• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कुशाक की प्राइस से जून 2021 में उठेगा पर्दा, जुलाई तक कस्टमर्स को मिलने लग जाएगी कार की डिलीवरी

    स्कोडा इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्ट, जैक हॉलिस ने ट्वीट कर कहा है कि इसकी प्राइसिंग से जून 2021 को पर्दा उठा दिया जाएगा। इस कार की ऑफिशियल बुकिंग्स जून में शुरू होगी और इसके एक महीने बाद कस्टमर्स को डिलीवरी भी दे ​दी जाएगी। 

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 24, 2021 13:46 ist
    info icon
    published onMar 24, 2021 13:46 IST
    last updated onMar 24, 2021 13:46 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    • 18 मार्च को कुशाक से पर्दा उठा चुकी है कंपनी
    • जून में शुरू होगी इस कार की ऑफिशियल बुकिंग जिसके एक महीने बाद दी जाएगी ग्राहकों को डिलीवरी
    • 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टीएसआई इंजन टर्बो पेट्रोल इंजन के मिलेंगे ऑप्शंस
    • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलैस चार्जिंग और 6 एयरबैग्स जैसे मिलेंगे फीचर्स
    • 9 लाख से 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है इस नई एसयूवी की प्राइस

    स्कोडा ने अपने 'इंडिया 2.0' प्रोग्राम के तहत तैयार किए गए पहले प्रोडक्ट कुशाक एसयूवी को शोकेस कर दिया है।

    इससे पर्दा उठाते वक्त ही स्कोडा ने इस बात की भी पुष्टि कर दी थी कि ये कार तीन वेरिएंट्स: एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में उपलब्ध होगी। इसके करीब सालभर बाद कुशाक का मोंटे कार्लो एडिशन भी पेश किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: तस्वीरों के जरिए डालिए स्कोडा कुशाक के एक्सटीरियर पर एक नजर

    स्कोडा कुशाक को दो टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें पहला है 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन जो पोलो, वेंटो और रैपिड में अलग पावर ट्यूनिंग के साथ मिलता है। कुशाक में यह इंजन 115 पीएस की पावर (5पीएस ज्यादा) और 175 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इस इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी रखा गया है। यह इंजन स्कोडा कारोक में भी मिलता है। इस इंजन का पावर आउटपुट 150पीएस/250एनएम है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: इन 17 तस्वीरों के जरिए डालिए स्कोडा कुशाक के केबिन पर एक नजर

    स्कोडा कुशाक में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, 10 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर दिए गए हैं।

    स्कोडा कुशाक की प्राइस 9 लाख रुपये से लेकर 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कुशाक का मुकाबला किया सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, रेनो डस्टर, निसान किक्स, मारुति सुजुकी एस क्रॉस, महिंद्रा स्कॉर्पियो और अपकमिंग फॉक्सवैगन टाइगन से होगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा कुशाक 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है