• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिर से कैमरे में कैद हुई रेनो क्विड पर बनी एमपीवी

    इसकी कीमत 5 लाख रूपए से 7.5 लाख रूपए के बीच हो सकती है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On दिसंबर 29, 2018 10:53 ist
    info icon
    published onDec 29, 2018 10:53 IST
    last updated onDec 29, 2018 10:53 IST
    49 Views
    • Write a कमेंट

    Renualt MPV

    रेनो क्विड पर बनी एमपीवी को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसे आरबीसी (कोडनेम) नाम दिया गया है। भारत में इसे 2019 के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 5 लाख रूपए से 7.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसके मुकाबले में सीधे तौर पर कोई कार मौजूद नहीं है। कीमत के हिसाब से यह डैटसन गो प्लस और मारूति सुजुकी अर्टिगा के बीच की जगह भर सकती है। डैटसन गो प्लस की कीमत 3.82 लाख से 5.69 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। वहीं अर्टिगा की कीमत 7.44 लाख से 10.90 लाख रूपए के बीच है।

    Kwid MPV

    कैमरे में कैद हुई तस्वीरों में केबिन की झलक भी देखने को मिली है। केबिन में  ग्रे और बैज कलर कोम्बिनेशन के साथ सिल्वर हाइलाइटर दिए गए हैं। सीटों को ड्यूल-टोन कलर कोम्बिनेशन में रखा गया है। इस में थ्री-स्पॉक स्टीयरिंग व्हील लगा है, जिस पर डैशबोर्ड की तरह सिल्वर हाइलाइटर दिए गए हैं।

    Kwid MPV

    यह 7-सीटर एमपीवी हो सकती है। कार की आगे वाली सीटों और हैडरेस्ट पर फैब्रिक कवर चढा है। इसके गियर नोब और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर क्रोम फिनिश दी जा सकती है। कैमरे में कैद हुई कार में स्टील व्हील दिए गए हैं, कयास लगाए जा रहे हैं कि अलॉय व्हील टॉप वेरिएंट में दिए जा सकते हैं।

    Kwid MPV

    चर्चाएं हैं कि आरबीसी केवल पेट्रोल इंजन में आएगी। देखने वाली बात ये होगी कि इस में 1.0 लीटर और 1.2 लीटर में से कौन सा इंजन मिलेगा। कैमरे में कैद हुई तस्वीरों की मानें तो इस में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। ऑटोमैटिक वेरिएंट में रेनो का ईजी-आर एएमटी गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    यह भी पढें : महिन्द्रा एक्सयूवी300 की बुकिंग शुरू

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है