• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, जल्द हो सकती है लॉन्च

    फेसलिफ्ट मैग्नाइट एसयूवी की बिक्री 2024 की दूसरी तिमाही तक शुरू हो सकती है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 21, 2024 16:04 ist
    info icon
    published onMar 21, 2024 16:04 IST
    last updated onMar 21, 2024 16:04 IST
    374 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Nissan Magnite spied

    • निसान मैग्नाइट एसयूवी को भारत में 2020 के आखिर में लॉन्च किया गया था।

    • तस्वीरों में फेसलिफ्ट एसयूवी में नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स लगे हुए नज़र आए हैं।

    • इसमें मॉडिफाइड बंपर और अपडेटेड लाइटिंग सेटअप दिया जा सकता है।

    • इसके केबिन की झलक फिलहाल सामने आनी बाकी है, अनुमान है कि इसमें नई सीट अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है।

    • नई मैग्नाइट कार में सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे अतिरिक्त फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    • इसमें मौजूदा वाले नेचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं।

    निसान मैग्नाइट एसयूवी को इस साल नया फेसलिफ्ट अपडेट मिलने जा रहा है। हाल ही में इसे पहली बार टेस्टिंग के दौरान कवर से ढके देखा गया है।

    तस्वीरों में क्या कुछ आया नज़र?

    2024 Nissan Magnite spied

    यह गाड़ी काफी हद तक कवर से ढकी हुई थी, लेकिन इसकी शेप साफ तौर पर निसान मैग्नाइट रेगुलर मॉडल जैसी ही लग रही थी। फेसलिफ्ट एसयूवी की एक्सटीरियर प्रोफाइल मौजूदा मॉडल जैसी ही रखी गई है। तस्वीरों में इस गाड़ी में नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स लगे हुए नज़र आए हैं। अनुमान है कि कंपनी इसमें नए डिज़ाइन का फ्रंट, अपडेटेड लाइटिंग सेटअप और मॉडिफाइड बंपर दे सकती है।

    केबिन व फीचर अपडेट

    Nissan Magnite 8-inch touchscreen

    सामने आई तस्वीरों में फेसलिफ्ट मैग्नाइट एसयूवी के केबिन की झलक देखने को नहीं मिली है, लेकिन हम अंदाजा लगा सकते हैं कि इसमें नई सीट अपहोल्स्ट्री दी जाएगी, साथ ही इसमें सेगमेंट की दूसरी कारों को कड़ी टक्कर देने के लिए कई अतिरिक्त फीचर्स भी मिलेंगे, जिनमें सनरूफ, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट शामिल हो सकती है। इसके अलावा इसमें मौजूदा मॉडल वाले फीचर जैसे 8-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ऑप्शनल वायरलैस फोन चार्जिंग आदि मिलने जारी रह सकते हैं।

    सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग दिए जा सकते हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और आइएसोफिक्स  चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स पहले से मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें: कम बजट में क्रूज कंट्रोल वाली कार लेने का बना रहे हैं प्लान तो ये हैं 10 बेस्ट ऑप्शन

    इंजन में कोई बदलाव नहीं 

    2024 निसान मैग्नाइट एसयूवी के इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन में बदलाव होने की संभावनाएं नहीं है। वर्तमान में इस सब-4 मीटर एसयूवी कार में ये इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं:

    स्पेसिफिकेशन 

    1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    72 पीएस 

    100 पीएस

    टॉर्क 

    96 एनएम 

    160 एनएम, 152 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी 

    5-स्पीड एमटी, सीवीटी 

    Nissan Magnite AMT gearbox

    मैग्नाइट एसयूवी में नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी का ऑप्शन 2023 की दूसरी तिमाही में शामिल किया गया था, जबकि इसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस 2020 लॉन्चिंग से ही मिल रही है।

    संभावित लॉन्च, कीमत व कंपेरिजन

    Nissan Magnite AMT gearbox

    भारत में फेसलिफ्ट निसान मैग्नाइट एसयूवी को 2024 की दूसरी तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में निसान मैग्नाइट कार की कीमत 6 लाख रुपये से 11.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, रेनो काइगर, मारुति ब्रेजा, किया सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और अपकमिंग स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी से रहेगा। फेसलिफ्ट मैग्नाइट की टक्कर मारुति फ्रॉन्क्स सब-4 मीटर क्रॉसओवर से भी रहेगी।

    इमेज सोर्स

    यह भी देखेंः निसान मैग्नाइट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है