• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति स्विफ्ट कल होगी लॉन्चः जानिए संभावित प्राइस, फीचर और अन्य खूबियां

    न्यू स्विफ्ट की बुकिंग 11,000 रुपये टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो चुकी है और इसके इंजन व फीचर से जुड़ी जानकारी पहले ही लीक हो गई है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 08, 2024 11:23 ist
    info icon
    published onMay 08, 2024 11:23 IST
    last updated onMay 08, 2024 11:23 IST
    770 Views
    • Write a कमेंट

    Swift launch tomorrow

    भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक को अगला बड़ा अपडेट मिलने का समय आ गया है। हम न्यू मारुति स्विफ्ट 2024 मॉडल की बात कर रहे हैं जिससे 2023 के आखिर में जापान में पर्दा उठा था। भारत में इसे कल यानी 9 मई को लॉन्च किया जाएगा, और टेस्टिंग मॉडल व ऑनलाइन लीक हुई फोटो से इसकी अब तक कई जानकारी सामने आ चुकी है। 2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट में क्या कुछ मिलेगा खास, जानेंगे आगेः

    यह भी पढ़ें: नई मारुति स्विफ्ट के बारे में अब तक सामने आई इन जानकारियों पर डालिए एक नजर

    नया इंजन

    2024 स्विफ्ट गाड़ी में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर के-सीरीज पेट्रोल इंजन को नए 1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन से रिप्लेस किया जाएगा। इसका पावर आउटपुट 82 पीएस और 112 एनएम होगा। मारुति इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस देगी।

    शार्प डिजाइन

    इस न्यू जनरेशन मॉडल के एक्सटीरियर डिजाइन में कुछ अपडेट नजर आएंगे। इसमें आगे की तरफ नई ग्रिल, नया बंपर और नई एलईडी डीआरएल दी जाएगी।

    2024 Maruti Swift

    साइड में बड़े अपडेट के तौर पर नए 16-इंच अलॉय व्हील मिलेंगे, जबकि इसके रियर डोर हैंडल्स सी-पिलर पर नहीं होंगे। पीछे की तरफ इसमें नया बंपर और नई टेललाइट दी जाएगी जो इसे स्पोर्टी फील देंगे। नई मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट को कुछ नए एक्सटीरियर शेड में भी पेश किया जा सकता है।

    2024 Maruti Swift rear

    केबिन अपडेट

    केबिन में सबसे ज्यादा बदलाव इसके डैशबोर्ड पर नजर आएंगे। मारुति सुजुकी स्विफ्ट न्यू मॉडल में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पतले एसी वेंट्स और नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया जाएगा। सामने आई तस्वीरों के अनुसार इसका ड्राइवर साइड डैशबोर्ड ज्यादा अलग नहीं होगा और इसमें भी टीएफटी मल्टी-इंफोर्मेशन डिस्प्ले के साथ ड्यूल-पोड एनालॉग सेटअप दिया जाएगा।

    2024 Maruti Swift cabin

    इसमें लाइट और डार्क ग्रे कलर कॉम्बिनेशन वाली केबिन थीम दी जा सकती है।

    फीचर और सेफ्टी अपडेट

    न्यू स्विफ्ट 2024 मॉडल में मौजूदा वर्जन से ज्यादा फीचर मिलेंगे। हम पहले ही बता चुके हैं कि इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। इसमें मारुति के कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी फीचर भी मिलेंगे। इसके अलावा इसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर भी दिए जाएंगे।

    कंफर्ट के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, रियर पार्किंग कैमरा और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर मिलना जारी रहेंगे।

    प्राइस और कंपेरिजन

    हमारा मानना है कि न्यू मारुति स्विफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में स्विफ्ट कार की प्राइस 6.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से रहेगा। इसके अलावा इसे रेनो ट्राइबर और मारुति वैगनआर के विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकेगा।

    यह भी पढ़ें: 2024 मारुति​ स्विफ्ट की क्या हो सकती है संभावित कीमत और क्या ये हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के मुकाबले हो सकती है अफार्डेबल,जानिए यहां

    यह भी पढ़ेंः मारुति स्विफ्ट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Swift पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है