• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व ईवी vs एमजी जेडएस ईवी : स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    दोनों इलेक्ट्रिक कारों में काफी टेक्नोलॉजी दी गई है मगर इनमें से एक कार अपने एडवांस फीचर्स के कारण अलग सी नजर आती है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 20, 2024 18:53 ist
    info icon
    published onAug 20, 2024 18:53 IST
    last updated onAug 20, 2024 18:53 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Curvv EV vs MG ZS EV : Specifications Comparison

    टाटा कर्व ईवी इलेक्ट्रिक व्हीकल स्पेस में एक नई कार है जिसका सीधा मुकाबला एमजी जेडएस ईवी से है जो इसी की प्राइस रेंज में आती है। हमनें इनके स्पेसिफिकेशन को कंपेयर किया है जो इस प्रकार से है:

    कीमत

    Tata Curvv EV
    MG ZS EV

    सबसे पहले कर्व ईवी और एमजी जेडएस ईवी की कीमतों का कंपेरिजन देखिए। 

     

    टाटा कर्व ईवी

    एमजी जेडएस ईवी

    कीमत

    17.49 लाख रुपये से लेकर 21.99 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री)

    18.98 लाख रुपये से लेकर  25.44 लाख रुपये

    कीमत एक्सशोरूम के अनुसार

    • एमजी जेडएस ईवी के एंट्री लेवल वेरिएंट के मुकाबले कर्व ईवी का बेस वेरिएंट 1.50 लाख रुपये अफोर्डेबल है। 
    • वहीं एमजी जेडएस ईवी के टॉप वेरिएंट के मुकाबले कर्व ईवी के टॉप वेरिएंट की कीमत 3.5 लाख रुपये कम है। 

    डायमेंशंस

    Tata Curvv EV sloping roofline
    MG ZS EV

     

    मॉडल

    टाटा कर्व ईवी

    एमजी जेडएस ईवी

    लंबाई

    4310 मिमी

    4323 मिमी

    चौड़ाई

    1810 मिमी

    1809 मिमी

    ऊंचाई

    1637 मिमी

    1649 मिमी (छत रेलिंग के साथ)

    व्हीलबेस

    2560 मिमी

    2585 ​​मिमी

    • ​कर्व ईवी के कंपेरिजन में जेडएस ईवी 13 मिलीमीटर लंबी है। 
    • दोनों की चौड़ाई तो बराबर है जबकि एमजी जेडएस ईवी के मुकाबले कर्व ईवी की उंचाई 12 मिलीमीटर कम है। 
    • टाटा कर्व ईवी के मुकाबले एमजी जेडएस ईवी का व्हीलबेस 25 मिलीमीटर ज्यादा लंबा है। 

    पावरट्रेन

    स्पेसिफिकेशन

    टाटा कर्व ईवी

    एमजी जेडएस ईवी

    बैटरी कैपेसिटी

    45 किलोवाट

    55 किलोवाट

    50.3 किलोवाट

    क्लेम्ड रेंज

    502 किमी तक (एमआईडीसी)

    585 किमी तक (एमआईडीसी)

    461 किमी (एआरएआई)

    इलेक्ट्रिक मोटर्स की संख्या

    1

    1

    पावर

    150 पी.एस

    167 पी.एस

    177 पी.एस

    टॉर्क

    215 एनएम

    215 एनएम

    280 एनएम

    • टाटा कर्व ईवी में 45 ​केडब्ल्यूएच और 55 केडब्ल्यूएच के बैटरी पैक के ऑप्शंस दिए गए हैं। वहीं जेडएस ईवी में 50.3 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। 
    • कर्व ईवी के दोनों बैटरी पैक की रेंज जेडएस ईवी से ज्यादा है और इसके बड़े बैटरी पैक की क्लेम्ड रेंज 120 किलोमीटर ज्यादा है। 
    • दोनों एसयूवी में सिंगल मोटर दी गई है जहां कर्व ईवी के मुकाबले एमजी जेडएस ईवी का पावर आउटपुट ज्यादा है। 

    चार्जिंग

    Tata Curvv EV charging flap
    MG ZS EV Charging Point

    चार्ज का समय

    टाटा कर्व ईवी

    एमजी जेडएस ईवी

     

    45 किलोवाट

    55 किलोवाट

    50.3 किलोवाट

    डीसी फास्ट चार्जर

    10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक 40 मिनट (60 किलोवाट+ चार्जर)

    10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक 40 मिनट (70 किलोवाट+ चार्जर)

    0 से 80 प्रतिशत तक 60 मिनट (50 किलोवाट चार्जर)

    एसी फास्ट चार्जर 

    10 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक 6.5 घंटे (7.2 किलोवाट चार्जर का उपयोग करके)

    10 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक 7.9 घंटे (7.2 किलोवाट चार्जर का उपयोग करके)

    0-100 प्रतिशत तक 8.5 से 9 घंटे (7.4 किलोवाट चार्जर के साथ)

    • कर्व ईवी का बड़ा बैटरी पैक 70 केडब्ल्यू डीसी फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है वहीं इसका छोटा बैटरी पैक 60 केडब्ल्यू डीसी फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है जिससे ये 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत 40 मिनट मे चार्ज हो जाती है। हालांकि एमजी जेडएस ईवी 50 केडब्ल्यू डीसी फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है जो 60 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। 
    • एसी फास्ट चार्जर से कर्व ईवी का 45 केडब्ल्यूएच वेरिएंट 6.5 घंटे में 10 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है और इसका 55 केडब्ल्यूएच वेरिएंट 7.9 घंटे में  7.2 केडब्ल्यू चार्जर से 10 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। इसी चार्जिंग से जेडएस ईवी 1 घंटा ज्यादा समय लेती है। 

