• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कोरोना संकट : 20 अप्रैल से शुरू नहीं होंगे कार कंपनियों के प्लांट

    कोरोनावायरस के संकट से इन दिनों पूरी दुनिया जूझ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने हाल ही में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी। साथ ही संकेत दिया गया था कि कुछ महत्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग उद्योगों पर 20 अप्रैल से छूट मिलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि, यह छूट केवल कृषि, गुड्स ट्रेवल और संबंधित उद्यमों के लिए ही रिज़र्व रखी गई है। माना जा रहा था कि ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग को भी इसमें छूट मिलेगी, लेकिन इसे इस सूची में शामिल नहीं किया गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 16, 2020 19:34 ist
    info icon
    published onApr 16, 2020 19:34 IST
    last updated onApr 16, 2020 19:34 IST
    2.6K Views
    • Write a कमेंट

    कोरोनावायरस के संकट से इन दिनों पूरी दुनिया जूझ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने हाल ही में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी। साथ ही संकेत दिया गया था कि कुछ महत्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग उद्योगों पर 20 अप्रैल से छूट मिलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि, यह छूट केवल कृषि, गुड्स ट्रेवल और संबंधित उद्यमों के लिए ही रिज़र्व रखी गई है। माना जा रहा था कि ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग को भी इसमें छूट मिलेगी, लेकिन इसे इस सूची में शामिल नहीं किया गया है।

    इससे पहले मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉमर्स ने गृह मंत्रालय से उन फैक्ट्रि​यों को चलाने की अनुमति देने के लिए कहा था जिससे अर्थव्यव्स्था में सुधार लाया जा सके और उनसे जुड़े लोगों की आजिविका भी फिर से शुरू हो सके।

    यह भी पढ़ें : भारत में कोरोना की जांच के लिए हुंडई ने मुहैया कराई एडवांस डायग्नोस्टिक किट

    ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के ऑपरेशन शुरू करने को लेकर भी तमाम चर्चाएं की जा रही हैं, जिससे उचित सुरक्षा-निर्देशों का पालन करते हुए 20-25% कर्मचारियों के साथ प्लांट शुरू किए जा सकें। 

    इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि कारमेकर्स को लॉकडाउन के अंत तक (3 मई) अपने ऑपरेशन को बंद रखना होगा। साथ ही कार कंपनियों को बीएस4 मॉडल का 10% स्टॉक निपटाने के लिए भी लॉकडाउन खुलने तक इंतज़ार करना होगा। भारत में लॉकडाउन 23 मार्च 2020 को लागू है जो अब 3 मई तक रहेगा।

    यह भी पढ़ें : मंदी से जूझती ऑटो इंडस्ट्री ने सरकार के सामने लगाई गुहार, कहा जीएसटी में की जाए कटौती

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है