• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल 2025 में टाटा अल्ट्रोज की प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में मंथली सेल्स रही सबसे ज्यादा, जानिए बाकी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    मारुति बलेनो इकलौती प्रीमियम हैचबैक कार रही जिसने अप्रैल 2025 में 10,000 यूनिट से ज्यादा बिक्री के आंकड़े को पार किया 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 22, 2025 17:44 ist
    info icon
    published onMay 22, 2025 17:44 IST
    last updated onMay 22, 2025 17:44 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट के अप्रैल 2025 महीने के सेल्स आंकड़े सामने आ गए हैं। मारुति बलेनो पिछले महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार रही, जबकि टोयोटा ग्लैंजा और टाटा अल्ट्रोज की सेल्स में भी वृद्धि दर्ज हुई है। हालांकि, अप्रैल 2024 के मुकाबले इस सेगमेंट की औसत सालाना सेल्स में गिरावट आई है। 

    यहां देखें अप्रैल 2025 में कौनसी हैचबैक कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े :-  

    मॉडल 

    अप्रैल 2025

    मार्च 2025

    अप्रैल 2024

    मासिक ग्रोथ/गिरावट  

    सालाना ग्रोथ/गिरावट  

    मारुति बलेनो

    13,180

    12,357

    14,049

    7%

    -6%

    टोयोटा ग्लैंजा 

    4,132

    3,501

    4,380

    18%

    -6%

    हुंडई आई20

    3,525

    4,452

    5,199

    -21%

    -32%

    टाटा अल्ट्रोज 

    2,172

    1,658

    5,148

    31%

    -58%

    कुल 

    23,009

    21,968

    28,776

    4.73%

    -20.04%

    Maruti Baleno

    • मारुति बलेनो 13,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ अप्रैल 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस गाड़ी की मासिक सेल्स में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। हालांकि, अप्रैल 2024 के मुकाबले इसकी सालाना सेल्स में 6 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

    Toyota Glanza

    • टोयोटा ग्लैंजा सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अप्रैल 2025 में इस गाड़ी की डिमांड में बढ़ोतरी देखी गई। कंपनी ने पिछले महीने इस प्रीमियम हैचबैक कार की 4000 से ज्यादा यूनिट्स बेचीं, जिसके चलते इसकी मासिक सेल्स में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। लेकिन, इसकी सालाना सेल्स में बलेनो हैचबैक के बराबर 6 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

    Hyundai i20

    • हुंडई अपनी आई20 हैचबैक कार की अप्रैल 2025 में 3,500 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब हुई। मार्च 2025 के मुकाबले पिछले महीने इसकी 21 प्रतिशत यूनिट्स कम बिकीं। यह लिस्ट की इकलौती कार रही जिसकी मासिक सेल्स में गिरावट आई है। जबकि, आई20 की सालाना सेल्स 32 प्रतिशत कम हुई है। 

    Tata Altroz

    • अप्रैल 2025 में टाटा अल्ट्रोज सेगमेंट की सबसे कम बिकने वाली कार रही। पिछले महीने अल्ट्रोज हैचबैक की 2,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। लेकिन, इसकी मंथली सेल्स में 31 प्रतिशत और सालाना सेल्स में 58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है जो कि लिस्ट में सबसे ज्यादा है। 

    अप्रैल 2025 में हैचबैक सेगमेंट की मासिक सेल्स में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई, जबकि अप्रैल 2024 के मुकाबले इसकी सालाना सेल्स में 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।  

    प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की 2025 टाटा अल्ट्रोज कार भारत में आज लॉन्च हुई है और हुंडई आई20 को भी कई नए अपडेट मिले हैं। अब देखना यह होगा कि क्या ये कदम इन दोनों गाड़ियों को बाजार में फिर से गति हासिल करने में मदद करते हैं।

     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है