• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस खास फीचर के साथ आएगी टाटा अल्ट्रोज, जानिए कब होगी लॉन्च

    टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) कंपनी की प्रीमियम हैचबैक है, इसे 22 जनवरी 2020 को लॉन्च किया जाएगा। इस कार का कंपेरिजन हुंडई एलीट आई20, मारुति सुजुकी बलेनो, होंडा जैज़ और फोक्सवैगन पोलो से होगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 22, 2020 13:53 ist
    info icon
    published onJan 02, 2020 15:21 IST
    last updated onJan 22, 2020 13:53 IST
    600 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अल्ट्रोज (Altroz) को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की प्रीमियम हैचबैक कार है, इसकी कीमत 5.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज़ (Altroz) को 22 जनवरी 2020 को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है, इच्छुक ग्राहक इसे 21,000 रुपए में बुक करा सकते हैं। यदि आप भी इस कार में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर है। सूत्रों से पता चला है कि कंपनी जल्द ही इसमें सनरूफ का फीचर शामिल कर सकती है। 

    कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि वह अपनी अपकमिंग कार नेक्सन ईवी (Nexon EV) को इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ उतारेगी। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में सनरूफ की मांग ग्राहकों के बीच तेजी से बढ़ी है, इसे देखते हुए फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन में भी इस फीचर को शामिल किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें : टाटा अल्ट्रोज का करें इंतजार या चुनें कोई दूसरी कार ? जानें यहां

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि 2020 टाटा अल्ट्रोज़ (Tata Altroz) में भी यही सनरूफ दी जा सकती है। कार से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। चर्चाएं हैं कि आने वाले समय में कंपनी सनरूफ के अलावा इसमें टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी शामिल करेगी।  

    यह भी पढ़ें : देखिए टाटा अल्ट्रोज़ की 12 शानदार एक्सटीरियर इमेज

    टाटा अल्ट्रोज़ फीचर लोडेड कार होगी। इसमें कई फैक्ट्री फिटेड कस्टमाइज़्ड ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें रिदम (एक्सई व एक्सएम वेरिएंट के लिए), स्टाइल (एक्सएम वेरिएंट के लिए), लक्स (एक्सटी वेरिएंट के लिए) और अर्बन (एक्सजेड वेरिएंट के लिए) जैसे कस्टम पैक्स शामिल होंगे। ग्राहक इन कस्टमाइजेशन पैक का चयन कार की बुकिंग कराते समय कर सकेंगे। 

    यह भी पढ़ें : टाटा अल्ट्रोज के किस वेरिएंट में मिलेगा कौनसा फीचर, जानिए यहां

    टाटा अल्ट्रोज के अलावा कंपनी अपनी दूसरी कारों में भी सनरूफ फीचर को शामिल कर सकती है। हाल ही में अपकमिंग हैरियर को पैनोरमिक सनरूफ के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। अभी यह एसयूवी छोटे वेबस्टो सनरूफ के साथ आती है, जिसे एसेसरीज के तौर पर कंपनी के डीलरशिप से खरीदा जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें : टाटा अल्ट्रोज़ का प्रोडक्शन हुआ शुरू

    फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि टाटा अल्ट्रोज़ की प्राइस (Tata Altroz Price) 5.5 लाख रुपये से 8.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। लॉन्च के बाद इस कार का कंपेरिजन हुंडई एलीट आई20 (Hyundai Elite i20), मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno), होंडा जैज़ (Honda Jazz) और फोक्सवैगन पोलो (Volkswagen Polo) से होगा।

    यह भी पढ़ें : टाटा अल्ट्रोज से उठा पर्दा, मिलेंगे ये काम के फीचर्स

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है