• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले कैमरे में कैद हुई मारूति बलेनो आरएस

    03 मार्च को लॉन्च होगी, बलेनो आरएस से ही कंपनी के बूस्टरज़ेट इंजन भारत में दस्तक देंगे...

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 21, 2017 17:20 ist
    info icon
    published onFeb 21, 2017 17:19 IST
    last updated onFeb 21, 2017 17:20 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी बलेनो आरएस की लॉन्चिंग में कुछ ही दिन बाकी हैं, इसे तीन मार्च को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च होने से पहले ही बलेनो आरएस का प्रोडक्शन मॉडल कैमरे में कैद हुआ है। बलेनो आरएस के साथ कंपनी परफॉर्मेंस या फिर हॉट हैचबैक सेगमेंट में कदम रखेगी, इसका मुकाबला फॉक्सवेगन पोलो जीटी टीएसआई और अबार्थ पुंटो से होगा।

    तस्वीरों पर गौर करें तो पता चलता है कि बलेनो आरएस का फाइनल मॉडल अपने कॉन्सेप्ट मॉडल के काफी करीब है। बलेनो आरएस का कॉन्सेप्ट पिछले साल इंडियन ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया गया था और उस दौरान कंपनी ने भी यही कहा कि प्रोडक्शन कार कॉन्सेप्ट जैसी ही होगी।

    बलेनो आरएस में कुछ नए बदलाव हुए हैं जो इसे स्टैंडर्ड बलेनो से ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं। इस में बॉडी स्कर्टिंग के अलावा आगे और पीछे की तरफ नया बंपर दिया गया है। आगे की तरफ नई मैश ग्रिल भी दी गई है, हालांकि इस में इस्तेमाल हुई क्रोम फिनिशिंग मौजूदा मॉडल जैसी ही है।

    बलेनो आरएस में मौजूदा मॉडल वाले अलॉय व्हील दिए गए है, ये एलीट आई20 और अबार्थ पुंटो के मुकाबले हल्के और कम आकर्षक लगते हैं। वैसे कंपनी चाहती तो इस में बलेनो के इंटरनेशनल मॉडल में इस्तेमाल होने वाले अलॉय व्हील भी दे सकती थी, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी बनाने के साथ-साथ मुकाबले में भी और बेहतर बना देते। बलेनो आरएस सिर्फ टॉप वेरिएंट अल्फा में ही उपलब्ध होगी, इस में अल्फा वाले सभी फीचर मिलेंगे।

    बलेनो आरएस के साथ ही मारूति देश में टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन की भी शुरूआत करने जा रही है। इस में 1.0 लीटर का बूस्टरजेट इंजन मिलेगा, यह 100 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

    यह भी पढें : मारूति बलेनो आरएस से जुड़ी पांच अहम और दिलचस्प बातें

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    A
    ashok bidave
    Feb 22, 2017, 5:30:16 PM

    i want to sale my Swift VXI which is in good condition. intrested buyer can call me.

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      v
      vj reddy
      Feb 22, 2017, 4:31:28 PM

      lookinh for used certified amt diesel car not more than 4 years old in excellent condition interested sellers please contact/mail me preferred duster or suvs of the same size

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        sushil
        Feb 22, 2017, 10:02:04 AM

        Planning to buy car.

        और देखें...
        जवाब
        Write a Reply
        2
        A
        amit bhavsar
        Feb 22, 2017, 11:03:34 AM

        WANT USED SWIFT DIESEL IN 3.50LK

        और देखें...
          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ट्रेंडिंग न्यूज़
          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • लेटेस्ट
          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है