• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति एक्सएल6 को मिला नया डिजिटल मॉडिफिकेशन, हॉट पिंक, ग्रीन और ऑरेंज कलर में फैमिली एमपीवी से ज्यादा रेसिंग कार का आ रहा है फील

    मारुति ने 2022 एक्सएल6 को अप्रैल में लॉन्च किया था। इसमें अपडेटेड पावरट्रेन और नए फीचर्स समेत कई जरूरी सेफ्टी अपडेट्स दिए गए हैं। अब इस एमपीवी कार को इंस्टाग्राम पर Bimble Designs द्वारा नए कॉन्सेप्ट के रूप में मॉडिफाई किया गया है। एक्सएल6 का यह रेस-रेडी वाइडबॉडी कॉम्पेक्ट एमपीवी वर्जन है। इस रेंडर वीडियो में देखें इस गाड़ी में हुए मॉडिफिकेशन्स के बारे में :-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 06, 2022 12:31 ist
    info icon
    published onMay 06, 2022 12:31 IST
    last updated onMay 06, 2022 12:31 IST
    3.8K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने 2022 एक्सएल6 को अप्रैल में लॉन्च किया था। इसमें अपडेटेड पावरट्रेन और नए फीचर्स समेत कई जरूरी सेफ्टी अपडेट्स दिए गए हैं। अब इस एमपीवी कार को इंस्टाग्राम पर Bimble Designs द्वारा नए कॉन्सेप्ट के रूप में मॉडिफाई किया गया है। एक्सएल6 का यह रेस-रेडी वाइडबॉडी कॉम्पेक्ट एमपीवी वर्जन है। इस रेंडर वीडियो में देखें इस गाड़ी में हुए मॉडिफिकेशन्स के बारे में :-

    मारुति एक्सएल6 में क्या मॉडिफिकेशन्स हुए हैं?

    इस वाइडबॉडी मारुति एक्सएल6 में रेसिंग इंस्पायर्ड डिज़ाइन एलिमेंट्स और फोर्जड कार्बन फाइबर से बने लाइटवेट पार्ट्स और कॉम्पोनेन्ट दिए गए हैं। फ्रंट पर इसमें मॉडिफाइड हेडलाइट्स दी गई हैं जिसमें नए डिफ्यूज़्ड लाइटिंग एलईडी एलिमेंट मिलते हैं। स्टैंडर्ड एमपीवी में दी गई क्रोम ग्रिल की बजाए इसमें ब्लैक और रेड ट्रिम पीस के साथ हनीकॉम्ब ग्रिल दी गई है। फ्रंट पर नीचे की तरफ इसमें बड़े एयर डैम के साथ नए डिज़ाइन का बंपर और दो भागो में बंटी हुई ग्रिल दी गई है। 

    यहां देखें पांच नए पेंट शेड में यह एमपीवी कार :-

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bimble Designs (@bimbledesigns)

    इसमें कस्टम डिज़ाइन बॉडी किट के साथ फ्लेयर्ड व्हील आर्क और कट फेंडर दिए गए हैं। इस एमपीवी कार की ऊंचाई नए सस्पेंशन कॉम्पोनेन्ट लगे होने के चलते थोड़ी नीची है। इसमें रेगुलर एक्सएल6 (195-सेक्शन, 16-इंच रिम्स) के मुकाबले बड़े व्हील्स और टायर दिए गए हैं। इसमें सभी एक्सटीरियर ट्रिम एलिमेंट पर ब्लैक ट्रीटमेंट मिलता है। इस कॉन्सेप्ट वर्जन में विंडो के नीचे की तरफ दी गई ट्रिम लाइन पर हल्की रेड स्ट्रिप दी गई है।

    रियर साइड पर वाइडबॉडी एक्सएल6 में कस्टमाइज़्ड बंपर दिया गया है जिस पर डिफ्यूज़र इंटीग्रेटेड है। इसकी टेललाइट्स पर स्मोकी इफेक्ट मिलता है और फेसलिफ्ट एक्सएल6 में मिलने वाले फुल लेंथ एलईडी एलिमेंट इस कॉन्सेप्ट एमपीवी कार में ज्यादा आकर्षक नज़र आते हैं।

    इस एक्सएल6 में कौनसी पावरट्रेन दी गई है?

    नई एक्सएल6 (रेगुलर मॉडल) में अपडेटेड 1.5-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, लेकिन हमें लगता है कि नया 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स इस वाइडबॉडी एक्सएल6 कॉन्सेप्ट में ज्यादा बेहतर साबित होगा।

    रेगुलर मॉडल में दिया गया यह इंजन 103 पीएस की पावर और 137 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। एक्सएल6 में दिए गए इस इंजन में कई मॉडिफिकेशन्स किए जा सकते हैं जिसके चलते यह गाड़ी ज्यादा पावर जनरेट करने में सक्षम हो सकती है।

    मारुति एक्सएल6 का लेटेस्ट वर्जन एक अच्छा पीपल मूवर है, लेकिन अधिकतर लोग इसे चुनते नहीं हैं। इसे अपने अनुसार मॉडिफाई भी किया जा सकता है। वाइडबॉडी एक्सएल6 जैसे कॉन्सेप्ट हमें यह याद दिलाते हैं कि किसी भी कार को मॉडिफाई करके कैनवास बनाया जा सकता है। मॉडिफिकेशन में जरूरत सिर्फ क्रिएटिविटी की रहती है।

    यह भी देखें: मारुति एक्सएल6 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki XL6 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी एक्सएल6

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है