• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्ला मॉडल वाई भारत में लॉन्च: 59.89 लाख रुपये रखी गई शुरूआती कीमत, बुकिंग भी शुरू, फुल चार्ज में 622 किलोमीटर की रेंज देगी

    भारत में मॉडल वाई को दो वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी डिलीवरी 2025 की तिसरी तिमाही में शुरू होगी

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 15, 2025 13:22 ist
    info icon
    published onJul 15, 2025 13:22 IST
    last updated onJul 15, 2025 13:22 IST
    879 Views
    • Write a कमेंट

    • भारत में मॉडल वाई दो वेरिएंट: रियर-व्हील-ड्राइव और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील-ड्राइव में उपलब्ध है।

    • इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी 2025 की तिसरी तिमाही से मिलेगी।

    • इसमें एक एक्सटीरियर और इंटीरियर कलर ऑप्शन दिया गया है। अतिरिक्त विकल्पों की कीमत 1.85 लाख रुपये तक अतिरिक्त है।

    • टॉप फीचर में एक 15.4-इंच इंफोटेनमेंट, दूसरी पंक्ति में 8-इंच टचस्क्रीन और वेंटिलेटेड सीटें शामिल है।

    • भारत में टेस्ला मॉडल वाई की फुल चार्ज में रेंज 622 किलोमीटर तक और टॉप स्पीड 201 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    • मॉडल वाई के फुल सेल्फ-ड्राइविंग ऑप्शन की कीमत 6 लाख रुपये अतिरिक्त है।

    लंब इंतजार के बाद अब आखिरकार टेस्ला ने भारत के कार बाजार में कदम रख दिया है। भारत में टेस्ला मॉडल वाई को लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह इलेक्ट्रिक कार दो वेरिएंट: रियर-व्हील-ड्राइव और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील-ड्राइव में उपलब्ध है। इसे एक स्टैंडर्ड एक्सटीरियर और एक इंटीरियर थीम में पेश किया गया है, जबकि अतिरिक्त विकल्प अतिरिक्त प्राइस पर उपलब्ध है।

    मॉडल वाई की बुकिंग भी शुरू हो गई है और इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की डिलीवरी ग्राहकों को 2025 की तिसरी तिमाही से मिलने लगेगी। यहां देखिए भारत में टेस्ला की पहली कार में क्या कुछ खास मिलता है:

    प्राइस

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    मॉडल वाई रियर-व्हील-ड्राइव

    59.89 लाख रुपये

    मॉडल वाई लॉन्ग रेंज रियर-व्हील-ड्राइव

    67.89 लाख रुपये

    टेस्ला मॉडल वाई के स्टैंडर्ड रियर-व्हील ड्राइवर वेरिएंट की कीमत 59.89 लाख रुपये है, जबकि लॉन्ग रेंज वर्जन की प्राइस 8 लाख रुपये अतिरिक्त है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि मॉडल वाई के फुल सेल्फ-ड्राइविंग विकल्प की कीमत इन प्राइस से 6 लाख रुपये अतिरिक्त है।

    डिजाइन

    Tesla Model Y front

    टेस्ला मॉडल आगे से सिंपल दिखती है। आगे की तरफ इसमें पतली एलईडी डीआरएल दी गई है जो एक लाइट बार से आपस में कनेक्टेड है, जबकि हेडलाइट नीचे एक अलग हाउसिंग में स्थित है, जो इसे साफ-सुथरा और मॉडर्न लुक देते हैं। आगे के बंपर पर लाइनें और एयर डैम दिया गया है।

    Tesla Model Y wheel
    Tesla Model Y side

    साइड से मॉडल वाई एक क्रॉसओवर जैसी दिखती है और इसमें हल्की ढलान वाली रूफलाइन दी गई है जो टेलगेट में जाकर मिल जाती है। इसमें फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं जो इसे साइड से अच्छा लुक देते हैं। राइडिंग के लिए इसमें 19-इंच ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसे स्टैंडर्ड स्टील्थ ग्रे कलर में पेश किया गया है, जबकि अन्य कलर विकल्प में पर्ल व्हाइट मल्टी-कॉट, डायमंड ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, क्विक सिल्वर आर अल्ट्रा रेड शामिल है, जिनकी कीमत कलर के हिसाब से 1.85 लाख रुपये तक अतिरिक्त है।

