• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    आपको कोरोना से बचाएगा एमजी हेक्टर और जेडएस ईवी में मिलने जा रहा ये खास फीचर

    कोरोनावायरस ने काफी सारी कंपनीज़ को लोगों को सुरक्षित रखने के लिए नई तकनीक विकसित करने पर मजबूर ​कर दिया है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 17, 2020 20:48 ist
    info icon
    published onApr 17, 2020 20:41 IST
    last updated onApr 17, 2020 20:48 IST
    3.4K Views
    • Write a कमेंट

    • एलर्जी, पॉल्यूशन और माइक्रोब्स की रोकथाम करेगी सेराफ्यूज़न टेक्नोलॉजी
    • कार के केबिन की सतहों को कीटाणुरहित बना देगी ये टेक्नोलॉजी
    • हरी झंडी मिलने के बाद भारत में एमजी हेक्टर और जेड एस ईवी में दिया जाएगा ये फीचर
    • भारत में हुंडई क्रेटा, वेन्यू और किया सेल्टोस में मिलता है इन बिल्ट एयर प्योरिफायर का ​फीचर

    कोरोनावायरस से फैल रही महामारी से अब लोग पर्सनल हाइजिन और सैनिटाइजेशन की महत्वता को समझने लगे हैं। साथ ही लोगों को अपने वाहनों को सैनिटाइज़ करने का संदेश भी दिया जा रहा है। एमजी मोटर्स ने मेडलिन नाम की कंपनी से अपनी केबिन स्टरलाइजेशन टेक्नोलॉजी का मुल्यांकन करने के लिए हाथ मिलाया है। कंपनी जल्द ही ये टेक्नोलॉजी अपनी हेक्टर और जेडएस ईवी कारों में शामिल करेगी। 

    एमजी मोटर्स (MG Motors) ने इस खास टेक्नोलॉजी को सेराफ्यूज़न नाम दिया है। यह ऑक्सिजन की मदद से कार के केबिन को कीटाणुरहित रखेगी और कार में एलर्जी, पॉल्यूटेंट्स प्रदूषक और माइक्रोब्स रोगाणु का नामोनिशान नहीं रहेगा। बैक्टीरिया और वायरस हटाने के अलावा ये केबिन की सतहों को भी कीटाणुरहित रखेगा।

    फिलहाल एमजी और मेडलिन इस टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रही है जिससे की कार के हीटिंग, वेंटिलेशन और एसी में इस सॉल्यूशन को डाला जा सके। बता दें कि इस साल की शुरूआत में ही लॉन्च हुई एमजी जेडएस ईवी में कंपनी ने एयर प्योरिफायर का फीचर दिया है जबकि हेक्टर एसयूवी में जल्द ही यह फीचर दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: कोरोनावायरस के चलते मार्च में एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर, जीप कंपास जैसी पॉपुलर कारों की सेल्स रिपोर्ट का ऐसा रहा हाल

    एमजी जेड़एस ईवी (MG ZS EV) के अलावा हुंडई वेन्यू, क्रेटा और किया सेल्टोस में फैक्ट्री फिटेड एयर प्योरिफायर का फीचर दिया गया है। इन एयर प्योरिफायर में पीएम2.5 और पोलन फिल्टर दिया गया है। जबकि एमजी द्वारा तैयार की गई सेराफ्यूजन टेक्नोलॉजी इससे एक कदम आगे है और वो जिंदा माइक्रोब्स का खात्मा करने में सक्षम है। चाइनीज़ कारमेकर गीली ने अपनी आइकन एसयूवी में एन95 ​सर्टिफाइड एयर प्योरिफाइंग सिस्टम दिया है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम भी कार के केबिन में हवा के प्रवेश करने से पहले ही ये खतरनाक वायरस और बैक्टिरिया का खात्मा कर देता है। 

    MG Hector Variants Explained: Which One To Buy?

    एमजी मोटर्स और मेडलिन द्वारा उठाया गया ये कदम काफी अच्छा नज़र आ रहा है। कारों में सेराफ्यूजन जैसी टेक्नोलॉजी दिए जाने में थोड़ा वक्त और लगेगा ऐसे में हमारी राय यही है कि आप बाज़ार से एयरप्योरिफायर खरीदकर अपनी कार के केबिन की क्वालिटी में सुधार कर सकते हैं। आप यहां क्लिक करते हुए अपनी कार को खतरनाक वायरस, बैक्टीरिया और कीटाणुओं से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदमों के बारे में भी जान सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: कोरोना संकट : 20 अप्रैल से शुरू नहीं होंगे कार कंपनियों के प्लांट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sandip chatterjee
    Apr 18, 2020, 10:56:00 AM

    this is also a chinese plan to dominate in the auto market first they spread virus now they are providing antivirus technology in their cars whatever just boycott chinese products and cars .

    जवाब
    Write a Reply
    2
    S
    siddu gowda
    Apr 18, 2020, 11:28:22 AM

    That is the business techniques and they can get more profit in to that.

      जवाब
      Write a Reply
      2
      J
      jaibir narula
      Apr 18, 2020, 12:20:33 PM

      I agree.boycott their cars and their sub standard technology

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है