• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई 2023 में रेनो क्विड, ट्राइबर और काइगर पर पाएं 62,000 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर

    रेनो काइगर और ट्राइबर पर 62,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे है, जबकि क्विड हैचबैक पर 57,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 03, 2023 13:52 ist
    info icon
    published onMay 03, 2023 13:28 IST
    last updated onMay 03, 2023 13:52 IST
    425 Views
    • Write a कमेंट

    मई में तीनों कारों के साथ नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट और कॉर्पोरेट डिस्काउंट प्राप्त किया जा सकता है

    Renault Offers May 2023

    • काइगर और ट्राइबर पर 62,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे है, लेकिन यह फायदे अप्रैल 2023 से पहले बने मॉडल्स पर ही मान्य हैं। 
    • रेनो क्विड हैचबैक पर 57,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है।
    • इन कारों के बेस वेरिएंट आरएक्सई पर कोई डिस्काउंट ऑफर्स नहीं दिए जा रहे हैं।

    रेनो अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। कंपनी इस महीने काइगर, ट्राइबर और क्विड 62,000 रुपए तक की छूट दे रही है। यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स 31 मई तक मान्य हैं। यहां देखें रेनो के सभी मॉडल-वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स:

    रेनो काइगर 

    Renault Kiger

    ऑफर्स 

    बीएस6.1/2022 मॉडल   

    बीएस6 फेज़2 मॉडल 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपए तक 

    25,000 रुपए तक 

    एक्सचेंज ऑफर 

    25,000 रुपए तक 

    20,000 रुपए तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपए तक 

    12,000 रुपए तक 

    कुल 

    62,000 रुपए तक 

    57,000 रुपए तक 

    • काइगर के केवल एएमटी वेरिएंट पर 25,000 रुपए तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • वहीं, इसके एमटी और टर्बो वेरिएंट्स पर 15,000 रुपए का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
    • इस गाड़ी के बीएस6 फेज़2 मॉडल पर एक्सचेंज ऑफर कम मिल रहा है। आपको बता दें कि इसके बीएस6 फेज़2 मॉडल में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ट्रेक्शन कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।
    • काइगर के बेस वेरिएंट आरएक्सई पर लॉयल्टी बेनिफिट को छोड़कर कोई भी डिस्काउंट ऑफर नहीं दिए जा रहे हैं।
    • किसान, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 5,000 रुपए का रूरल बेनिफिट रखा गया है, लेकिन इसका फायदा कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ नहीं लिया जा सकता है।
    • यदि आप पुरानी रेनो कार के बदले में कोई नई रेनो कार खरीदते हैं तो ऐसे में आपको 10,000 रुपए का स्क्रेपेज एक्सचेंज बेनिफिट भी मिलेगा।
    • भारत में रेनो काइगर की कीमत 6.5 लाख रुपए से 11.23 लाख रुपए के बीच है।

    ट्राइबर

    ऑफर 

    बीएस6.1/2022 मॉडल 

    बीएस6 फेज़ 2 मॉडल 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपए तक 

    10,000 रुपए तक 

    एक्सचेंज ऑफर  

    25,000 रुपए तक 

    20,000 रुपए तक  

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपए तक 

    12,000 रुपए तक 

    कुल 

    62,000 रुपए तक 

      42,000 रुपए तक 

    • आप इस महीने बीएस6 ट्राइबर खरीदने पर 62,000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं, लेकिन यह ऑफर 2022 में मैन्युफैक्चर हुई ट्राइबर पर ही मान्य है। वहीं, ट्राइबर 2023 बीएस6 मॉडल पर 15,000 रुपए का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • नए बीएस6 फेज़2 मॉडल पर 10,000 नकद डिस्काउंट मिल रहा है जिसके चलते आप मई में नए मॉडल पर 42,000 रुपए तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
    • ट्राइबर के बेस वेरिएंट आरएक्सई पर लॉयल्टी डिस्काउंट को छोड़कर कोई और फायदे नहीं मिल रहे हैं।
    • भारत में इस थ्री-रो सब-4 मीटर एमपीवी की कीमत 6.33 लाख रुपए से 8.97 लाख रुपए के बीच है।

    क्विड

    ऑफर 

    बीएस6.1/2022 मॉडल 

    बीएस6 फेज़ 2 मॉडल 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपए तक 

    5,000 रुपए तक 

    एक्सचेंज ऑफर  

    20,000 रुपए तक 

    10,000 रुपए तक  

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपए तक 

    12,000 रुपए तक 

    कुल 

    57,000 रुपए तक 

      27,000 रुपए तक 

    • रेनो क्विड के बीएस6 फेज़ 1 मॉडल पर आप मई में 57,000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं।  
    • इस गाड़ी के एएमटी वेरिएंट्स पर 25,000 रुपए का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि एमटी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपए की छूट मिल रही है।  
    • क्विड बीएस6 फेज़2 मॉडल को खरीदने वाले ग्राहकों को ईएसपी, हिल स्टार्ट असिस्ट (केवल चुनिंदा वेरिएंट पर), ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। हालांकि, मई 2023 में इस मॉडल पर डिस्काउंट 27,000 रुपए तक का ही मिल रहा है जिसमें से एक्सचेंज ऑफर इसके चुनिंदा वेरिएंट्स के साथ ही दिया जा रहा है।  
    • इस एंट्री-लेवल हैचबैक की कीमत 4.70 लाख रुपए से 6.33 लाख रुपए के बीच है। 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं।

    यह भी पढ़ें : 10 लाख रुपये के बजट में लेना चाहते हैं 6 एयरबैग वाली कार तो ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है