• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बिना एसी ऑन किए क्या ज्यादा माइलेज देगी आपकी कार? जानिए यहां

    कई लोगों को आज भी ऐसा लगता है कि कार का एसी बंद करके विंडोज़ को नीचे करने से उनकी कार ज्यादा माइलेज देने लगेगी।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 03, 2023 16:47 ist
    info icon
    published onOct 03, 2023 16:47 IST
    last updated onOct 03, 2023 16:47 IST
    124 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Glanza

    भारत में कार खरीदने वाले ग्राहक उसके माइलेज को काफी उपर रखता है और ये उन टॉप 3 फैक्टर्स में शामिल है जो ग्राहक के कार खरीदने के आखिरी निर्णय में अहम भुमिका निभाता है। कारों से अच्छा माइलेज हाईवे पर एक नॉर्मल स्पीड में होने पर मिलता है। ऐसे में ये बात सही है या गलत इसे साबित करने के लिए हमनें एक टेस्ट किया ​जो इस प्रकार से है:

    पैरामीटर्स

    इस टेस्ट में हमनें मारुति बलेनो के क्रॉस बैज वर्जन टोयोटा ग्लैंजा का इस्तेमाल किया। इसमें 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क आउटपुट देने वाले 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस दी गई है और हमारे द्वारा टेस्ट किए गए मॉडल में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया था। हमनें इसका फ्यूल टैंक फुल कराया और एक एक्सप्रेसवे की ओर निकल गए। इस दौरान हमनें 3 तरह के टेस्ट किए और हर टेस्ट में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर 81 किलोमीटर ड्राइव किया और हर टेस्ट के बाद ग्लैंजा के फ्यूल टैंक को फुल कराया। 

    Toyota Glanza
     

    दूरी

    81 किलोमीटर (हाईवे)

    औसत स्पीड

    100 किलोमीटर प्रति घंटे

    एसी टेंपरेचर (टेस्ट 1)

    24 डिग्री

    फैन/ब्लोअर स्पीड

    2

    नतीजे इस प्रकार रहे:

    एसी ऑन रहा और विंडो भी बंद नहीं की

    Toyota Glanza

    एसी

    ऑन

    तय की गई दूरी

    81 किलोमीटर

    फ्यूल की खपत

    3.74 लीटर

    कैलकुलेटेड फ्यूल एफिशिएंसी

    21.66किलोमीटर प्रति लीटर

    नॉर्मल ड्राइविंग कंडीशंस में हमनें एसी को 24 एसी के तापमान पर सेट किया और फैन स्पीड को 2 पर रखा। एक्सप्रेसवे पर 81 किलोमीटर का सफर तय कर लेने के बाद टोयोटा की इस हैचबैक में 3.74 लीटर पेट्रोल की खपत हुई। कैलकुलेशन के हिसाब से इस दौरान ग्लैंजा ने 21.66 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दिया। इसके बाद हमनें यही प्रक्रिया अपनाई मगर इसबार एसी बंद था। 

    यह भी पढ़ें: भारत में अक्टूबर 2023 में निसान मैग्नाइट एएमटी, लेक्सस एलएम एमपीवी और फोर्स गुरखा 5-डोर समेत ये कारें होंगी लॉन्च

    एसी बंद और विंडो डाउन

    Toyota Glanza Rear
     

    एसी

    ऑफ

    तय की गई दूरी

    81 किलोमीटर

    फ्यूल की खपत

    3.8 लीटर

    कैलकुलेटेड फ्यूल एफिशिएंसी

    21.31किलोमीटर प्रति लीटर

    दूसरे टेस्ट में हमनें कार से और बेहतर माइलेज पाने की कोशिश की। इसके लिए हमनें कार एसी को बंद कर दिया और ​फ्रंट विंडोज़ को डाउन कर दिया जिसके बाद एक बार फिर से हम 81 किलोमीटर के सफर पर निकल पड़े और हमारी औसत रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे रही। टेस्ट पूरा कर लेने के बाद हमनें ये पाया कि एसी ऑन करने के मुकाबले एसी ऑफ करने से ग्लैंजा का माइलेज गिर गया। 

