फोर्ड फ्रीस्टाइल
फोर्ड फ्रीस्टाइल के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| इंजन | 1194 सीसी - 1499 सीसी |
| पावर | 94.68 - 98.96 बीएचपी |
| टॉर्क | 119 एनएम - 215 एनएम |
| ट्रांसमिशन | मैनुअल |
| माइलेज | 18.5 से 24.4 किमी/लीटर |
| फ्यूल | पेट्रोल / डीजल |

इमरजेंसी असिस्ट: दुर्घटना की स्थिति में सिंक 3 सिस्टम कनेक्टेड स्मार्टफ़ोन से ऑटोमेटिकली आपकी जीपीएस लोकेशन इमरजेंसी सर्विसेज को भेज देता है।

6.5-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम सेगमेंट की अन्य कारों से बेहतर है। इसे स्तमाल करना आसान है और बड़ी तेज़ी से रेस्पॉन्स करता है। ये एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है।

फोर्ड माय-की: यह एक प्रोग्रामेबल चाबी (की) है जिसके द्वारा स्पीड लिमिट, सीटबेल्ट रिमाइंडर और इंफोटेनमेंट सिस्टम की वॉल्यूम को सेट किया जा सकता है।
- प्रमुख विशेषताएं
- highlights
फोर्ड फ्रीस्टाइल लेटेस्ट अपडेट
लेटेस्ट अपडेट : फोर्ड ने फ्रीस्टाइल के कुछ डीजल वेरिएंट्स को रिकॉल किया है। इसकी वजह एग्जॉस्ट टेलपाइप से ज्यादा कार्बन उत्सर्जन होना बताई गई है।
फोर्ड फ्रीस्टाइल प्राइस : भारत में फोर्ड फ्रीस्टाइल की कीमत 7.28 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि फ्रीस्टाइल टॉप मॉडल की प्राइस 9.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। फोर्ड फ्रीस्टाइल पेट्रोल की रेट 7.28 लाख रुपये से 7.93 लाख रुपये के बीच है, जबकि फ्रीस्टाइल डीजल की प्राइस 8.38 लाख से 9.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
फोर्ड फ्रीस्टाइल वेरिएंट : यह गाड़ी बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ पांच वेरिएंट एम्बिएंट, ट्रेंड, टाइटेनियम, टाइटेनियम+ और फ्लेयर में उपलब्ध है। वहीं, बीएस6 डीजल इंजन के साथ यह चार वेरिएंट्स ट्रेंड, टाइटेनियम, टाइटेनियम+ और फ्लेयर में आती है।
फोर्ड फ्रीस्टाइल इंजन स्पेसिफिकेशन : फोर्ड की यह कार बीएस6 नॉर्म्स से लैस 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (96पीएस/ 119 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (100 पीएस/ 215 एनएम) के साथ आती है। दोनों इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया गया है।
फोर्ड फ्रीस्टाइल सेफ्टी फीचर्स : फोर्ड कंपनी अपनी कारों में अच्छे सेफ्टी फीचर देने के लिए जानी जाती है। फोर्ड फ्रीस्टाइल भी उसी श्रेणी की कार है, यह 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और एक्टिव रोलर प्रीवेंशन जैसे फीचर्स के साथ आती है।
फोर्ड फ्रीस्टाइल फीचर्स : इस कार में 6.5 इंच का फोर्ड सिंक3 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह कार ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैसिव की-लैस एंट्री, पुश-बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, ऑटो हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स के साथ भी आती है।
इनसे है मुकाबला : भारतीय बाज़ार में यह कार मारुति स्विफ्ट को टक्कर देगी।

