• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो ट्राइबर की प्राइस में 13,000 रुपये तक का हुआ इजाफा, जानिए किस वेरिएंट की कितनी बढ़ी कीमत

    रेनो ट्राइबर की प्राइस (Renault Triber Price) अब 5.12 लाख रुपए से 7.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इसके एमटी वेरिएंट्स पहले से 5,000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। इस क्रॉसओवर एमपीवी के एएमटी वेरिएंट्स की कीमतों में 12,000 रुपए तक का इज़ाफा हुआ है। बेस वेरिएंट रेनॉल्ट ट्राइबर आरएक्सई को छोड़कर सभी वेरिएंट्स के साथ एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है। रेनो जल्द ट्राइबर एमपीवी में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल करने वाली है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 30, 2020 17:43 ist
    info icon
    published onSep 30, 2020 15:48 IST
    last updated onSep 30, 2020 17:43 IST
    3.5K Views
    • Write a कमेंट

    • ट्राइबर की प्राइस अब 5.12 लाख रुपए से 7.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।
    • इसके एमटी वेरिएंट्स पहले से 5,000 रुपए तक महंगे हो गए हैं।
    • इस क्रॉसओवर एमपीवी के एएमटी वेरिएंट्स की कीमतों में 12,000 रुपए तक का इज़ाफा हुआ है।
    • बेस वेरिएंट आरएक्सई को छोड़कर सभी वेरिएंट्स के साथ एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है।
    • रेनो जल्द ट्राइबर एमपीवी में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल करने वाली है।

    रेनो ट्राइबर की प्राइस में इजाफा हुआ है। कंपनी ने इस क्रॉसओवर एमपीवी के एएमटी और एमटी दोनों वेरिएंट्स की प्राइस में इज़ाफा किया है। यहां देखें रेनो ट्राइबर (Renault Triber) के किस वेरिएंट की प्राइस में कितनी बढ़ोतरी हुई है:-

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    आरएक्सई 

    4.99 लाख रुपए 

    5.12 लाख रुपए 

    + 13,000 रुपए 

    आरएक्सएल 

    5.85 लाख रुपए 

    5.89  लाख रुपए 

    +  4,000  रुपए  

    आरएक्सएल एएमटी 

    6.18  लाख रुपए 

    6.29 लाख रुपए 

    + 11,000 रुपए 

    आरएक्सटी 

    6.35  लाख रुपए 

    6.39 लाख रुपए 

    + 4,000 रुपए 

    आरएक्सटी  एएमटी 

    6.68 लाख रुपए 

    6.79 लाख रुपए 

    + 11,000  रुपए  

    आरएक्सज़ेड 

    6.89 लाख रुपए 

    6.94  लाख रुपए 

    + 5,000  रुपए 

    एएमटी एएमटी 

    7.22 लाख रुपए 

    7.34  लाख रुपए 

    + 12,000  रुपए   

    इस 7-सीटर कार के एमटी वेरिएंट्स की प्राइस में 5000 रुपए तक की वृद्धि हुई है। वहीं, बेस मॉडल रेनॉल्ट ट्राइबर आरएक्सई पहले से 13,000 रुपए महंगा हो गया है। ट्राइबर के आरएक्सई वेरिएंट को छोड़कर सभी वेरिएंट्स के साथ एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है। एएमटी से लैस सभी वेरिएंट्स की कीमतें 12,000 रुपए तक बढ़ गई है।

    रेनो ट्राइबर में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। जल्द कंपनी इस क्रॉसओवर एमपीवी में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (100 पीएस/160 एनएम) भी शामिल करने वाली है। बता दें कि इस इंजन को ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान शोकेस किया गया था। अनुमान है कि यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है।  

    ट्राइबर कार मॉड्यूलर सीटिंग लेआउट के साथ आती है, ऐसे में इसमें सात पैसेंजर्स कम्फर्टेबल होकर बैठ पाते हैं। सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला डैटसन गो+ से है। इसके अलावा इसका कंपेरिजन मारुति स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड आई10 निओस, फोर्ड फ्रीस्टाइल, फोर्ड फिगो जैसी मिड-साइज़ हैचबैक से भी है।

    यह भी पढ़ें : रेनो डस्टर टर्बो पेट्रोल एमटी ऑन रोड कितना माइलेज देती है, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    H
    harsh k. sharma
    Sep 30, 2020, 4:04:53 PM

    Shame on you to Publish an old news. its about 8 day before company increase the price of Renault Triber.

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on रेनॉल्ट ट्राइबर 2019-2025

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है