    मगर सवाल ये उठता है कि एसी ऑफ करने से कार का माइलेज कैसे गिर सकता है? तो इसका जवाब होगा एयरोडायनैमिक ड्रैग। हाईवे पर हाई स्पीड ड्राइविंग के दौरान कार हवा के विपरीत दौड़ती है। विंडो नीचे करने से हवा कार के केबिन में भी दाखिल होती है और किसी पैराशूट की भांति कार को उलटी दिशा में धकेलने का प्रयास करती है। इससे इंजन पर जोर पड़ता है और उसे उस स्पीड को मेंटेन रखने के लिए ज्यादा पावर की जरूरत पड़ती है जिससे फिर फ्यूल की ज्यादा खपत होती है और माइलेज कम मिलता है। 

    हालांकि, सिटी में कम स्पीड पर एयरोडायनैमिक ड्रैग का उतना प्रभाव नहीं पड़ता है और इसलिए इंजन को ज्यादा पावर नहीं चाहिए होती है जिससे फिर फ्यूल की भी कम खपत होती है। ऐसे में एसी ऑफ करके और विंडो को डाउन करने के बाद आपको सिटी में बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिल सकती है मगर हाईवे पर आपको इसके विपरीत परिणाम दिखाई देंगे। मगर क्या हो यदि आप एसी बंद कर दें और विंडो भी ना खोलें?

    एसी ऑफ और विंडो अप

    Toyota Glanza

    एसी

    ऑफ

    तय की गई दूरी

    81 किलोमीटर

    फ्यूल की खपत

    3.45 लीटर

    कैलकुलेटेड फ्यूल एफिशिएंसी

    23.47 किलोमीटर प्रति लीटर

    हमनें इस तीसरे टेस्ट के दौरान ये प्रयोग किया। इस दौरान हमनें वहीं रूट,वही स्पीड और एसी को बंद रखा और विंडो भी नहीं खोली। मगर पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए और गर्मी से बचने के लिए हमनें ब्लोअर चलाया और उसकी फैन स्पीड 2 पर रखी। 

    चूंकि विंडोज के बंद रहने से एयरोडायनैमिक का प्रभाव केबिन तक नहीं पहुंच रहा था तो इससे इंजन पर भी दबाव नहीं पड़ा। इस टेस्ट के अंत में हमें अब तक का सबसे बेस्ट 23.47 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिला। 

    यह भी पढ़ें: मर्सिडीज बेंज ईक्यूई इलेक्ट्रिक एसयूवी का कैसे खुलता है बूट? जानिए यहां

    निष्कर्ष

    Toyota Glanza

    जैसा कि नतीजों के जरिए देखा जा सकता है कि एसी ऑफ रखने और विंडो खोलकर रखने पर आपको हाईवे ड्राइविंग के दौरान अच्छा माइलेज नहीं मिलेगा और यहां तक कि आपके फ्यूल की ज्यादा ही खपत होगी। ऐसे में यही बेहतर होगा कि एसी ऑन रखें और विंडोज ना खोले। आप सिटी में भी ये चीज ट्राय कर सकते हैं क्योंकि स्पीड ज्यादा नहीं होने से एयरोडायनैमिक ड्रैग का प्रभाव वहां कम होता है। 

    मगर आप हाईवे पर फ्यूल की बचत करना चाहते हैं या फिर अपनी इलेक्ट्रिक कार की रेंज बढ़ाना चाहते हैं तो आप विंडो बिना खोले एसी बंद करके ब्लोअल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं जिससे कार की एफिशिएंसी बढ़ेगी। एक महत्वपूर्ण बात ये भी बता दें कि ये तकनीक ठंडे वातावरण में ज्यादा कारगर साबित हो सकती है और हम आपको भीषण गर्मी में ये तकनीक अपनाने की सलाह नहीं देंगे क्योंकि इससे ड्राइवर को परेशानी हो सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    K
    kaushik adhikary
    Oct 5, 2023, 9:03:55 AM

    Does switching the ac on and off frequently while driving save fuel?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      sreeraj
      Oct 3, 2023, 10:52:02 AM

      yes you are correct

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है