• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा टियागो और टिगॉर के सीएनजी वर्जन व रेगुलर मॉडल में हैं ये पांच अंतर

    टाटा ने टियागो और टिगॉर सीएनजी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों कारों में ना सिर्फ सीएनजी का ऑप्शन शामिल हुआ है बल्कि इन्हें 2022 मॉडल ईयर अपडेट भी मिल गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 20, 2022 13:23 ist
    info icon
    published onJan 20, 2022 13:19 IST
    last updated onJan 20, 2022 13:23 IST
    938 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा ने टियागो और टिगॉर सीएनजी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों कारों में ना सिर्फ सीएनजी का ऑप्शन शामिल हुआ है बल्कि इन्हें 2022 मॉडल ईयर अपडेट भी मिल गया है।

    यहां देखें ये कारें अपने स्टैंडर्ड वर्जन से कैसे हैं अलग :- 

    1) टियागो और टिगॉर फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट से हैं लैस 

    अब तक टाटा की एंट्री लेवल हैचबैक और सेडान कार में केवल 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (86 पीएस/113 एनएम) ही मिलता था, लेकिन अब कंपनी ने इन दोनों ही मॉडल्स को सीएनजी पावरट्रेन (73 पीएस/95 एनएम) से भी लैस कर दिया है। टाटा की इन कारों के स्टैंडर्ड वर्जन में 5-स्पीड एमटी और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है, वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट के साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलता है।

    2022 टियागो और टिगॉर के सीएनजी वेरिएंट सीएनजी मोड के साथ आते हैं जो कार ओनर्स को अपनी कार को तुरंत सीएनजी पावर पर शुरू करने में मदद करते हैं। टाटा का कहना है कि यह इसका सेगमेंट फर्स्ट फीचर है।

    2) एक्सटीरियर को फ्रेश लुक देने के लिए नई डिज़ाइन थीम   

    Tata Tiago CNG

    फेसलिफ्ट टियागो और टिगॉर की बिक्री को शुरू हुए दो साल हो चुके हैं, अब टाटा ने इसमें कई छोटे मोटे कॉस्मेटिक बदलाव दिए हैं। 2022 मॉडल ईयर अपडेट मिलने के बाद अब टियागो कार की कलर लिस्ट में नया मिडनाइट प्लम शेड भी शामिल हो गया है। इस हैचबैक कार में ग्रिल, डोर हैंडल्स और बूट लिड पर क्रोम फिनिश दी गई है। टाटा टियागो सीएनजी का ग्राउंड क्लियरेंस 168 मिलीमीटर है, जबकि इसके स्टैंडर्ड मॉडल का ग्राउंड क्लियरेंस 170 मिलीमीटर है।

    Tata Tigor CNG

    टिगॉर की बात करें तो टाटा ने इसके डीप रेड शेड को नए मैग्नेटिक रेड कलर से रिप्लेस किया है। यह कलर ऑप्शन इसमें ऑप्शनल ब्लैक रूफ के साथ भी मिलता है। इस सब-4 सेडान कार में लगे अलॉय व्हील्स पर अब सिल्वर फिनिश मिलती है, वहीं पहले यह ड्यूल टोन कलर में आते थे। स्टैंडर्ड मॉडल (170 मिलीमीटर) के मुकाबले टिगॉर सीएनजी का ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है।

    इन दोनों ही कारों में बूट लिड पर 'आई-सीएनजी' बैजिंग भी दी गई है।

    3) नया केबिन लेआउट व अपडेटेड फीचर लिस्ट

    2022 Tata Tiago cabin
    2022 Tata Tigor cabin

    2022 टियागो और टिगॉर के टॉप एक्सजेड+ और एक्सजेडए+ वेरिएंट ब्लैक और बेज डैशबोर्ड लेआउट के साथ आते हैं। टाटा ने इसमें नई सीट अपहोल्स्ट्री भी दी है।

    2022 Tata Tiago projector headlamps
    2022 Tata Tigor rain sensing wipers

    हैचबैक कार में नए फीचर्स के तौर पर प्रोजेक्टर हेडलाइटें और एलईडीआरएल्स दी गई हैं, जबकि टिगॉर कार में ऑटो हेडलाइट्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स मिलते हैं।

    4) अपडेटेड वेरिएंट लाइनअप

    अब तक सीएनजी किट केवल कारों के लोअर और मिड-वेरिएंट के साथ ही दी जाती थी, ऐसा पहली बार है जब इसे कार के टॉप वेरिएंट के साथ दिया गया है। टाटा  टियागो में सीएनजी का ऑप्शन एक्सई, एक्सएम, एक्सटी और एक्सजेड+ वेरिएंट के साथ मिलता है।

    Tata Tigor CNG

    वहीं, टिगॉर सीएनजी केवल दो वेरिएंट एक्सजेड और एक्सजेड+ में ही उपलब्ध है। सीएनजी ऑप्शन पसंद करने वाले ग्राहक अपनी टियागो और टिगॉर कार के साथ ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

    5) ज्यादा कीमत

    टियागो सीएनजी और टिगॉर सीएनजी की प्राइस पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले 90,000 रुपए ज्यादा रखी गई है। यहां देखें टियागो सीएनजी वेरिएंट और प्रतिद्वंदियों के बीच प्राइस कम्पेरिज़न

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो 2020-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है