• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई 2023 में मारुति की नेक्सा कारों पर पाएं 54,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर

    इस महीने मारुति अपनी बलेनो, सियाज और इग्निस कार पर डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 09, 2023 11:04 ist
    info icon
    published onMay 09, 2023 11:04 IST
    last updated onMay 09, 2023 11:04 IST
    891 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Baleno, Ignis and Ciaz

    • इग्निस पर सबसे ज्यादा 54,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।
    • बेस्ट-सेलिंग कार बलेनो पर 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • इस महीने सियाज पर सबसे कम 28,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं।
    • यह सभी ऑफर्स मई तक ही मान्य हैं। 

    मारुति इस महीने के शुरुआत में एरीना मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर लेकर आई थी, अब कंपनी अपनी नेक्सा लाइनअप की कारों पर भी छूट दे रही है। मई 2023 में बलेनो, सियाज और इग्निस जैसी कारों पर नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट दिए जा रहे हैं।

    यहां देखें मारुति के सभी मॉडल-वाइज डिस्काउंट ऑफर्स:

    बलेनो

    Maruti Baleno

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    20,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये तक 

    कुल बचत 

    30,000 रुपये तक 

    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर बलेनो हैचबैक के डेल्टा मैनुअल वेरिएंट्स के साथ दिए जा रहे हैं।
    • इस हैचबैक कार के जेटा और अल्फा मैनुअल और एएमटी वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि सिग्मा और डेल्टा एएमटी वेरिएंट्स पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • बलेनो कार के सभी वेरिएंट्स के साथ 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • मारुति बलेनो की कीमत 6.61 लाख रुपये से 9.88 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी पढ़ें: मारुति बलेनो में नए सेगमेंट फर्स्ट सेफ्टी फीचर हुए शामिल

    सियाज

    Maruti Ciaz

    ऑफर्स 

    राशि 

    एक्सचेंज बोनस 

    25,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये तक 

    कुल बचत 

    28,000 रुपये तक 

    • ऊपर बताए डिस्काउंट ऑफर्स सियाज के सभी वेरिएंट्स के साथ दिए जा रहे हैं, लेकिन इस सेडान कार पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।
    • मारुति सियाज की कीमत 9.30 लाख रुपये से 12.29 लाख रुपये के बीच है।

    इग्निस

    Maruti Ignis

    ऑफर्स 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    4,000 रुपये तक 

    कुल बचत 

    54,000 रुपये तक 

    • यह ऑफर्स इग्निस के सभी वेरिएंट्स पर मान्य हैं।
    • इस महीने इग्निस पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं।
    • मारुति इग्निस की कीमत 5.84 लाख रुपये से 8.16 लाख रुपये के बीच है।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

    अन्य ऑफर्स:

    नोट: यह डिस्काउंट ऑफर आपके शहर और चुने गए वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में डिस्काउंट की सही जानकारी के लिए अपनी नजदीकी मारुति डीलरशिप पर जाकर संपर्क करें।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है