• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 होंडा अमेज फिर कैमरे में हुई कैद, 4 दिसंबर को होगी लॉन्च

    2024 होंडा अमेज में होंडा सिटी, एलिवेट और अकॉर्ड अंतर्राष्ट्रीय मॉडल वाले कई सारे डिजाइन एलिमेंट दिए जाएंगे

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 28, 2024 16:02 ist
    info icon
    published onNov 28, 2024 16:02 IST
    last updated onNov 28, 2024 16:02 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    2024 Honda Amaze exterior and interior spied fully

    2024 होंडा अमेज को टेस्टिंग के दौरान बिना कवर से ढ़के देखा गया है। सामने आई न्यू जनरेशन होंडा अमेज की फोटो में एक्सटीरियर व इंटीरियर डिजाइन की झलक देखने को मिली है। अब तक इस गाड़ी के कई सारे डिजाइन स्केच जारी हो चुके हैं, जिससे संकेत मिले हैं कि इसमें होंडा सिटी और एलिवेट वाले कई डिजाइन एलिमेंट्स मिलेंगे। भारत में नई होंडा अमेज कार को 4 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। 2024 होंडा अमेज में क्या कुछ मिलेगा खास जानेंगे यहां: 

    तस्वीरों में क्या आया नजर?

    2024 Honda Amaze exterior spied fully

    नई होंडा अमेज लुक्स में दूसरी होंडा कार से काफी मिलती जुलती होगी। जारी हुए नए स्पाय शॉट के अनुसार, नई अमेज सेडान में ड्यूल-बैरल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट के साथ एलईडी डीआरएल स्ट्रिप दी जाएगी, जो होंडा अकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय मॉडल से काफी इंस्पायर्ड लगती है। होंडा सिटी की तरह इसमें आगे की तरफ क्रोम बार दिया गया है जो पूरे बोनट पर फैला हुआ है।

    तस्वीरों पर गौर करें तो इसमें आगे की तरफ हनीकॉम्ब मैश पैटर्न ग्रिल दी गई है, जो सिटी सेडान से काफी मिलती जुलती लगती है। हालांकि, अमेज कार की ग्रिल लुक्स में सिटी सेडान से ज्यादा बड़ी लग रही है। इस गाड़ी के लोअर बंपर पर होंडा एलिवेट कार वाले कई एलिमेंट्स दिए गए हैं, मगर इसकी फॉग लैंप हाउसिंग सिटी सेडान जैसी है।

    2024 Honda Amaze exterior spied fully

    इसमें स्प्लिट-स्टाइल टेललाइट दी गई है जो होंडा सिटी जैसी है, इसमें फर्क केवल टेललाइट पर दिए गए तीन वर्टिकल स्ट्रिप लाइटिंग एलिमेंट्स का है। इसकी बंपर डिजाइन भी सिटी सेडान से इंस्पायर्ड है।

    2024 Honda Amaze interior spied fully

    केबिन के अंदर इसमें मौजूदा मॉडल की तरह ड्यूल-टोन ब्लैक और बेज कलर थीम दी गई है। इसमें डैशबोर्ड को तीन सेगमेंट में बांटा हुआ है, ऊपर वाले हिस्से पर फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन (अनुमानित होंडा सिटी वाली 8-इंच यूनिट) दी गई है और इसके नीचे की तरफ एसी वेंट्स के पास में एक पैटर्न एलिमेंट दिया गया है जो होंडा अकॉर्ड से काफी मिलता जुलता है। इस पैटर्न एलिमेंट के नीचे की तरफ बेज-कलर्ड ट्रिम दी गई है जिसे सिल्वर एक्सेंट से हाइलाइट किया गया है।

    इसका गियर नॉब लुक्स में मौजूदा मॉडल जैसा है, जबकि इसमें स्टीयरिंग व्हील सिटी और एलिवेट कार वाला दिया गया है। हालांकि, फोटो में इसकी सीटें पूरी तरह से नजर नहीं आई है, लेकिन इस पर बेज अपहोल्स्ट्री देखी जा सकती है। इसमें सिल्वर कलर के इनसाइड डोर हैंडल्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : नई होंडा अमेज की ऑफलाइन बुकिंग शुरू

    फीचर

    2024 Honda Amaze can get ADAS features

    2024 होंडा अमेज में वायरलेस फोन चार्जर, ऑटो एसी, सिंगल-पेन सनरूफ, छह एयरबैग और रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। इससे पहले जारी हुए इस गाड़ी के इंटीरियर डिजाइन स्केच में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) नजर आया था, जो कि इसमें मिलने वाला सेगमेंट-फर्स्ट फीचर होगा।

    इंजन

    Honda Amaze 1.2-litre petrol engine

    अनुमान है कि नई होंडा अमेज कार में मौजूदा मॉडल वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (90 पीएस/110 एनएम) दिया जा सकता है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ऑप्शंस मिल सकते हैं।

    प्राइस व कंपेरिजन 

    2024 होंडा अमेज की कीमत 7.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सब-4 मीटर सेडान सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा टिगॉर, हुंडई ऑरा और मारुति डिजायर से रहेगा। 

    यह भी देखें: होंडा अमेज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा अमेज पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    samiran chakrabarti
    Nov 28, 2024, 9:42:27 PM

    Honda cars are acclaimed all over world for its Quality and assured dependability.

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है