• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टिगॉर सीएनजी के बूट की दिखी झलक, कल होगी लॉन्च

    टियागो और टिगॉर सीएनजी को 19 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इनकी अनऑफिशियल बुकिंग फिलहाल जारी है और ये कारें डीलरशिप पर पहुंचना भी शुरू हो गई है। इन दोनों में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। इसकी प्राइस पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले 80,000 रुपए ज्यादा रखी जा सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 18, 2022 15:23 ist
    info icon
    published onJan 18, 2022 15:23 IST
    last updated onJan 18, 2022 15:23 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    • टियागो और टिगॉर सीएनजी को 19 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

    • इनकी अनऑफिशियल बुकिंग फिलहाल जारी है और ये कारें डीलरशिप पर पहुंचना भी शुरू हो गई है।

    • इन दोनों में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा।

    • इसकी प्राइस पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले 80,000 रुपए ज्यादा रखी जा सकती है।

    टाटा टियागो और टिगॉर सीएनजी को भारत में कल लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की ऑफिशियल बुकिंग फिलहाल जारी है। कंपनी ने इन्हें डीलरशिप पर पहुंचना भी शुरू कर दिया है। इनकी लॉन्चिंग से पहले अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें टिगॉर सीएनजी के बूट स्पेस की झलक देखने को मिली है। 

    ऐसा लगता है कि टियागो का सीएनजी टैंक इसके 419-लीटर बूट की 75 परसेंट जगह को कवर करेगा। चूंकि यह एक सेडान कार है, ऐसे में टियागो सीएनजी के बूट के मुकाबले इसमें ज्यादा स्पेस मिलेगी। 

    टिगॉर और टियागो सीएनजी में स्टैंडर्ड मॉडल वाले 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया जाएगा। हालांकि, सीएनजी पर चलने पर इनके पावर फिगर 20 परसेंट तक कम जरूर होने की संभावनाएं हैं।   

    हाल ही में लीक हुई जानकारी के अनुसार, सीएनजी का ऑप्शन टिगॉर के टॉप लाइन एक्सजेड और एक्सजेड+ वेरिएंट के साथ दिया जाएगा। यह भारत की पहली ऐसी कार होगी जिसके टॉप वेरिएंट के साथ सीएनजी का ऑप्शन मिलेगा। अब तक सीएनजी का ऑप्शन अलग-अलग मॉडल के केवल बेस और मिड वेरिएंट के साथ ही मिलता आया है। 

    टाटा टिगॉर में 15-इंच अलॉय व्हील्स, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (स्टैंडर्ड), पुश बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमेटिक एसी, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, ड्यूल फ्रंट एयरबैग (स्टैंडर्ड) और रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है। 

    अनुमान है कि इसके सीएनजी वेरिएंट की प्राइस पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले 80,000 रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में इसके एक्सजेड पेट्रोल वेरिएंट और एक्सजेड+ पेट्रोल वेरिएंट की कीमतें क्रमशः 6.69 लाख रुपए और 7.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। 

    सेगमेंट में टिगॉर सीएनजी का मुकाबला केवल हुंडई ऑरा सीएनजी से होगा। अनुमान है कि मारुति डिज़ायर में भी जल्द सीएनजी का ऑप्शन शामिल किया जा सकता है।

    यह भी देखें: टाटा टिगॉर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा टिगॉर पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    H
    hanamanth
    Jan 18, 2022, 3:28:55 PM

    cng with petrol or only cng

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टाटा टिगॉर

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है