• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 होंडा अमेज भारत में कल होगी लॉन्च, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    नई होंडा अमेज कार होंडा सिटी, एलिवेट और अकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय मॉडल से काफी इंस्पायर्ड है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 03, 2024 11:36 ist
    info icon
    published onDec 03, 2024 11:31 IST
    last updated onDec 03, 2024 11:36 IST
    463 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Honda Amaze to launch tomorrow

    • नई होंडा अमेज भारत में कंपनी की सबसे सस्ती कार होगी।

    • स्पाय शॉट में इस गाड़ी के एक्सटीरियर व इंटीरियर की डिजाइन देखने को मिल चुकी है।

    • इसमें स्लीक ट्विन-पॉड हेडलाइट और रैपअराउंड टेललाइट के साथ होंडा सिटी कार से इंस्पायर्ड डिजाइन दी गई है।

    • इसका डैशबोर्ड लेआउट अकॉर्ड कार जैसा है, इसमें ब्लू लाइटिंग और फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन दी गई है।

    • इस सेडान कार में बड़ी टचस्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर समेत कई एडीएएस फीचर दिए जा सकते हैं।

    • इसमें मौजूदा मॉडल वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलना जारी रह सकता है।

    • न्यू होंडा अमेज की कीमत 7.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    सेकंड जनरेशन होंडा अमेज को भारत में कल लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस नई सेडान कार के कई डिजाइन स्केच जारी कर चुकी है और सामने आए स्पॉट शॉट में इसका लुक भी देखने को मिल चुका है। सेगमेंट में इस गाड़ी का मुकाबला मारुति डिजायर से रहेगा। नई होंडा अमेज कार में क्या कुछ मिलेगा खास चलिए डालते हैं इस पर एक नजर:

    एक्सटीरियर 

    2024 Honda Amaze exterior design sketch

    2024 होंडा अमेज की डिजाइन नई होंडा सिटी और होंडा अकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय मॉडल से काफी इंस्पायर्ड है। स्पाय शॉट के अनुसार, इसमें ट्विन-पॉड एलईडी हेडलाइट क्लस्टर दिया गया है जिसे इसमें चौड़े क्रोम बार से कनेक्ट किया गया है। आगे की तरफ इसमें रेक्टेंगुलर ग्रिल दी गई है और इसके बंपर की डिजाइन होंडा अकॉर्ड कार से काफी मिलती जुलती है। राइडिंग के लिए इसमें मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं। इसकी रैपअराउंड टेललाइट होंडा सिटी कार से इंस्पायर्ड लगती है।

    इंटीरियर

    2024 Honda Amaze interior design sketch

    नई होंडा अमेज का इंटीरियर सिटी सेडान और एलिवेट एसयूवी से काफी इंस्पायर्ड है। केबिन के अंदर इसमें मौजूदा मॉडल की तरह ड्यूल-टोन ब्लैक और बेज कलर थीम दी गई है, साथ ही इसमें नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है। डैशबोर्ड पर इसमें फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन और पैटर्न ट्रिम इंसर्ट दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : 2024 होंडा अमेज में नजर आ सकते हैं सिटी सेडान वाले ये 7 फीचर

    फीचर व सेफ्टी 

    2024 Honda Amaze will get ADAS features

    इस गाड़ी के टेस्टिंग मॉडल में होंडा सिटी सेडान वाला सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा हुआ नजर आया था। अनुमान है कि इस अपकमिंग कार में वायरलेस फोन चार्जर, ऑटो एसी, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और फोल्डेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ओआरवीएम) और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

    सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), रियरव्यू कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर दिए जा सकते हैं।

    इंजन 

    Honda Amaze engine

    अनुमान है कि इसमें मौजूदा अमेज वाला 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं: 

    इंजन 

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    पावर 

    90 पीएस 

    टॉर्क 

    110 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी, सीवीटी^

    ^सीवीटी = कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    2024 Honda Amaze exterior design sketch

    2024 होंडा अमेज कार की कीमत 7.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा टिगॉर, हुंडई ऑरा और मारुति डिजायर से रहेगा। 

    यह भी देखें: होंडा अमेज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा अमेज पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है