• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    न्यू जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट के कॉन्सेप्ट की तस्वीरें आई सामने,जल्द ही उठेगा पर्दा

    6 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर 2023 के बीच आयोजित होने वाले जापान मोबिलिटी शो में नई स्विफ्ट को शोकेस किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 03, 2023 18:29 ist
    info icon
    published onOct 03, 2023 18:29 IST
    last updated onOct 03, 2023 18:29 IST
    356 Views
    • Write a कमेंट

    Suzuki Swift concept revealed

    मारुति ​सुजुकी स्विफ्ट जनरेशन 4 मॉडल के पहले स्पाय शॉट्स सामने आए आज एक से ज्यादा साल बीत चुका है और सुजुकी को इसके कॉन्सेप्ट मॉडल से पर्दा उठाना बाकी है। मगर उससे पहले ही इंटरनेट पर इसकी तस्वीरें सामने आ चुकी है। 26 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर के बीच आयोजित होने वाले जापान मोबिलिटी शो में नई स्विफ्ट को शोकेस किया जाएगा। 

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    क्या कुछ हुए हैं बदलाव?

    सुजुकी ने स्विफ्ट के केवल कॉन्सेप्ट वर्जन से ही पर्दा उठाया है और ये अपने प्रोडक्शन के लगभग करीब नजर आ रही है। पहली नजर में देखें तो इसके डिजाइन में पिछले जनरेशन मॉडल से मिलती जुलती चीजें नजर आ रही है। इसका साइड प्रोफाइल और साइज मौजूदा वर्जन जैसा ही लग रहा है बस यहां मस्क्यूलर पैनल्स और विंडोलाइन देकर बदलाव किए गए हैं। 

    इसके अलावा नई स्विफ्ट में शार्प लुक वाली एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और हनीकॉम्ब पैटर्न के साथ छोटी ओवल शेप की ग्रिल दी गई है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो नई स्विफ्ट में ज्यादा ट्रेडिशनल लुक वाले डोर हैंडल्स दिए गए हैं और पहले की तरह इसमें फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट भी नजर आएगा। रियर प्रोफाइल की बात करें तो यहां नए डिजाइन के टेलगेट,बंपर और टेललाइट्स दी गई हैं जिनमें इनवर्टेड सी शेप्ड लाइटनिंग एलिमेंट्स और ब्लैक इंसर्ट्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: मारुति​ स्विफ्ट रिव्यू: कॉम्पैक्ट पैकेज में स्पोर्टी फील देने वाली कार

    केबिन में नजर आ सकते हैं ये बदलाव

    Suzuki Swift concept cabin

    नई स्विफ्ट के केबिन में मारुति फ्रॉन्क्स और मारुति ग्रैंड विटारा की झलक देखने को मिल रही है और इसके  डैशबोर्ड के डिजाइन में इनके मुकाबले कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं। नई स्विफ्ट के केबिन में ब्लैक,ग्लॉस ब्लैक और व्हाइट कलर की फिनिशिंग दी गई है और इसके इंडियन वर्जन में अलग तरह की कलर थीम नजर आ सकती है। 

    न्यू जनरेशन स्विफ्ट की पूरी फीचर लिस्ट से तो पर्दा नहीं उठाया गया है मगर इसके केबिन की सामने आई तस्वीरों में फ्री फ्लोटिंग 9 इंच की टचस्क्रीन नजर आ रही है। इसके अलावा इसमें ट्विन पॉड एनालॉग इंस्टरुमेंट क्लस्टर भी नजर आया है वहीं पहले की तरह इसमें पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप,क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। 

    सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट में मल्टीपल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल-होल्ड असिस्ट और एक रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। कंपनी ने ये जानकारी तो नहीं दी है कि क्या इसमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर भी दिया जाएगा कि नहीं। 

    यह भी पढ़ें: बिना एसी ऑन किए क्या ज्यादा माइलेज देगी आपकी कार? जानिए यहां

    पावरट्रेन

    जनरेशन 4 स्विफ्ट में मौजूदा मॉडल की तरह 1.2 लीटर ड्युअल जेट पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। हालांकि इस इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड सेटअप दिया जा सकता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी की चॉइस दी जा सकती है। बाद में कंपनी इसका सीएनजी वर्जन उतारेगी। 

    कब तक होगी लॉन्च?

    Suzuki Swift concept rear

    न्यू जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट के प्रोडक्शन वर्जन से जल्द पर्दा उठाया जाएगा और हमारा मानना है कि मारुति इसे भारत में 2024 तक लॉन्च कर देगी। इसके मौजूदा मॉडल की वर्तमान कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 9.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है और नए मॉडल की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है। पहले की तरह नई स्विफ्ट का मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से रहेगा और ये इसी कीमत पर आने वाली रेनो ट्राइबर क्रॉसओवर एमपीवी को भी कड़ी टक्कर देगी। 

    ये भी देखें: मारुति स्विफ्ट एएमटी

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Swift पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है