• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा सिएरा कॉन्सेप्ट को फिर से ऑटो एक्सपो में किया गया शोकेस, इस बार प्रोडक्शन रेडी फॉर्म में आई नजर

    पिछली बार शोकेस किए गए कॉन्सेप्ट से काफी अलग नजर आ रहा है इसबार शोकेस किया गया कॉन्सेप्ट

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 12, 2023 12:02 ist
    info icon
    published onJan 12, 2023 12:02 IST
    last updated onJan 12, 2023 12:02 IST
    321 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Sierra Auto Expo 2023

    कुछ आईकॉनिक नेमप्लेट्स को फिर से बाजार में पेश करने का नया दौर शुरू हो चुका है और एक बार फिर से ऑटो एक्सपो में सिएरा नाम की गूंज सुनाई दी है। कॉन्सेप्ट फॉर्म में ही पेश की गई सिएरा इस बार अपने प्रोडक्शन रेडी फॉर्म में नजर आ रही है, जिसकी स्टाइलिंग में बदलाव देखें गए हैं।

    लुक्स

    ऑटो एक्सपो 2020 में टाटा सिएरा को जब शोकेस किया गया था, तब इसका फ्रंट लुक काफी भारी भरकम नजर आया था और वहीं इसके हर तरफ मोटी क्लैडिंग और एलईडी लाइट सिग्नेचर्स भी नजर आए थे। सिएरा का ये 2023 वर्जन अपनी बैलेंस्ड स्टाइलिंग के कारण काफी मैच्योर दिखाई दे रहा है। इसके नए फ्रंट बंपर में हेडलैंप्स बेहतर तरीके से इंटीग्रेट हो रहे हैं और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स पूरे बोनट लाइन को कवर करते हुए सिंगल यूनिट से लग रहे हैं।

    Tata Sierra Auto Expo 2023

    सिएरा में रूफलाइन फ्लोट करती हुई सी नजर आ रही है और ए, बी और सी पिलर पर ब्लैक फिनिशिंग होने के कारण रियर विंडो भी रियर विंडस्क्रीन तक एक्सटेंड होती सी दिखाई दे रही है। टाटा द्वारा 2020 में शोकेस किए गए कॉन्सेप्ट में स्लाइडिंग डोर दिखाए गए थे, मगर इसबार इस कॉन्सेप्ट में ज्यादा प्रैक्टिकैलिटी दिखाई गई है। साइड क्लैडिंग और व्हील्स के कारण पिछली बार वाला कॉन्सेप्ट और इसबार वाला कॉन्सेप्ट एक जैसे नजर आए हैं। 

    Tata Sierra Auto Expo 2023

    बैक पोर्शन की बात करें तो 2023 सिएरा कॉन्सेप्ट मैच्योर तो नजर आया है, मगर इसे इसबार काफी सिंपल लुक दिया गया है। इसका पिछला हिस्सा पहले से काफी चौड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं इसमें टेलगेट की पूरी चौड़ाई को कवर करती एलईडी लाइट स्ट्रिप दी गई है। यहां से इसे स्पोर्टी लुक देने के लिए रूफ इंटीग्रेटेड स्पॉयलर दिया गया है। वहीं मैच्योर लुक के लिए बंपर को फिर से डिजाइन किया गया है।

    इंटीरियर

    Tata Sierra Auto Expo 2023

    2023 सिएरा का इंटीरियर भी प्रोडक्शन रेडी अवतार में नजर आ रहा है। बड़े ग्लास सरफेस और पैनोरमिक सनरूफ के साथ इसका केबिन काफी ज्यादा स्पेशियस लग रहा है। इसमें ड्युअल टोन व्हाइट और ग्रे थीम वाले इंटीरियर के साथ डैशबोर्ड दिया गया है, जिसमें काफी बड़े बड़े कंट्रोल्स नजर आए हैं। डैशबोर्ड के टॉप पर बड़ी डिस्प्ले दी गई है और सीटें भी ऐसी लग रही है कि ये कार अब बस अपने प्रोडक्शन फॉर्म में आने ही वाली है। 

    यह भी पढ़ें: टाटा अल्ट्रोज और पंच सीएनजी से ऑटो एक्सपो 2023 में उठा पर्दा

    पावरट्रेन डीटेल्स

    Tata Sierra Auto Expo 2023

    टाटा ने अपनी हैरियर एसयूवी में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम देने की घोषणा कर अपने फैंस को काफी खुश किया है, मगर दूसरी तरफ कंपनी ने सिएरा कॉन्सेप्ट की पावरट्रेन डीटेल्स शेयर नहीं की है। हम जानते हैं कि ये अपने इलेक्ट्रिक अवतार में नए तरीके से वापसी करेगी जिसे अल्फा एआरसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, मगर इसमें दिए जाने वाले बैट्री पैक के साइज और इलेक्ट्रिक मोटर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। एकबार कंपनी ने ये जरूर बताया था कि सिएरा की सिंगल चार्ज रेंज 400 किलोमीटर से ज्यादा होगी।

    सिएरा ईवी लॉन्च

    सिएरा ईवी के प्रोडक्शन मॉडल को 2025 तक पेश किया जा सकता है। कंपनी के लाइनअप में इसे हैरियर ईवी से नीचे पोजिशन किया जाएगा और इस लाइफस्टाइल इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 20 लाख रुपये तक रखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक ऑटो एक्सपो 2023 में हुई शोकेस, ऑल-व्हील-ड्राइव जैसी खूबियों से है लैस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा सिएरा ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है