• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च हुआ रेनो ट्राइबर का बीएस6 वर्जन, कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू 

    बीएस6 उत्सर्जन मानकों पर अपडेट के चलते ट्राइबर की कीमतों से 4 से 15 हज़ार रुपये तक की वृद्धि हुई है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 28, 2020 12:32 ist
    info icon
    published onJan 27, 2020 16:02 IST
    last updated onJan 28, 2020 12:32 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    रेनो इंडिया (Renault India) ने अगस्त 2019 में अपनी 'ट्राइबर' (Triber) एमपीवी को भारतीय बाजार में पेश किया था। इस दौरान कंपनी ने इसमें बीएस4 मानकों का पालन करने वाला पेट्रोल इंजन दिया था। अब कंपनी ने इसे बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड कर दिया है। इस अपग्रेड के चलते कार के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में भी वृद्धि हुई है।

    रेनो ट्राइबर के बीएस6 इंजन से लैस वेरिएंट्स की प्राइस (एक्स-शोरूम दिल्ली) कुछ इस प्रकार हैं - 

    वेरिएंट 

    बीएस6 प्राइस

    बीएस4 लॉन्च प्राइस

    अंतर

    आरएक्सई 

     4.99 लाख रुपये 

    4.95 लाख रुपये 

    4,000 रुपये

    आरएक्सएल

    5.74 लाख रुपये 

    5.59 लाख रुपये 

    15,000 रुपये

    आरएक्सटी

    6.24 लाख रुपये 

    6.09 लाख रुपये 

    15,000 रुपये

    आरएक्सजेड

     6.78 लाख रुपये 

    6.63 लाख रुपये 

    15,000 रुपये

    बीएस6 अपडेट के चलते ट्राइबर के एंट्री-लेवल वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट्स की प्राइस 15,000 रुपये तक बढ़ गई है।

    गाड़ी के बीएस4 वर्जन में 1.0-लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया था। यह इंजन 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता था। बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड होने से इसके आउटपुट पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। यह इंजन अब भी समान पावर आउटपुट जनरेट करता है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलना जारी रहेगा।

    उम्मीद है कि रेनो जल्द ही इसमें एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल कर सकती है। ट्राइबर में यह अपडेट अपकमिंग ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) के दौरान देखने को मिल सकते हैं।  

    रेनो ने ट्राइबर की फीचर लिस्ट में भी कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह अब भी इसके टॉप वेरिएंट में 8-इंच टस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, रियर एसी वेंट्स, 4 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, रिवर्स कैमरा, कूल्ड बॉक्स आदि शामिल हैं। इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका 7 पैसेंजर्स के लिए दिया गया मॉड्यूलर सीटिंग लेआउट है। 

    भारतीय बाजार में ट्राइबर का सीधा किसी भी कार से मुकाबला नहीं है। एमपीवी सेगमेंट में इसे डैटसन गो+ (Datsun Go+) के ऊपर और मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) के नीचे पोज़िशन किया गया है। वहीं, 5-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ कीमत के मामले में इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस (Hyundai Grand i10 Nios), मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) और फोर्ड फिगो (Ford Figo) से है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    rochak mittal
    Jan 27, 2020, 2:51:24 PM

    Best car in this price segment

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है