• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा हैरियर और सफारी में मार्च 2026 तक मिलेगा पेट्रोल इंजन का विकल्प

    दोनों एसयूवी कार में नया 1.5-लीटर टी-जीडीआई टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जिसे कंपनी ने पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया था

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 12, 2025 11:29 ist
    info icon
    published onJun 12, 2025 11:29 IST
    last updated onJun 12, 2025 11:29 IST
    219 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में 1.2-लीटर और 1.5-लीटर टीजीडीआई टर्बो-पेट्रोल इंजन को शोकेस किया था, जिसके बारे में कंपनी ने कहा था कि यह इंजन नई टाटा कार में मिलेगा। इनमें से 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन का डेब्यू कर्व एसयूवी-कूपे के साथ हो चुका है, जबकि 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन को लंबे समय से टाटा हैरियर और सफारी के साथ लॉन्च करने की चर्चाएं चल रही हैं। अब कंपनी ने इन्वेस्टर मीट में कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिर तक दोनों एसयूवी एसयूवी कार में कई इंजन ऑप्शन मिलेंगे, जिससे हमें लगता है कि इनका पेट्रोल मॉडल मार्च 2026 तक लॉन्च किया जाएगा।

    ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किए गए 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    Tata Motors 1.5-litre TGDI petrol engine

    इंजन

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन

    पावर

    170 पीएस

    टॉर्क

    280 एनएम

    गियरबॉक्स

    घोषणा होनी बाकी

    ट्रांसमिशन ऑप्शन की जानकारी अभी साझा नहीं की गई है, हालांकि एक्सपो में शोकेस के दौरान संकेत मिले थे कि इस इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिल सकता है।

    यहां ध्यान देने वाली बात है कि इन दोनों एसयूवी कार में लंबे समय से पेट्रोल इंजन ऑप्शन का इंतजार है। इन दोनों के मुकाबले में मौजूद कारों में पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जा रहा है और हैरियर व सफारी में टी-जीडीआई टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने से यह ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर खींच सकती हैं। 

    वर्तमान इंजन ऑप्शन

    Tata Harrier and Safari 2-litre diesel engine

    वर्तमान में टाटा हैरियर और सफारी एक 2-लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    इंजन

    2-लीटर डीजल इंजन

    पावर

    170 पीएस

    टॉर्क

    350 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड एटी*

    *एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    अपकमिंग अपडेट के तहत दोनों एसयूवी कार के डीजल इंजन में बदलाव होने की संभावनाएं नहीं हैं।

    प्राइस और कंपेरिजन

    Tata Harrier and Safari

    हैरियर और सफारी के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत डीजल मॉडल से कम हो सकती है, वर्तमान में हैरियर की प्राइस लिस्ट इस प्रकार है:

    मॉडल

    कीमत

    टाटा हैरियर

    15 लाख रुपये से 26.50 लाख रुपये

    टाटा सफारी

    15.50 लाख रुपये से 27.25 लाख रुपये

    सभी कीमत एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है।

    टाटा हैरियर का मुकाबला एमजी हेक्टर और जीप कंपास से है, जबकि सफारी की टक्कर एमजी हेक्टर प्लस, महिंद्रा एक्सयूवी700 और हुंडई अल्कजार से है।

    was this article helpful ?

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है