• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज़ का प्रोडक्शन हुआ शुरू, जनवरी 2020 में होगी लॉन्च

    टाटा अल्ट्रोज दो बीएस6 पेट्रोल और एक बीएस6 डीजल इंजन में आएगी। 

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 22, 2020 14:02 ist
    info icon
    published onNov 28, 2019 11:22 IST
    last updated onJan 22, 2020 14:02 IST
    544 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अल्ट्रोज (Altroz) को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की प्रीमियम हैचबैक कार है, इसकी कीमत 5.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    • जल्द शुरू हो सकती है इसकी प्री-लॉन्च बुकिंग 
    • ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ तीन इंजन का मिलेगा ऑप्शन
    • 5.5 लाख रुपये से लेकर 8.5 लाख रुपये तक हो सकती है कीमत

    टाटा मोटर्स ने अपनी अपकमिंग प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज़ का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। टाटा अल्ट्रोज़ को दिसंबर के पहले सप्ताह में शोकेस किया जा सकता है। इसके बाद कंपनी जल्द ही इसकी प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर देगी। 

    अल्ट्रोज़ का प्रोडक्शन मॉडल बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि जेनेवा मोटर शो-2019 में शोकेस किया गया था। इसमें 7 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइटिंग और क्रुज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    टाटा अल्ट्रोज दो बीएस6 पेट्रोल और एक बीएस6 डीजल इंजन में आएगी। इसके पेट्रोल वेरिएंट में टिएगो वाला 1.2 लीटर नैचुरली एस्पेरेटेड इंजन और 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। डीजल यूनिट के तौर पर इसमें टाटा नेक्सन वाला 1.5 लीटर इंजन मिलेगा। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अल्ट्रोज में यह इंजन कम पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा। टाटा अल्ट्रोज़ में 5 स्पीड एएमटी और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है। ये आगे देखने वाली बात होगी कि पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाता है कि नहीं। 

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि टाटा अपनी अपकमिंग हैचबैक की प्राइस 5.5 लाख रुपये से 8.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रख सकती है। इसका मुकाबला हुंडई एलीट आई20, मारुति बलेनो, फोक्सवैगन पोलो, टोयोटा ग्लैंजा और होंडा जैज़ से होगा।

    यह भी पढ़ें:टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट पर बनेगी नेक्सन इलेक्ट्रिक, जानिए कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है