engine segment with more power 150 ps as compared to other cars in India, more wheelbase, bigger boot space, 10”infotainment system.

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on स्कोडा स्लाविया

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग सेडान कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है