• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा अल्ट्रोज से कल उठेगा पर्दा

    टाटा अल्ट्रोज को भारत में जनवरी 2020 में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 5.5 लाख रुपये से 9 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा, हुंडई एलीट आई20, फोक्सवैगन पोलो और होंडा जैज़ से होगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 03, 2019 18:04 ist
    info icon
    published onDec 02, 2019 12:34 IST
    last updated onDec 03, 2019 18:04 IST
    188 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : टाटा मोटर्स ने अपनी अपकमिंग अल्ट्रोज़ हैचबैक को पेश कर दिया है।

    टाटा मोटर्स की पहली प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज इन दिनों काफी चर्चाओं में है। कंपनी इसके प्रोडक्शन मॉडल को मंगलवार यानी 3 दिसंबर को शोकेस करेगी। भारत में यह कार जनवरी 2020 में लॉन्च होगी। इसकी कीमत 5.5 लाख रुपये से 9 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा, हुंडई एलीट आई20, फोक्सवैगन पोलो और होंडा जैज़ से होगा। 

    Official: Tata Altroz To Launch In January 2020

    टाटा अल्ट्रोज़ को कई बार भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। कुछ समय पहले इसके प्रोडक्शन मॉडल को पुणे की सड़कों पर देखा गया था। कैमरे में कैद हुई कार काफी हद तक इसी साल जिनेवा माूटर शो में पेश किए मॉडल के करीब थी। टाटा अल्ट्रोज़ को पहले 2019 के मध्य में लॉन्च किया जाना था, लेकिन भारत के ऑटो सेक्टर में छाई मंदी की वजह से कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया। 

    Tata Altroz Series Production Begins, Launch In January 2020

    टाटा अल्ट्रोज 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन में मिलेगी। सभी इंजन बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड किए हुए होंगे। इसका नेचुरली एस्पेरेटेड पेट्रोल इंजन टियागो और टिगॉर के बराबर पावर देगा। वहीं टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन को नई पावर ट्यूनिंग के साथ पेश किया जाएगा। 

    प्रीमियम हैचबैक होने के नाते कंपनी इसमें कई अच्छे-खासे फीचर शामिल करेगी। इस में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज़ कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, ड्यूल-टोन डैशबोर्ड, प्रीमियम केबिन और फ्रीस्टेंडिंग 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    N
    newbaksa1 kumar
    Dec 6, 2019, 4:06:23 AM

    Can't able to see car back Door handle

      जवाब
      Write a Reply
      1
      C
      chandrash
      Dec 3, 2019, 9:45:57 PM

      Does altroz has seat adjustment

        जवाब
        Write a Reply
        1
        D
        deepak thakur
        Dec 2, 2019, 3:18:09 PM

        Other models accepted the base model are priced much higher

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है