• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति के चुनिंदा मॉडल्स में ऑप्शनल मिलेगा पीएम 2.5 एसी एयर फिल्टर का फीचर

    इन मॉडल्स में बलेनो,स्विफ्ट और विटारा ब्रेजा शामिल है। पूरे भारत में मौजूद मारुति की सभी ​डीलरशिप पर ये फीचर मात्र 600 रुपये में उपलब्ध है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 26, 2020 16:50 ist
    info icon
    published onOct 26, 2020 16:50 IST
    last updated onOct 26, 2020 16:50 IST
    4.3K Views
    • Write a कमेंट

    • अरीना और नेक्सा के मॉडल्स में उपलब्ध होगा ये फीचर
    • मात्र 600 रुपये में उपलब्ध है पीएम 2.5 एसी एयर फिल्टर
    • पीएम 10 फिल्टर की जगह लेगा ये नया फिल्टर
    • हर 10,000 किलोमीटर पर इसे बदलने की पड़ेगी जरूरत
    • एमजी और हुंडई के कुछ मॉडल्स में दिया गया है ये फीचर

    गंभीर बीमारियों और प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए इन दिनों कार में एयर प्योरिफायर का फीचर होना काफी जरूरी है। इस स्थिति को देखते हुए मारुति ने पीएम 2.5 एयर फिल्टर के फीचर को एसेसरीज के तौर पर अपने अरीना और नेक्सा शोरूमों के तहत बिकने वाले मॉडल्स में पेश किया है। इन मॉडल्स में बलेनो,स्विफ्ट और विटारा ब्रेजा शामिल है। पूरे भारत में मौजूद मारुति की सभी ​डीलरशिप पर ये फीचर मात्र 600 रुपये में उपलब्ध है।

    इससे पहले मारुति पीएम 10 फिल्टर की पेशकश कर रही थी जो कि 300 से लेकर 500 रुपये में उपलब्ध था। अब कंपनी ने पीएम 2.5 एसी एयर फिल्टर पेश किया है जो कि धूल हटाने और रोगाणुओं का खात्मा करने में ज्यादा सक्षम है। कंपनी के अनुसार इस फिल्टर को साल में एक बार या प्रति 10,000 किलोमीटर पर बदलवाने की जरूरत पड़ेगी।इसे बदलवाने की जरूरत कब और कैसे महसूस होगी इस बात की जानकारी भी कंपनी ने साझा की है: 

    • खराब वेंटिलेशन
    • एसी का कम असरदार होना
    • विंडशील्ड पर लगी धूल के हटने में समय लगना

    यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन पर मारुति ने शुरू किया 34 दिवसीय सर्विस कैंप, मिलेंगे ये ढेरों फायदे

    एमजी मोटर्स और हुंडई जैसी कंपनियां भी अपने कुछ मॉडल्स में पीएम 2.5 एयर प्योरिफायर की पेशकश कर रही हैं जिनमें से हाल ही में लॉन्च हुई एमजी ग्लोस्टर शामिल है। 30 लाख रुपये से कम किस कार में दिया गया है एयर प्योरिफायर का फीचर? ये जानने के लिए यहां क्लिक करें

    बता दें कि मारुति अपनी ऑल्टो और सेलेरियो के न्यू जनरेशन मॉडल्स पर भी काम कर रही है जिन्हें टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नेक्सट जनरेशन सेलेरियो और ऑल्टो 2021 तक लॉन्च की जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें:मारुति कार डिस्काउंट ऑफर: ऑल्टो, ईको, स्विफ्ट और डिजायर समेत इस महीने इन गाड़ियों पर मिल रही है 55,000 रुपये तक की छूट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है