• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति इनविक्टो का नया टीजर हुआ जारी, पैनोरमिक सनरूफ की दिखी झलक

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड इस एमपीवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसे 5 जुलाई के दिन लॉन्च किया जाएगा।   

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 03, 2023 17:20 ist
    info icon
    published onJul 03, 2023 17:20 IST
    last updated onJul 03, 2023 17:20 IST
    451 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Invicto

    मारुति इनविक्टो लॉन्च होने के बेहद करीब है और इससे पहले इसका एक नया टीजर सामने आया है जिससे ये बात कंफर्म हुई है कि इसमें पैनोरमिक सनरूफ का फीचर भी दिया जाएगा। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड इस एमपीवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसे 5 जुलाई के दिन लॉन्च किया जाएगा। 

    टीजर में इनविक्टो की सेकंड रो सीटिंग को दिखाया गया है और इस कार में 7 और 8 सीटर कॉन्फिग्रेशन के ऑप्शंस दिए जाएंगे जहां 7 सीटर वर्जन में कैप्टन सीट्स मिलेंगी। इससे पहले सामने आए टीजर में लैदरेट सीट्स और एलईडी हेडलैंप्स नजर आए थे। 

    Maruti Invicto Center Console

    इनोवा हाईक्रॉस के इस रीबैज्ड वर्जन इनविक्टो में अलग डिजाइन के अलॉय व्हील्स और ग्रिल दी गई है। पहले सामने आए स्पाय शॉट्स इसका इंटीरियर हाईक्रॉस जैसा ही नजर आ रहा है मगर इसमें अलग तरह की इंटीरियर थीम शेड दी गई है। 

    यह भी पढ़ेंः टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस एमपीवी पर इनोवा क्रिस्टा से दोगुना चल रहा है वेटिंग पीरियड

    नई इनविक्टो एमपीवी में हाईक्रॉस वाले ही फीचर्स दिए जाएंगे जिनमें 10-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस चार्जर, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड ड्राइवर सीट और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सेकंड रो ओटोमन सीट्स शामिल हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स,ईएसपी,हिल होल्ड कंट्रोल,360 डिग्री कैमरा और राडार बेस्ड एडीएएस का फीचर मिलेगा। 

    यह भी पढ़ेंः इनविक्टो से पहले मारुति भारत में लॉन्च कर चुकी है ये एमपीवी कारें, देखिए पूरी लिस्ट

    Maruti Invicto’s Latest Teaser Gives Official Glimpse Of Interior Details

    मारुति इनविक्टो में 2 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है। हाइब्रिड ऑप्शन का पावर आउटपुट 186 पीएस है और ये 23.24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इस इंजन के साथ सिंगल स्पीड ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है। मारुति इनविक्टो की कीमत 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से रहेगा और ये किआ कैरेंस,महिंद्रा मराजो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से ज्यादा प्रीमियम कार के तौर पर सामने आएगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Invicto पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है