    Tesla Model Y rear

    मॉडल वाई में पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स और साफ-सुथरा टेलगेट डिजाइन दिया गया है। टेलगेट के ऊपर एक हल्का सा लिप दिया गया है जो इंटीग्रेटेड स्पॉइलर की तरह काम करता है। इसका बंपर सिंपल है और नीचे वाले हिस्से पर ब्लैक फिनिश दी गई है।

    केबिन

    Tesla Model Y dashboard
    Tesla Model Y rear seat

    टेस्ला मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार का केबिन काफी साफ-सुथरा और सिंपल है। इसके केबिन में ब्लैक थीम दी गई है। यह ड्यूल-टोन ब्लैक और व्हाइट केबिन थीम में भी उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए 95,000 रुपये अतिरिक्त लगेंगे। डैशबोर्ड सिंपल और फ्लैट है, जिस पर सॉफ्ट-टच फिनिश और पूरी चौड़ाई तक फैली सिंगल होरिंजल एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। डैशबोर्ड पर कोई फिजिकल बटन नहीं दिए गए हैं और सब कुछ चीजें बीच में दी गई बड़ी 15.4-इंच टचस्क्रीन से कंट्रोल होती है। इसमें थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ माउंटेड कंट्रोल्स दिए गए हैं।

    सेंटर कंसोल चौड़ा और अच्छे से डिजाइन किया गया है, जिसमें ढके हुए स्टोरेज कंपार्टमेंट और एक वायरलेस चार्जिंग पेड है। पीछे वाली सीट झुक सकती है और पीछे वाले पैसेंजर के मनोरंजन के लिए अलग से 8-इंच टचस्क्रीन और अलग से एसी वेंट्स भी दिए गए हैं।

    फीचर

    टेस्ला मॉडल Y की फीचर लिस्ट में एक बड़ा 15.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आगे वेंटिलेटेड और हीटेड सीटें, और दूसरी पंक्ति की सीट पर बेहतर कंफर्ट के लिए पावर्ड-रिक्लाइनिंग सीटें शामिल है। पीछे वाले पैसेंजर के लिए अलग से 8-इंच स्क्रीन भी दी गई है। इसके अलावा 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, एक एयर प्यूरीफायर, एक वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और फ्रंक को एक्सेस करने के लिए पावर्ड बोनट जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    Tesla Model Y infotainment
    Tesla Model Y 2nd row screen

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए कई एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, और एक बिल्ड-इन डैशकैम दिया गया है। इसमें टेस्ला की फुल एडीएएस टेक्नोलॉजी भी मिलती है, लेकिन इसके लिए आपको 6 लाख रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    टेस्ला ने मॉडल वाई के बैटरी पैक साइज और इलेक्ट्रिक मोटर आउटपुट की जानकारी साझा नहीं की है। यहां देखिए टेस्ला मॉडल वाई के अन्य स्पेसिफिकेशन:

    वेरिएंट

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव लॉन्ग रेंज

    डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज

    500 किलोमीटर

    622 किलोमीटर

    एसेलरेशन (0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा)

    5.9 सेकंड

    5.6 सेकंड

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में मॉडल वाई ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव विकल्प में भी उपलब्ध है, जिसे भारतीय बाजार में पेश नहीं किया गया है। भारत में उपलब्ध मॉडल वाई की टॉप स्पीड 201 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    कंपेरिजन

    Tesla Model Y

    टेस्ला मॉडल Y का मुकाबला किआ ईवी6, बीवाईडी सीलायन 7, हुंडई आयनिक 5, वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज, और वोल्वो सी40 रिचार्ज से है।

    यह भी देखें: टेस्ला मॉडल वाई ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है