• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी नई मारुति सेलेरियो, इसी साल हो सकती है लॉन्च

    मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इन दिनों नई जनरेशन की सेलेरियो (New Celerio) पर काम कर रही है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नई मारुति सेलेरियो को इस साल त्यौहारी सीजन पर लॉन्च किया जा सकता है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 24, 2020 16:11 ist
    info icon
    published onAug 24, 2020 16:06 IST
    last updated onAug 24, 2020 16:11 IST
    6.4K Views
    • Write a कमेंट
    • टेस्टिंग के दौरान दिखी नई सेलेरियो को कवर से ढ़का हुआ है, देखने में यह पहले से बड़ी नजर आती है।
    • इसे वैगनआर की तरह हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है।
    • नई सेलेरियो पहले से ज्यादा स्टाइलिश और ज्यादा स्पेशियस हो सकती है।
    • इसमें नए 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है।
    • इस गाड़ी में नया 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिल सकता है। 
    • न्यू सेलेरियो को भारत में त्यौहारी सीजन पर लॉन्च किया जा सकता है। 

    मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इन दिनों नई जनरेशन की सेलेरियो (New Celerio) पर काम कर रही है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नई मारुति सेलेरियो को इस साल त्यौहारी सीजन पर लॉन्च किया जा सकता है।

    कंपनी ने कार के डिजाइन को छिपाने के लिए इसके टेस्टिंग मॉडल को अच्छे से कवर से ढ़क रखा था। कहा जा रहा है कि न्यू सेलेरियो को वैगनआर वाले हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है, जिसके परिणाम स्वरूप इसकी चौड़ाई और व्हीलबेस पहले से ज्यादा बड़ा होगा और इसके केबिन में भी पहले से ज्यादा स्पेस मिलेगा। वर्तमान में सेलेरियो का व्हीलबेस 2452 मिलीमीटर है जो कि वैगन-आर से 10 मिलीमीटर कम है। नई सेलेरियो का एक्सटीरियर और इंटीरियर भी पहले से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम हो सकता है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला मारुति का 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है।

    Maruti Suzuki Celerio

    वर्तमान में मारुति सेलेरियो 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मिलती है, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। नई सेलेरियो 2020 में वैगनआर की तरह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी शामिल किया जा सकता है। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, वहीं 1.2 लीटर इंजन की पावर 83 पीएस और टॉर्क 113 एनएम होगा। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नई सेलेरियो में पहले की तरह 1.0 लीटर इंजन के साथ सीएनजी किट का ऑप्शन मिलना जारी रह सकता है। 

    नई मारुति सेलेरियो (New Maruti Celerio) को कंपनी के पोर्टफोलियो में ऑल्टो के ऊपर और वैगन-आर के नीचे पोजिशन किया जाएगा। वर्तमान में सेलेरियो की प्राइस (Celerio Price) 4.41 लाख रुपये से 5.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है, जबकि इसके नए मॉडल की कीमत पहले से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला पहले की तरह हुंडई सैंट्रो, टाटा टियागो, डैटसन रेडी-गो और वैगन आर से होगा। अगर आप सेलेरियो के मौजूदा मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो इस महीने आप इस कार पर 52,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Celerio 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    r
    raj
    Sep 1, 2020, 8:46:16 PM

    This is definitely not celerio . By seeing the dimension it definitely seems bigger than swift. Which maruti will not do at any cost

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है