• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई नई मारूति वैगन-आर

    नई वैगन-आर को साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 14, 2018 21:25 ist
    info icon
    published onFeb 14, 2018 21:25 IST
    last updated onFeb 14, 2018 21:25 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    New Maruti Wagon R

    मारूति सुज़ुकी की नई वैगन-आर को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में इसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।

    Suzuki WagonR

    कैमरे में कैद हुई कार को अच्छी तरह से कवर से ढ़का हुआ है, हालांकि इसके बावजूद भी कार के डिजायन को आसानी से समझा जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई वैगन-आर को सुज़ुकी के नए हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर नई स्विफ्ट, डिजायर, इग्निस और बलेनो भी बनी है। आगे वाले हिस्से का डिजायन जापान में उपलब्ध वैगन-आर से मिलता-जुलता है। इस में बड़ी चौकोर ग्रिल दी गई है, इसके दोनों ओर वर्टिकल हैडलैंप्स लगे हैं।

    New Maruti Wagon R

    दरवाजों का डिजायन अलग है। टेललैंप्स को बूट लिड के नीचे की तरफ पोजिशन किया जा सकता है। इससे बूट एरिया का अच्छे से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Suzuki WagonR

    कद-काठी

      मौजूदा वैगन-आर जापानी मॉडल
    लंबाई 3599 एमएम 3395 एमएम
    चौड़ाई 1495 एमएम 1475 एमएम (-20 एमएम)
    ऊंचाई 1700 एमएम 1650 एमएम (-50 एमएम)
    व्हीलबेस 2400 एमएम 260 एमएम (प्लस 60 एमएम)

    Suzuki WagonR

    नई वैगन-आर में मौजूदा मॉडल वाला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा, वहीं 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई वैगन-आर मौजूदा मॉडल से कम वज़नी होगी, इस वजह से इसका माइलेज भी बढ़ सकता है। मौजूदा वैगन-आर का माइलेज 20.51 किमी प्रति लीटर है।

    Suzuki WagonR

    मौजूदा वैगन-आर की कीमत 4.18 लाख रूपए से शुरू होती है, जो 5.39 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई वैगन-आर की कीमत बढ़ सकती है। इस में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और ड्यूल एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे।

    यह भी पढें : नई मारूति स्विफ्ट का मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 और फोर्ड फीगो से...

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है