• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो काइगर भारत में 2021 तक होगी लॉन्च, किया सोनेट और टोयोटा अर्बन क्रूज़र को देगी टक्कर

    रेनो काइगर सब-4 मीटर एसयूवी को पहले दिवाली 2020 तक लॉन्च किया जाना था।  रेनो इंडिया के एमडी ने लॉकडाउन प्रतिबंधों के बीच आपूर्ति और डिमांड में व्यवधान आने के कारण 2021 की शुरुआत तक इसकी लॉन्चिंग में देरी की पुष्टि की है।  काइगर को सब-4 मीटर क्रॉसओवर एमपीवी ट्राइबर वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। रेनो अपनी इस अपकमिंग कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है जो 100 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम हो सकता है। इस कार की प्राइस 6 लाख रुपए से 9 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है।    

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 01, 2020 15:29 ist
    info icon
    published onOct 01, 2020 15:23 IST
    last updated onOct 01, 2020 15:29 IST
    4.3K Views
    • Write a कमेंट
    • रेनो काइगर सब-4 मीटर एसयूवी को पहले दिवाली 2020 तक लॉन्च किया जाना था। 
    • रेनो इंडिया के एमडी ने लॉकडाउन प्रतिबंधों के बीच आपूर्ति और डिमांड में व्यवधान आने के कारण 2021 की शुरुआत तक इसकी लॉन्चिंग में देरी की पुष्टि की है। 
    • काइगर को सब-4 मीटर क्रॉसओवर एमपीवी ट्राइबर वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है।
    • रेनो अपनी इस अपकमिंग कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है जो 100 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम हो सकता है।
    • इस कार की प्राइस 6 लाख रुपए से 9 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है।    

    रेनो ने अपनी अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी कार की लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया है। भारत में इस कार का नाम रेनो काइगर (Renault Kiger) रखा जा सकता है। इसे पहले दिवाली 2020 तक लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब कंपनी ने घोषणा की है कि इसे 2021 के शुरुआत तक पेश किया जाएगा।

    कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकटराम ममिललापल्ले ने अपने स्टेटमेंट में बताया है कि लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण आई अनिश्चितताओं ने डिमांड और सप्लाई चेन के विभिन्न पहलुओं को बाधित किया है। इसके फलस्वरूप कंपनी ने इस सब-4 मीटर कार की लॉन्चिंग को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मॉडल बिल्कुल तैयार है।

    इस अपकमिंग कार को ट्राइबर वाले प्लेटफार्म पर ही तैयार किया गया है। ऐसे में इसका केबिन भी ट्राइबर की तरह एकदम स्पेशियस होगा। बता दें कि रेनो काइगर को टेस्टिंग के दौरान भी कई बार देखा जा चुका है। अनुमान है कि यह काफी ऊंची कार हो सकती है। इस गाड़ी की डिज़ाइन से ऑफिशियल तौर पर पर्दा उठना फ़िलहाल बाकी है। कंपनी ने इसका प्री-प्रोडक्शन कॉन्सेप्ट टीज़र भी अभी जारी नहीं किया है, वहीं इसके कंपेरिजन में आने वाली निसान मैग्नाइट कार का टीजर कब का ही जारी हो चुका है।

    ट्राइबर एमपीवी की तरह ही काइगर में भी 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हो सकता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन रखा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इसमें नया 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी देगी जो 100 पीएस की पावर और 160 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। अनुमान है कि कंपनी इसके टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दे सकती है। 

    यह भी पढ़ें : रेनो काइगर फिर से टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए कब होगी लॉन्च

    Renaut Triber Interior

    कम्फर्ट के लिहाज से इस कार में क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो एसी रियर वेंट्स के साथ, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। पैसेंजर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें चार एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा और डायनामिक कंट्रोल्स भी मिल सकते हैं।

    भारत में रेनो काइगर की प्राइस 6 लाख रुपए से 9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, टाटा नेक्सन, टोयोटा अर्बन क्रूज़र, फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और अपकमिंग निसान मैग्नाइट से होगा।

    यह भी पढ़ें : रेनो ट्राइबर की प्राइस में 13,000 रुपये तक का हुआ इजाफा, जानिए किस वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है