• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति​ स्विफ्ट की क्या हो सकती है संभावित कीमत और क्या ये हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के मुकाबले हो सकती है अफार्डेबल,जानिए यहां

    ऑनलाइन काफी सारी तस्वीरें लीक होने के बाद इस कार से जुड़ी काफी जानकारियां सामने आ चुकी हैं जिनमें पावरट्रेन और फीचर्स भी शामिल हैं।

    भानु
    भानु
    Published On मई 06, 2024 19:16 ist
    info icon
    published onMay 06, 2024 19:16 IST
    last updated onMay 06, 2024 19:16 IST
    713 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Maruti Swift expected prices

    जनरेशन 4 मारुति स्विफ्ट हैचबैक को 9 मई के दिन लॉन्च किया जाएगा जिसकी ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी गई है। ऑफिशियल प्राइस अनाउंसमेंट से पहले हमनें इसकी वेरिएंट अनुसार संभावित कीमत का अंदाजा लगाया है जो इस प्रकार से है:

    वेरिएंट 

    संभावित कीमत 

    एलएक्सआई

    6.50 लाख रुपये

    वीएक्सआई मैनुअल

    7.50 लाख रुपये

    वीएक्सआई एएमटी

    8 लाख रुपये

    वीएक्सआई (ओ) मैनुअल

    8.30 लाख रुपये

    वीएक्सआई (ओ) एएमटी

    8.80 लाख रुपये

    जेडएक्सआई मैनुअल

    8.40 लाख रुपये

    जेडएक्सआई एएमटी

    8.90 लाख रुपये

    जेडएक्सआई+ मैनुअल

    9 लाख रुपये

    जेडएक्सआई+ एएमटी

    9.5 लाख रुपये

    नोट: बता दें कि 9 मई के दिन न्यू जनरेशन स्विफ्ट की कीमत से पर्दा उठाया जाएगा। उपर बताई गई प्राइसिंग केवल संभावित तौर पर दी गई है। 

    एक्सटीरियर हाइलाइट्स

    2024 Maruti Swift

    भले ही इस हैचबैक को जनरेशनल अपडेट दिया गया है मगर ये आज भी स्विफ्ट ही नजर आ रही है। इसमें अब शार्प लुक वाले हेडलैंप्स,लंबे एल शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और मैश पैटर्न के साथ ओवल शेप्ड ग्रिल दी गई है। इसके अलावा नई स्विफ्ट में फैंसी अलॉय व्हील्स और रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स दी गई है। 

    केबिन और फीचर्स में ये हुए हैं बदलाव

    2024 Maruti Swift cabin

    मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट के केबिन में लाइट और डार्क ग्रे कलर के मैटेरियल्स का इस्तेमाल किया है। इसमें स्लीक एसी वेंट्स दिए गए हैं मगर स्टीयरिंग व्हील पुराने वाले मॉडल से ही लिया गया है। इसके अलावा इस कार में 9 इंच की टचस्क्रीन,नई बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसा क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और ड्युअल पॉड एनलॉग सेटअप से लैस अपडेटेड इंस्टरुमेंट क्लस्टर दिया गया है। 

    हमारा मानना है कि स्विफ्ट 2024 हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटो एसी और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और एक रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    एक ही इंजन का मिलेगा विकल्प

    2024 स्विफ्ट कार में नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड सीरीज पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 82 पीएस की पावर और 112 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। लॉन्च के वक्त इसमें सीएनजी पावरट्रेन का ऑप्शन नहीं मिलेगा, हालांकि इसे बाद में पेश किया जा सकता है।

    कंपेरिजन

    2024 Maruti Swift rear

    न्यू मारुति स्विफ्ट का मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से रहेगा, जबकि इसे रेनो ट्राइबर, टाटा पंच और हुंडई एक्सटर के विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः मारुति स्विफ्ट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Swift पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है