• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    तस्वीरों के जरिए जानिए टाटा टियागो सीएनजी एक्सजेड प्लस में क्या मिलेगा खास

    टाटा मोटर्स ने 2022 टियागो के साथ इसका सीएनजी वर्जन भी लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट और कुछ नए फीचर्स भी शामिल हुए हैं। कॉस्मेटिक अपडेट इसके केवल टॉप मॉडल के इंटीरियर और एक्सटीरियर में हुए हैं जिसके साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट भी दी गई है। यहां हम तस्वीरों के जरिए जानेंगे 2022 टाटा टियागो सीएनजी एक्सजेड प्लस में क्या मिलेगा खासः

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 24, 2022 14:13 ist
    info icon
    published onJan 24, 2022 14:13 IST
    last updated onJan 24, 2022 14:13 IST
    205 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने 2022 टियागो के साथ इसका सीएनजी वर्जन भी लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट और कुछ नए फीचर्स भी शामिल हुए हैं। कॉस्मेटिक अपडेट इसके केवल टॉप मॉडल के इंटीरियर और एक्सटीरियर में हुए हैं जिसके साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट भी दी गई है। यहां हम तस्वीरों के जरिए जानेंगे 2022 टाटा टियागो सीएनजी एक्सजेड प्लस में क्या मिलेगा खासः

    टियागो के एक्सटीरियर पर सबसे पहले जो चीज नोटिस होती है वो है इसमें दिया गया नया मिडनाइट प्लम कलर।

    इसमें अब प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइटें भी दी गई है। एलईडी डीआरल को बंपर पर फ्रंट फॉग लैंप्स के आगे पोजिशन किया गया है।

    पीछे की तरफ बदलाव के रूप में केवल बूटलिड के नीचे की तरफ क्रोम स्ट्रिप दी गई है। सीएनजी वेरिएंट में बूटलिड के राइट कॉर्नर पर आई-सीएनजी बैज भी दिया गया है।

    सीएनजी वेरिएंट के ग्राउंड क्लीयरेंस में बदलाव हुआ है। रेगुलर टियागो का ग्राउंड क्लीयरेंस जहां 170 मिलीमीटर है, वहीं सीएनजी वेरिएंट का ग्राउंड क्लीयरेंस 168 मिलीमीटर है। एक्सजेड प्लस में डोर हैंडल्स पर भी क्रोम फिनिश दी गई है।

    यह भी पढ़ें : टाटा टियागो और टिगॉर के सीएनजी वर्जन व रेगुलर मॉडल में हैं ये पांच अंतर

    सीएनजी किट को बूट में फिट किया गया है। इसके नीचे एक स्पेयर टायर भी दिया गया है।

    इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। सीएनजी वेरिएंट में यह इंजन 73 पीएस की पावर देता है जबकि रेगुलर पेट्रोल मॉडल में इसका पावर आउटपुट 86 पीएस है।

    टियागो एक्सजेड प्लस में नया ब्लैक और बैज इंटीरियर दिया गया है। इसके अलावा इसमें सीटों के लिए भी नई अपहोल्स्ट्री दी गई है। वहीं इसके अन्य वेरिएंट्स में पहले की तरह ऑल-ब्लैक इंटीरियर दिया गया है।

    टियागो सेगमेंट में पहली कार है जिसके सभी वेरिएंट में सीएनजी किट का ऑप्शन मिलता है। इसके एक्सई, एक्सएम, एक्सटी और एक्सजेड प्लस वेरिएंट्स में सीएनजी की चॉइस दी गई है। हालांकि सीएनजी वेरिएंट में केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    यह भी पढ़ें : टाटा टियागो सीएनजी Vs मारुति सेलेरियो Vs हुंडई सैंट्रो Vs मारुति वैगन आर Vs हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : प्राइस कंपेरिजन

    टाटा टियागो सीएनजी वेरिएंट्स की प्राइस 6.1 लाख से 8.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यह भी देखें: टाटा टियागो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा टियागो 2020-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है