• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा कायलाक का इस दिन होगा ग्लोबल डेब्यू

    स्कोडा कायलाक भारत में इस ब्रांड के 'इंडिया 2.5' प्लान के तहत पर एकदम नए प्रोडक्ट के रूप में लॉन्च होगी।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 23, 2024 16:59 ist
    info icon
    published onSep 23, 2024 16:26 IST
    last updated onSep 23, 2024 16:59 IST
    880 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Kylaq front

    • भारत में स्कोडा की एंट्री लेवल एसयूवी होगी कायलाक जिसे कुशाक के नीचे किया जाएगा पोजिशन 
    • कुशाक जैसा है इसका डिजाइन
    • नए स्पिल्ट एलईडी लाइटिंग सेटअप और एल शेप्ड एलईडी टेललाइट्स दी गई है इसमें 
    • स्कोडा के 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील और कुशाक से इंस्पायर्ड केबिन नजर आ सकता है इसमें 
    • 10.1 इंच टचस्क्रीन,वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं इसमें 
    • 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के दिए जा सकते हैं ऑप्शंस
    • 8.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है इसकी शुरूआती कीमत 

    इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी को भारत में 2025 की शुरूआत तक लॉन्च किया जाएगा। स्कोडा ने अगस्त में कायलाक का नाम कंफर्म किया था जिसका ग्लोबल डेब्यू 6 नवंबर 2024 के दिन होगा। भारत में स्कोडा की इस एसयूवी में क्या कुछ नजर आ सकता है खास, जानिए आगे:

    कुशाक से इंस्पायर्ड होगा ​इसका डिजाइन

    Skoda Kylaq SUV spied

    हालांकि स्कोडा कायलाक एक सब 4 मीटर एसयूवी होगी जिसमें काफी सारे डिजाइन एलिमेंट्स स्कोडा कुशाक कॉम्पैक्ट एसयूवी से लिए जाएंगे। कुछ टीजर्स और स्पाय शॉट्स को देखें तो इसकी ग्रिल और साइड विंडोलाइन कुशाक जैसी ही लग रही है। हालांकि कायलाक में नया स्पिल्ट एलईडी लाइटिंग सेंटअप के साथ एलईडी डीआरएल के नीचे हेडलाइट्स दी जाएगी। इसके रियर में इनवर्टेड एल शेप्ड एलईडी टेललाइट्स दी जाएंगी। 

    इंटीरियर और संभावित फीचर्स 

    Skoda Kushaq 10-inch touchscreen

    स्कोडा की ओर से कायलाक के इंटीरियर से अभी पर्दा उठाया जाना बाकी है मगर हमारा मानना है कि इसके डैशबोर्ड का लेआउट कुशाक और स्लाविया जैसा हो सकता है। स्कोडा की इस सब 4 मीटर कार में 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाली 10.1 इंच टचस्क्रीन यूनिट दी जा सकती है। 

    स्कोडा कायलाक में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक वायरलेस फोन चार्जर और एक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इस स्कोडा एसयूवी कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

    पावरट्रेन

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नई स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी में कुशाक वाला 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (115 पीएस / 178 एनएम) दिया जा सकता है। इस इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है।

    संभावित फीचर्स और मुकाबला

    स्कोडा की इस सब-4 मीटर एसयूवी की कीमत 8.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, हुंडई वेन्यू, रेनो काइगर, और निसान मैग्नाइट से रहेगा। इसके अलावा इसे मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर जैसी सब-4 मीटर क्रॉसओवर के विकल्प के रूप में भी चुना जा सकेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कायलाक पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है