    फीचर्स

    Tata Curvv EV dashboard

    फीचर हाइलाइट्स

    टाटा कर्व ईवी

    एमजी जेडएस ईवी

    एक्सटीरियर


    • ऑटो-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    • कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स

    • वेलकम एंड गुडबाय के साथ कनेक्टेड एलईडी डीआरएल

    • फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स

    • ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग

    • 18 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील


    • फॉलो-मी होम फ़ंक्शन के साथ ऑटो-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स

    • एलईडी डीआरएल

    • एलईडी टेल लाइटें

    • 17 इंच के अलॉय व्हील

    • रूफ रेल

    •  

    इंटीरियर


    • मल्टीपल केबिन थीम

    • लैदर अपहोल्स्ट्री

    • लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    • 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील

    • मल्टी-मोड एंबिएंट लाइटिंग सेटअप


    • डुअल-टोन ब्लैक और बेज केबिन थीम

    • लैदरेट अपहोल्स्ट्री

    • लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    • 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग रियर सीटें

    • स्टोरेज के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट

    • कप होल्डर्स के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट

    • सभी सीटों के लिए हाइट एडजस्टेबल हेडरेस्ट

    • रियर पार्सल ट्रे

    •  

    इंफोटेनमेंट



    • 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले

    • 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम

    • आर्केड.ईवी



    • 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    • 6-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम

    • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले ओटीए अपडेट

    • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    •  

    कंफर्ट फीचर्स



    • 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट

    • 6-वे पावर्ड को- ड्राइवर सीट

    • पीछे की सीटों के लिए 2-स्टेप रिक्लाइन फ़ंक्शन

    • 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • जैस्चर कंट्रोल के साथ पावर्ड टेलगेट

    • ऑटोमैटि​क क्लाइमेट कंट्रोल

    • वायरलेस फ़ोन चार्जर

    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

    • फ्रंट और रियर 45वॉट टाइप-सी फास्ट चार्जर

    • क्रूज कंट्रोल

    • व्हीकल टू व्हीकल चार्जिंग

    • व्हीकल 2 व्हीकल लोड सपोर्ट

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • हीटिंग फ़ंक्शन के साथ पावर-फोल्डिंग और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम

    • स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट एडजस्टमेंट

    • पैनोरमिक सनरूफ

    • 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    • रियर वेंट के साथ ऑटोमैटिक एसी

    • वायरलेस फ़ोन चार्जर

    • 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर की सीट

    • कीलेस एंट्री

    • ड्राइवर साइड वन-टच अप/डाउन के साथ ऑल 4 पावर विंडो



    •  

    सेफ्टी



    • 6 एयरबैग

    • इलेक्ट्रोनिक स्थिरता कार्यक्रम

    • टायर दबाव निगरानी प्रणाली

    • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक

    • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर

    • ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा

    • लेवल 2 एडीएएस

    • अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल

    • लेन कीप असिस्ट

    • हाई बीम असिस्ट

    • फॉरवर्ड एंड रियर कॉलिजन वॉर्निंग

    • ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग

    • रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट



    • 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)

    • लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस)

    • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी)

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • रियर पार्किंग सेंसर

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस)

    • रियर फॉग लैंप

    • रियर डीफॉगर

    • ऑल व्हील डिस्क ब्रेक

    • ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    • रेन सेंसिंग वाइपर

    • हिल क्लाइंब असिस्ट

    • हिल डिसेंट कंट्रोल

    • आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज

    •  


    Tata Curvv EV touchscreen
    Tata Curvv EV powered seat

    • कर्व ईवी और जेडएस ईवी में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, 60:40 स्प्लिट रियर सीटें, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं । दोनों ईवी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, एक 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
    • टाटा कर्व एसयूवी कूपे में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम,बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,ज्यादा स्पीकर्स और आर्केड ईवी जैसे एडिशनल फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें  6-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट और रियर सीट्स के लिए 2 स्टेप रिक्लाइन फंक्शन दिए गए हैं। 
    • एमजी जेडएस ईवी में भी कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो कर्व ईवी में मौजूद नहीं है जिनमें हेडलाइट्स के लिए फॉलो मी होम हेडलाइट्स,ड्राइवर साइड विंडो के लिए वन टच अप/डाउन फंक्शन और लैदर सीट्स शामिल है। 

    निष्कर्ष 

    MG ZS EV
    Tata Curvv EV

    यदि आप एक स्टाइलिश अपीयरेंस वाली ईवी लेना चाहते हैं तो टाटा क​र्व आपके लिए सही साबित होगी। इसमें एसयूवी कूपे वाली रूफलाइन,फ्लश टाइप डोर हैंडल्स,बड़े अलॉय व्हील्स,ड्युअल डिजिटल स्क्रीन्स,प्रीमियम साउंड सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें दो बैटरी पैक्स के ऑप्शंस भी दिए गए हैं। दूसरी तरफ यदि आप एक प्रीमियम लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं जिसमे ज्यादा स्पेस मिले और वो ज्यादा पावरफुल भी हो तो आपके लिए एमजी जेडएस ईवी फिट रहेगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है