• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए क्या कुछ नजर आएंगे अपडेट्स

    भारत में फेसलिफ्ट निसान मैग्नाइट एसयूवी को 2024 के आखिर तक या फिर 2025 की शुरूआत तक लॉन्च किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On जून 17, 2024 19:12 ist
    info icon
    published onJun 17, 2024 19:12 IST
    last updated onJun 17, 2024 19:12 IST
    437 Views
    • Write a कमेंट

    सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैग्नाइट को भारत में साल 2020 में लॉन्च किया गया था जिसके बाद इसे समय समय पर छोटे मोटे अपडेट्स दिए जाते रहे हैं मगर इसे एक बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट दिया जाना बाकी है। हाल ही में मैग्नाइट फेसलिफ्ट की भारत एनकैप क्रैश टेस्ट सेंटर से पहली अनॉफियल तस्वीर सामने आई थी जिसे कुछ हद तक कवर किया गया था और इस दौरान ही टाटा पंच ईवी की भी टेस्टिंग चल रही थी। कैसी होगी नई निसान मैैग्नाइट? इस बारे में जानिए आगे:

    फ्रंट में नजर आएंगे थोड़े बहुत बदलाव

    मैग्नाइट फेसलिफ्ट के फ्रंट का आधा पोर्शन स्पॉट किया गया है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां इसमें हल्के फुल्के बदलाव ही किए गए हैं। इसमें अपडेटेड ग्रिल,फ्रंट बंपर और अपडेटेड हेडलाइट हाउसिंग नजर आएगी। इसके अलावा इसमें मौजूदा मॉडल की तरह एल शेप्ड डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए जाएंगे। 

    2024 Nissan Magnite spied

    मैग्नाइट एसयूवी के साइड प्रोफाइल में काफी कम बदलाव नजर आएंगे और इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स के साथ अपडेटेड टेललाइट्स और रियर बंपर नजर आ सकते हैं। 

    Nissan Magnite Cabin

    नई मैग्नाइट फेसलिफ्ट के केबिन की झलक तो सामने नहीं आई है मगर माना जा रहा है कि इसमें नई इंटीरियर ट्रिम और अपडेटेड सीट अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सिंगल पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही इसमें पहले की तरह 8-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने जारी रहेंगे। 

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड, 360-डिग्री कैमरा, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स भी मिलते रहेंगे। 

    पावरट्रेन ऑप्शंस

    निसान मैग्नाइट में मौजूदा मॉडल वाले ही पावरट्रेंस का ऑप्शन मिलता रहेगा जिनका स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन 

    1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    72 पीएस 

    100 पीएस

    टॉर्क 

    96 एनएम 

    160 एनएम, 152 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी 

    5-स्पीड एमटी, सीवीटी 

    संभावित लॉन्च, कीमत व कंपेरिजन

    इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में निसान मैग्नाइट कार की कीमत 6 लाख रुपये से 11.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, रेनो काइगर, मारुति ब्रेजा, किया सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और अपकमिंग स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी से रहेगा। फेसलिफ्ट मैग्नाइट की टक्कर मारुति फ्रॉन्क्स सब-4 मीटर क्रॉसओवर से भी रहेगी।

    यह भी देखेंः निसान मैग्नाइट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है